एक्सप्लोरर

स्मार्टफोन मार्केट को मिला नया किंग, सैमसंग को पछाड़कर यह बनी सबसे बड़ी कंपनी

सैमसंग को पीछे छोड़कर ऐप्पल दुनिया की सबसे बड़ी स्मार्टफोन कंपनी बन गई है. ऐप्पल को आईफोन 16 और आईफोन 17 सीरीज की जबरदस्त बिक्री से फायदा हुआ है.

Show Quick Read
Key points generated by AI, verified by newsroom
  • 14 साल बाद Apple बनी दुनिया की सबसे बड़ी स्मार्टफोन कंपनी।
  • iPhone 16 और 17 सीरीज की सफलता से Apple को बढ़त।
  • Samsung 19% मार्केट शेयर के साथ दूसरे स्थान पर।
  • Xiaomi, Vivo, Oppo टॉप-5 में शामिल चीनी कंपनियां।

14 साल बाद स्मार्टफोन मार्केट को नया किंग मिल गया है. सैमसंग को पछाड़कर अब ऐप्पल दुनिया की सबसे बड़ी स्मार्टफोन कंपनी बन गई है और उसके पास 20 प्रतिशत मार्केट शेयर है. ऐप्पल को आईफोन 16 की सक्सेस और आईफोन 17 सीरीज हिट होने का फायदा हुआ है. काउंटरप्वाइंट रिसर्च के मुताबिक, सालाना आधार पर ऐप्पल की ग्रोथ 10 प्रतिशत रही, जबकि सैमसंग को केवल 4.6 प्रतिशत से संतोष करना पड़ा.

इस कारण बढ़ी ऐप्पल की बिक्री

सितंबर, 2025 में ऐप्पल ने आईफोन 17 सीरीज को लॉन्च किया था और यह जबरदस्त हिट हुई. सीरीज के बेस मॉडल आईफोन 17 को भी लोगों ने खूब पसंद किया और यह कई जगह लंबे समय तक आउट ऑफ स्टॉक रहा. इसके अलावा आईफोन 16 का जादू अब तक बरकरार है. यह 2025 में भारत में सबसे ज्यादा बिकने वाला फोन रहा. इसके अलावा जापान और साउथ ईस्ट एशिया के दूसरे देशों में भी इसकी खूब डिमांड है. इसके चलते साल की आखिरी तिमाही में ऐप्पल ने मार्केट शेयर के मामले में अपनी स्थिति मजबूत कर ली थी. आईफोन की बढ़ती डिमांड को देखते हुए अगले कुछ सालों तक ऐप्पल की बादशाहत को कोई खतरा नहीं है.

ऐप्पल से थोड़ा ही पीछे है सैमसंग

रिपोर्ट के मुताबिक, सैमसंग ऐप्पल से थोड़ा ही पीछे है और उसके पास 19 प्रतिशत मार्केट शेयर है. 2025 में कंपनी की ए-सीरीज, गैलेक्सी एस25 सीरीज और गैलेक्सी जेड फोल्ड 7 की शानदार बिक्री हुई. हालांकि, लैटिन अमेरिकी और पश्चिमी यूरोप के देशों में कंपनी का प्रदर्शन उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा.

टॉप-5 में बाकी ये कंपनियां शामिल

ऐप्पल और सैमसंग को छोड़ दिया जाए तो टॉप-5 में बाकी तीनों कंपनियां चाइनीज हैं. 13 प्रतिशत मार्केट शेयर के साथ शाओमी तीसरे नंबर पर है और इमर्जिंग मार्केट्स में उसकी अच्छी डिमांड बनी हुई है. चौथे और पांचवे स्थान पर क्रमश: वीवो और ओप्पो है.

ये भी पढ़ें-

ऐप्पल और गूगल ने मिला लिया हाथ, अब जेमिनी से चलेंगे ऐप्पल इंटेलीजेंस फीचर्स, जानिए और क्या बदलेगा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

40 हजार के बजट में चाहिए बढ़िया लैपटॉप, इन 5 ऑप्शन्स को देख लें
40 हजार के बजट में चाहिए बढ़िया लैपटॉप, इन 5 ऑप्शन्स को देख लें
इलेक्ट्रिक टूथब्रश दांतों को नुकसान तो नहीं पहुंचाता? जानें कैसे करता है काम
इलेक्ट्रिक टूथब्रश दांतों को नुकसान तो नहीं पहुंचाता? जानें कैसे करता है काम
ChatGPT हुआ अपडेट, अब यूजर्स को मिलेंगे और भी तेज जवाब
ChatGPT हुआ अपडेट, अब यूजर्स को मिलेंगे और भी तेज जवाब
Air Purifier खरीदते वक्त इन 3 बातों का रखें खास ध्यान
Air Purifier खरीदते वक्त इन 3 बातों का रखें खास ध्यान

वीडियोज

Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP के समर्थन में उतरे जगन रेड्डी, NDA को लगा बढ़ा झटका
CJP के समर्थन में उतरे जगन रेड्डी, NDA को लगा बढ़ा झटका
हरियाणा में कश्मीरी बस पर पथराव, CM सैनी ने CM उमर अब्दुल्ला को दिया जवाब
हरियाणा में कश्मीरी बस पर पथराव, CM सैनी ने CM उमर अब्दुल्ला को दिया जवाब
'बीबी आपको कभी...', इजरायल इलेक्शन से पहले ट्रंप ने नेतन्याहू के लिए किया प्रचार
'बीबी आपको कभी...', इजरायल इलेक्शन से पहले ट्रंप ने नेतन्याहू के लिए किया प्रचार
'डरे हुए हैं', टाइगर श्रॉफ पर हमले के बाद एक्टर्स ने किया रिएक्ट, बोले- संभलकर रहना पड़ेगा
'डरे हुए हैं', टाइगर श्रॉफ पर हमले के बाद एक्टर्स ने किया रिएक्ट, बोले- संभलकर रहना पड़ेगा
'शमी ना होता तो...', NZ टूर पर टीम इंडिया के चयन को लेकर भड़के मोहम्मद कैफ
'शमी ना होता तो', NZ टूर पर टीम इंडिया के चयन को लेकर भड़के मोहम्मद कैफ
दिल्ली में खराब हुई हवा, आज आसमान रहेगा साफ, बढ़ेगी ठंड
दिल्ली में खराब हुई हवा, आज आसमान रहेगा साफ, बढ़ेगी ठंड
बांग्लादेश के पूर्व वायु सेना प्रमुख को कतर किया गया गिरफ्तार, क्या हैं आरोप?
बांग्लादेश के पूर्व वायु सेना प्रमुख को कतर किया गया गिरफ्तार, क्या हैं आरोप?
फ्लाइट में सफर कर रहे भाई बहन के सहयात्री निकले राहुल द्रविड़, वीडियो वायरल
फ्लाइट में सफर कर रहे भाई बहन के सहयात्री निकले राहुल द्रविड़, वीडियो वायरल
Embed widget