एक्सप्लोरर

Apple iPhone 15 Launch : कंपनी ने दिया इनोवेशन पर ध्यान, प्राइवेसी सहित ये खूबी यूजर्स को आई पसंद

Apple iPhone 15 Launch : टेक दिग्गज एप्पल का सालाना इवेंट आज रात आयोजित होगा जिसमें आईफोन 15 सीरीज के साथ कंपनी एप्पल वॉच 9 को लॉन्च कर सकती है.

Apple iPhone 15 Launch : एप्पल अब से कुछ ही देर में 'वंडरलस्ट' इवेंट' में अपनी आईफोन 15 सीरीज, नई स्मार्टवॉच सीरीज, एप्पल Airpods लॉन्च करने वाली है. साथ ही एप्पल इस इवेंट में नए OS की जानकारी देने जा रही है. जिसमें कंपनी iOS 17, iPadOS 17 और watchOS 10 पर अपडेट दे सकती है.

आपको बता दें एप्पल ने अपनी जर्नी 2007 में शुरू की थी, जब स्टीव जॉब्स कंपनी के सीईओ हुआ करते थे और उन्होंने ही पहला आईफोन लॉन्च किया था. तब से अब तक एप्पल दुनियाभर में अपने 230 करोड़ आईफोन सेल कर चुकी है. अगर आप सोचते है कि आईफोन केवल महंगे होने की वजह से लोगों की पसंद बने हैं, तो आप गलत सोचते हैं, क्योंकि एप्पल ने लोगों के बीच अपनी ये जगह इनोवेशन और प्राइवेसी के दम पर बनाई है. यहां हम आपको एप्पल की ऐसी ही कुछ ओर खूबियों के बारे में बताने जा रहे हैं. 

Apple गिव डिफरेंस

एप्पल ने यूजर्स को हमेशा मार्केट में मौजूद गैजेट्स से कुछ अलग देने की कोशिश की है. 1977 में एप्पल ने होम कंप्यूटिंग सिस्टम एप्पर II लॉन्च किया था. ये एप्पल 1 का अपडेट वर्जन था और इसमें एप्पल ने सर्किट मशीनरी, कीबोर्ड और परमानेंट मेमोरी दी थी.

2014 में एप्पल ने पहली बार स्मार्टवॉच रिलीज की थी, जिसमें कंपनी ने बेहतरीन डिजाइन के साथ एडवांस्ड फीचर्स दिए थे. ऐसी स्मार्टवॉच लॉन्च करने वाली एप्पल पहली कंपनी थी, जिसके बाद इस सेगमेंट में मार्केट पूरा चेंज हो गया. ठीक इसी तरीके से एप्पल ने 2016 में आईफोन 7 में से हेडफोन जैक हटा दिया और इसे जानकार पूरी दुनिया हैरान हुई, जिसके बाद एप्पल ने एयरपॉड रिलीज किए, जिससे हेडफोन इंडस्ट्री में रिवॉल्यूशन ला दिया.

लंबे समय तक चलने वाले एप्पल के प्रोडक्ट

एप्पल हर साल सितंबर के महीने में अपने नए प्रोडक्ट लॉन्च करती है, लेकिन ऐसा नहीं है कि आप एप्पल का कोई प्रोडक्ट खरीदे और वो साल-दो साल में खराब हो जाए. बल्कि एप्पल के प्रोडक्ट सालों-साल चलते हैं, जिससे यूजर्स के बीच एप्पल का विश्वास बना है. वहीं एप्पल 5 से 6 साल तक अपने सभी प्रोडक्ट के लिए अपडेट जारी करता है, जिससे ये एकदम नए बनें रहते हैं.

प्राइवेसी और सिक्योरिटी की चिंता नहीं

एप्पल के पास प्राइवेसी और सिक्योरिटी के लिए खास इंतजाम है. एप्पल कभी भी यूजर्स के डेटा के साथ समझौता नहीं करती है. 2016 में आतंकी सैयद फारूख के पास से एफबीआई को आईफोन मिला था, जिसे अनलॉक करने के लिए एजेंसी ने एप्पल से मदद मांगी, लेकिन एप्पल ने उनकी मदद करने से इंनकार कर दिया.

वहीं एप्पल कभी भी अपने सॉफ्टवेयर या सर्वर में बग आने पर बिना किसी इंटरफेरेंस के तुरंत नाया सॉफ्टवेयर अपडेट देती है. ऐसा करने से यूजर्स को कोई परेशानी नहीं होती और उनके डेटा को कोई नुकसान नहीं पहुंचता.

यह भी पढ़ें : 

Apple Event 2023 Live: आज रात होगा एप्पल का सालाना इवेंट, आईफोन 15 के साथ नई स्मार्टवॉच सीरीज का लॉन्च मुमकिन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Smart TV Power Consumption:एक घंटे चलने पर कितनी बिजली खाता है स्मार्ट टीवी, जानें महीने भर का हिसाब-किताब?
एक घंटे चलने पर कितनी बिजली खाता है स्मार्ट टीवी, जानें महीने भर का हिसाब-किताब?
किताबें को क्यों नष्ट कर रही हैं AI कंपनियां? सामने आ गई वजह
किताबें को क्यों नष्ट कर रही हैं AI कंपनियां? सामने आ गई वजह
मोबाइल रिचार्ज फिर हो सकता है महंगा! ये बताई जा रही वजह
मोबाइल रिचार्ज फिर हो सकता है महंगा! ये बताई जा रही वजह
Budget Friendly Laptop: कितने रुपये का आ जाता है सबसे सस्ता और अच्छा लैपटॉप
कितने रुपये का आ जाता है सबसे सस्ता और अच्छा लैपटॉप

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CWC बैठक: वंदे मातरम पर प्रस्ताव पारित, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे...'
CWC बैठक में वंदे मातरम पर प्रस्ताव, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे बिखर गई'
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
AIIMS Delhi Takes Long Time For Surgery: बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
Embed widget