एक्सप्लोरर

Apple 2020 Event: Apple आज रात लॉन्च करेगा ये प्रोडक्ट्स, iPhone 12 पर सस्पेंस बरकरार

आज रात 10.30 बजे होगा Apple का खास इवेंट. जानिए एप्पल वॉच सीरीज 6 समेत कौन- कौन से प्रोडक्ट लॉन्च होंगे.

आज रात Apple अपने खास इवेंट में कई प्रोडक्ट लॉन्च करेगा. खबरों की मानें तो कंपनी की ओर से इस इवेंट में नए iPad, Watch Series 6, सस्ती Apple Watch, AirTags और One Services bundle जैसे प्रोडक्ट लॉन्च किये जा सकते हैं. कंपनी की ओर से iOS 14 सॉफ्टवेयर के बारे में भी और डिटेल्स जारी की जा सकती हैं. हालांकि दुनियाभर की नज़रें Apple के मोस्ट अवेटेड प्रोडक्ट iPhone 12 की लॉन्चिंग पर टिकी हैं. जिसको लेकर अभी भी सस्पेंस बरकरार है. खबरों की मानें तो कोरोना की वजह से कंपनी iPhone 12 की लेट डिलिवरी करेगी और इसी को लेकर इसकी लॉन्चिंग भी लेट हो सकती है. आज रात होने वाले इस इवेंट में इसका खुलासा होगा.

आपको बता दें कि कोरोना के चलते Apple का ये इवेंट वर्चुअल तरीके से लॉन्च कर रहा है. ये इवेंट भारतीय समय अनुसार रात 10.30 बजे शुरु होगा. आप इसे Apple की ऑफिशियल वेबसाइट या यूट्यूब पर लाइव देख सकते हैं. WWDC डेवलपर्स कॉन्फ्रेंस के बाद एप्पल का ये दूसरा वर्चुअल इवेंट होगा. कंपनी इस इवेंट में इनोवेटिव और फ्यूचरिस्टिक डिवाइस पर ज्यादा फोकस करने वाली है.

Apple इवेंट में लॉन्‍च हो सकते है ये प्रोडक्ट Apple Watch Series 6 कंपनी आज के इवेंट में Apple Watch Series 6 लॉन्च कर सकती है. इसमें आपको ऑक्सीजन लेवल मापने का खास फीचर मिल सकता है. इसके अलावा ऐपल वॉच 6 सीरीज में हार्ट रेट मॉनिटरिंग और पल्स ट्रैकिंग जैसे फीचर भी हो सकते हैं.

Apple Watch SE Apple आज अपनी कम कीमत वाली वॉच Apple Watch SE भी लॉन्‍च कर सकती है. Apple Watch SE सीरीज के तहत कंपनी 40mm और 44mm वेरियंट्स पेश कर सकती है. इससे Fitbit, Huawei और Samsung  की स्‍मार्टवॉच को टक्‍कर मिल सकती है.

ये प्रॉडक्‍ट भी लॉन्‍च हो सकते हैं Apple के इस इवेंट में नई वॉच सीरीज के अलावा iPad Air 4 या iPad Air भी लॉन्‍च हो सकते हैं. कंपनी की ओर से AirTags, Home pod और Apple TV स्ट्रीमिंग बॉक्स की लॉन्चिंग की भी उम्‍मीद लगाई जा रही है. 

iPhone 12 Series पर सस्पेंस बरकरार इस इवेंट में लोगों को सबसे ज्यादा iPhone 12 की लॉन्चिंग का इंतजार है. खबरों की मानें तो नई आईफोन सीरीज, यानी Apple iPhone 12 को आज के इवेंट में लॉन्च नहीं किया जाएगा. कंपनी iPhone 12 को कुछ समय बाद दूसरे इवेंट में लॉन्च कर सकती है. हालांकि अभी इसको लेकर कोई कन्फर्म खबर नहीं है iPhone 12 लॉन्च होगा या नहीं ये आज रात होने वाले इवेंट में ही पता चलेगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लीक हो गया कैमरा वाले AirPods का लुक! जानें कब होगा लॉन्च
लीक हो गया कैमरा वाले AirPods का लुक! जानें कब होगा लॉन्च
Induction Working Mechanism: Induction पर सिर्फ बर्तन गर्म होता है, चूल्हा क्यों नहीं? जानें टेक्नोलॉजी
Induction पर सिर्फ बर्तन गर्म होता है, चूल्हा क्यों नहीं? जानें टेक्नोलॉजी
iPhone यूजर्स सावधान! Apple ने जारी किया बेहद जरूरी Security Update
iPhone यूजर्स सावधान! Apple ने जारी किया बेहद जरूरी Security Update
How To Check TV Remote: TV Remote खराब है या बैटरी? मोबाइल कैमरे से ऐसे करें पता
TV Remote खराब है या बैटरी? मोबाइल कैमरे से ऐसे करें पता

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
यूपी में BJP किसको देगी कितनी सीटें? अखिलेश यादव ने कर दिया खुलासा!
यूपी में BJP किसको देगी कितनी सीटें? अखिलेश यादव ने कर दिया खुलासा!
क्रिकेट में 5वीं बार ऐसा कमाल, वेस्टइंडीज के महिला और पुरुष क्रिकेटर ने जीता ICC अवॉर्ड
क्रिकेट में 5वीं बार ऐसा कमाल, वेस्टइंडीज के महिला और पुरुष क्रिकेटर ने जीता ICC अवॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Embed widget