एक्सप्लोरर

Pixel 8 Pro vs iPhone 15 Pro : क्या कीमत का ही है अंतर या फीचर्स और स्पेसिफिकेशन भी हैं अलग? जानें यहां

Pixel 8 Pro vs iPhone 15 Pro : गूगल ने Pixel 8 Pro को 93,999 रुपये के प्राइस में लॉन्च किया है और iPhone 15 Pro को 1,34,999 रुपये के प्राइस में लॉन्च किया गया है. 

Pixel 8 Pro vs iPhone 15 Pro : गूगल ने 4 अक्टूबर को Pixel 8 और Pixel 8 Pro फोन लॉन्च कर दिया है. इन दोनों ही फोन्स की प्री-बुकिंग ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट पर शुरू हो गई है. आपको बता दें बीते महीने 12 सितंबर को एप्पल ने भी अपनी आईफोन 15 सीरीज लॉन्च की थी, जिसमें कंपनी ने iPhone 15, iPhone 15 Plus, iPhone 15 Pro और iPhone 15 pro max लॉन्च किया था. ऐसे में हम आपके लिए Pixel 8 Pro और आईफोन 15 Pro का कंपेरिजन लेकर आए हैं. आइए जानते हैं कि इन दोनों फोन्स की कीमत में ही अंतर है या इनके फीचर्स भी अलग हैं.

Pixel 8 Pro के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन

Pixel 8 Pro में 6.7-इंच Super Actua डिस्प्ले मिलती है जो 120hz के रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करती है. इसमें आपको 2400 निट्स की ब्राइटनेस मिलती है. दोनों स्मार्टफोन गूगल के इनहॉउस Tensor G3 चिपसेट पर काम करते हैं. Pixel 8 Pro में ट्रिपल कैमरा सेटअप कंपनी देती है जिसमें 48MP का अल्ट्रावाइड, 50MP का वाइड लेंस और 48MP का टेलीफोटो लेंस 5x ऑप्टिकल जूम के साथ मिलता है. फ्रंट में 10.5MP का कैमरा मिलता है. प्रो मॉडल में एक टेम्परेचर सेंसर भी मिलता है जिसकी मदद से आप अपना बॉडी टेम्परेचर मांप सकते हैं. Pixel 8 Pro में 5050 एमएएच की बैटरी 30 वॉट के फास्ट चार्जिंग के साथ मिलती है.

iPhone 15 Pro के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन

आईफोन 15 प्रो में 6.1 इंच की OLED डिस्प्ले दी गई है, जिसमें 2556x1179 पिक्सल का रेजोल्यूशन और 120HZ का रिफ्रेश रेट मिलता है. एप्पल का ये फोन iOS17 पर रन करता है और एप्पल ने लेटेस्ट A17 Pro चिपसेट दिया है. साथ ही iPhone 15 Pro में एक्शन बटन, डाइनामिक आईलैंड, ऑलवेज ऑन डिस्प्ले, वॉटर और डस्ट के लिए IP68 रेटिंग दी गई है.


iPhone 15 Pro के कैमरा सेटअप की बात करें तो इसके रियर पैनल में ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया है, जिसमें 48MP का वाइड कैमरा, 12MP का अल्ट्रा वाइड कैमरा और 12 MP का टेलीफोटो कैमरा दिया गया है. वहीं सेल्फी के लिए इस फोन में 12MP का कैमरा दिया गया है. बैटरी की बात करें तो iPhone 15 Pro में 23 घंटे की प्लेबैक वीडियो की वारंटी मिलती है.

Pixel 8 Pro vs iPhone 15 Pro की कीमत

गूगल ने Pixel 8 Pro को 93,999 रुपये के प्राइस में लॉन्च किया है, जिस पर फिलहाल 9000 रुपये का बैंक डिस्काउंट, 4000 रुपये का एडिशनल एक्सचेंज ऑफर मिल रहा है. वहीं iPhone 15 Pro को 1,34,999 रुपये के प्राइस में लॉन्च किया गया है. 

यह भी पढ़ें : 

Google Pixel 8 और Pixel 8 Pro की प्री-बुकिंग शुरू, लॉन्च होते ही कंपनी ने लगाई डिस्काउंट की भरमार, डिटेल जानिए

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

AI से आवाज चेंज करके हो रही ठगी, तुरंत जान लें सेफ्टी टिप्स
AI से आवाज चेंज करके हो रही ठगी, तुरंत जान लें सेफ्टी टिप्स
40 घंटे तक म्यूजिक, प्रीमियम डिजाइन! Sony ने पेश किया नया Walkman
40 घंटे तक म्यूजिक, प्रीमियम डिजाइन! Sony ने पेश किया नया Walkman
जनरेटर कैसे बनाता है बिजली, इससे कितने एसी चला सकते हैं?
जनरेटर कैसे बनाता है बिजली, इससे कितने एसी चला सकते हैं?
मोटर से लेकर पानी तक, कैसे काम करती हैं फ्रंट लोड और टॉप लोड मशीनें?
मोटर से लेकर पानी तक, कैसे काम करती हैं फ्रंट लोड और टॉप लोड मशीनें?

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हां हम रिजीम चेंज चाहते हैं, कोई जो...', ममता बनर्जी की पार्टी का बड़ा बयान
'हां हम रिजीम चेंज चाहते हैं, कोई जो...', ममता बनर्जी की पार्टी का बड़ा बयान
UP के इस जिले में 3 दिन तक बंद रहेंगी शराब की दुकानें, जानें क्या है वजह?
UP के इस जिले में 3 दिन तक बंद रहेंगी शराब की दुकानें, जानें क्या है वजह?
प्लेइंग 11 से बाहर रखने पर वैभव सूर्यवंशी का छलका दर्द! 2 शब्दों में बताई मन की बात
प्लेइंग 11 से बाहर रखने पर वैभव सूर्यवंशी का छलका दर्द! 2 शब्दों में बताई मन की बात
'इसे तुरंत हटा दें...', AI जनरेटेड वीडियो-फोटोज के खिलाफ नेहा शर्मा की लीगल वार्निंग
'इसे तुरंत हटा दें...', AI जनरेटेड वीडियो-फोटोज के खिलाफ नेहा शर्मा की लीगल वार्निंग
'उनका भी मौलिक अधिकार', बच्चों के इंटरनेट इस्तेमाल पर रोक की मांग पर SC की अहम टिप्पणी
'उनका भी मौलिक अधिकार', बच्चों के इंटरनेट इस्तेमाल पर रोक की मांग पर SC की अहम टिप्पणी
ट्रंप ने रूसी तेल खरीद से हटाया टैरिफ तो गदगद हुए पुतिन के दूत- 'यह सच में...'
ट्रंप ने रूसी तेल खरीद से हटाया टैरिफ तो गदगद हुए पुतिन के दूत- 'यह सच में...'
नए स्मार्टफोन महंगे होने से डिमांड में रिफर्बिश्ड फोन, 13 पर्सेंट तक बढ़ी डिमांड
नए स्मार्टफोन महंगे होने से डिमांड में रिफर्बिश्ड फोन, 13 पर्सेंट तक बढ़ी डिमांड
Ayushman Bharat: अब 'आयुष्मान' में ही होंगे हार्ट-लिवर और लंग्स ट्रांसप्लांट! यह सरकार कर रही तैयारी
अब 'आयुष्मान' में ही होंगे हार्ट-लिवर और लंग्स ट्रांसप्लांट! यह सरकार कर रही तैयारी
Embed widget