एक्सप्लोरर

एक फोन से दूसरे फोन में ट्रांसफर कर पाएंगे इनकमिंग वीडियो कॉल, गूगल एंड्रॉइड के लिए ला रहा नया फीचर

Device Groups Feature: गूगल एंड्रॉइड डिवाइसेस के बीच कम्पेटिबिलिटी और फंक्शनालिटी को बढ़ाने के लिए नए 'डिवाइस ग्रुप्स' फीचर पर काम कर रहा है. जानिए इस फीचर से जुड़ी कुछ अहम बातें.

Android Device Groups Feature: जल्द आपके एंड्रॉइड डिवाइसेस आपस में और बेहतर तरीके से काम-काज कर पाएंगे और आप एक डिवाइस से दूसरे स्मार्टफोन पर भी कमांड दे पाएंगे. इसके लिए गूगल 'डिवाइस ग्रुप्स' नाम के एक फीचर पर काम कर रहा है. इससे दो या उससे ज्यादा स्मार्टफोन के बीच कम्पेटिबिलिटी और फंक्शनालिटी बेहतर होगी. डिवाइस ग्रुप फीचर का एक फायदा ये होगा कि आप एक डिवाइस से दूसरी डिवाइस में वीडियो कॉल को ट्रांसफर कर पाएंगे. कुछ समय पहले एक फीचर ऐसा स्पॉट किया गया था जो 2 डिवाइसेस के बीच वॉइस कॉल को ट्रांसफर करने की सविधा देता है.

अब TheSpAndroid के एक ब्लॉग पोस्ट के अनुसार, जिसे 9to5Google द्वारा भी देखा गया है, कंपनी डिवाइस ग्रुप्स नाम के एक नए फीचर पर काम कर रही है जो यूजर्स को एक डिवाइस से दूसरे डिवाइस में वीडियो कॉल को ट्रांसफर करने की सुविधा देगा. हालांकि इसके लिए पहले आपको सभी एलिजिबल डिवाइसेस को अपने अकाउंट के साथ जोड़ना होगा.    

ऐसे करेगा काम

ब्लॉगपोस्ट में ये कहा गया है कि कंपनी अपने डिवाइस लिंक फीचर का नाम बदलकर 'डिवाइस ग्रुप्स' कर सकती है. इस फीचर के तहत आप उन डिवाइसेस के बीच एक ग्रुप्स बना पाएंगे जिन्हें आपने अकाउंट सेटअप के दौरान ऐड किया होगा या बाद में लिंक किया हो. इस ग्रुप में मौजूद डिवाइसेस आपस में इंटरनेट और वीडियो कॉल को शेयर कर पाएंगे. ब्लॉगपोस्ट में एक पॉप-अप का स्क्रीनशॉट भी शेयर किया गया है जिसे हम आपकी सुविधा के लिए यहां लगा रहे हैं. इस स्क्रीनशॉट में बताया गया है कि कैसे नया फीचर काम करेगा. पहले में ये दिखाया गया है कि आप अन्य उपकरणों से चल रहे वीडियो कॉल को देख और उन्हें मेन डिवाइस में ला सकते हैं. दूसरे में जब आपके बाकि डिवाइसेस में इंटनरेट नहीं होगा तब आप उनमें इंटरनेट शेयर कर पाएंगे. 


एक फोन से दूसरे फोन में ट्रांसफर कर पाएंगे इनकमिंग वीडियो कॉल, गूगल एंड्रॉइड के लिए ला रहा नया फीचर

फिलहाल ये जानकारी सामने नहीं है कि कैसे नया फीचर पूरी तरीके से काम करेगा और किन ऐप्स के साथ ये आएगा. हो सकता है ये क्रॉस-डिवाइस SDK का उपयोग करें जो Google ने Android की डेवलपर साइट पर प्रदान किया है. 9टू5 की रिपोर्ट के मुताबिक,Google मीट 'डिवाइस ग्रुप' को सपोर्ट करने वाला पहला प्लेटफॉर्म हो सकता है. 

यह भी पढ़ें:

Pixel 8 Pro vs iPhone 15 Pro : क्या कीमत का ही है अंतर या फीचर्स और स्पेसिफिकेशन भी हैं अलग? जानें यहां

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अब फोन बनेगा एडिटिंग स्टूडियो, एंड्रॉयड पर आया Adobe Premiere
अब फोन बनेगा एडिटिंग स्टूडियो, एंड्रॉयड पर आया Adobe Premiere
स्मार्ट Siri का इंतजार पड़ा महंगा, iPhone यूजर्स को मिलेगा Compensation Claim
स्मार्ट Siri का इंतजार पड़ा महंगा, iPhone यूजर्स को मिलेगा Compensation Claim
AI से बनेगा कंटेंट और बढ़ेगी शॉपिंग, YouTube का बड़ा अपडेट
AI से बनेगा कंटेंट और बढ़ेगी शॉपिंग, YouTube का बड़ा अपडेट
Gemini को मिला Apps का कंट्रोल, AI अब करेगा ज्यादा काम
Gemini को मिला Apps का कंट्रोल, AI अब करेगा ज्यादा काम

वीडियोज

बिहार में शैतानों की टोली का अटैक !
ECI के खिलाफ राहुल ने नई 'फाइल' खोली
Samastipur Viral Video: समस्तीपुर में 'जमुई पार्ट-2' | Jamui Viral Video | Breaking | Bihar Police
Chitra Tripathi | Gyanesh Kumar: SIR से वोट चोरी..Rahul Gandhi के दावे में कितना दम? | Congress
EC विवाद पर ज्ञानेश कुमार मौन क्यों?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पहले जेल में डाला, अब किया जा सकता है मेरा एनकाउंटर', सोनम वांगचुक को सता रहा डर
'पहले जेल में डाला, अब किया जा सकता है मेरा एनकाउंटर', सोनम वांगचुक को सता रहा डर
जमुई, समस्तीपुर के बाद अब बांका से लड़की के साथ छेड़खानी का वीडियो वायरल, FIR दर्ज
जमुई, समस्तीपुर के बाद अब बांका से लड़की के साथ छेड़खानी का वीडियो वायरल, FIR दर्ज
'आप पर गर्व है सीमा', एशियन गेम्स में मेडल जीतने पर पीएम मोदी ने दी बधाई
'आप पर गर्व है सीमा', एशियन गेम्स में मेडल जीतने पर पीएम मोदी ने दी बधाई
'द पैराडाइज' बनी तेलुगु की तीसरी बड़ी ओपनर, 'इरुमुडी' समेत तोड़े 7 फिल्मों के रिकॉर्ड
'द पैराडाइज' बनी तेलुगु की तीसरी बड़ी ओपनर, 'इरुमुडी' समेत तोड़े 7 फिल्मों के रिकॉर्ड
राहुल की राजनीतिक समझ शून्य, अपनी सीट भी SP के दम पर जीतते हैं- BJP का पलटवार
राहुल की राजनीतिक समझ शून्य, अपनी सीट भी SP के दम पर जीतते हैं- BJP का पलटवार
सीकर: खाटूश्यामजी नगरपालिका में अध्यक्ष चुनाव पर संकट, हाईकोर्ट ने लगाई रोक
सीकर: खाटूश्यामजी नगरपालिका में अध्यक्ष चुनाव पर संकट, हाईकोर्ट ने लगाई रोक
भारत-पाक जंग में मारे गए थे पिता, अब बेटा महमूद बना 'मक्का पैक्ट' का पहला कमांडर
भारत-पाक जंग में मारे गए थे पिता, अब बेटा महमूद बना 'मक्का पैक्ट' का पहला कमांडर
व्हाइट हाउस के बाहर चाइनीज मीडिया और US सीक्रेट सर्विस में भिडंत! वायरल हुआ Video
व्हाइट हाउस के बाहर चाइनीज मीडिया और US सीक्रेट सर्विस में भिडंत! वायरल हुआ Video
Embed widget