एक्सप्लोरर

Android 15 का बीटा 1 वर्जन हुआ रिलीज, इन फोन्स में सबसे पहले मिलेंगे नए फीचर्स

Android 15: नए एंड्रॉयड ऑपरेटिंग सिस्टम यानी एंड्रॉयड 15 का बीटा 1 वर्ज़न रिलीज कर दिया गया है. नए ओएस का बीटा वर्ज़न गूगल के कुछ चुनिंदा पिक्सल फोन वाले यूज़र्स के लिए उपलब्ध होगा.

Android 15 Beta 1: एंड्रॉइड 15 का पहला पब्लिक बीटा वर्ज़न अब रिलीज कर दिया गया है. एंड्रॉयड के इस आगामी ऑपरेटिंग सिस्टम को पिछले कुछ हफ्तों से डेवलपर्स प्रिव्यू में रखा गया था और अब आखिरकार गूगल ने अपने इस लेटेस्ट एंड्रॉयड ओएस का पहला बीटा वर्ज़न आम यूज़र्स के लिए रोलआउट कर दिया है.

आइए हम आपको बताते हैं कि एंड्रॉयड 15 का बीटा वर्ज़न किन स्मार्टफोन्स में उपलब्ध होगा और इसमें किन नए फीचर्स को शामिल किया गया है. एंड्रॉयड 15 बीटा 1 वर्ज़न फिलहाल सिर्फ गूगल पिक्सल के स्मार्टफोन यूज़र्स के लिए उपलब्ध है. आइए हम आपको इन स्मार्टफोन्स की लिस्ट दिखाते हैं.

इन स्मार्टफोन्स में मिलेगा बीटा वर्ज़न

  • Google Pixel 6
  • Google Pixel 6 Pro
  • Google Pixel 6a
  • Google Pixel 7
  • Google Pixel 7 Pro
  • Google Pixel 7 Pro
  • Google Pixel 7a
  • Google Pixel Fold
  • Google Pixel Tablet
  • Google Pixel 8
  • Google Pixel 8 Pro

एंड्रॉयड 15 का इंतजार पिछले काफी महीनों से किया जा रहा है. दुनियाभर में एंड्रॉयड ऑपरेटिंग सिस्टम वाला स्मार्टफोन यूज़ करने वाले यूज़र्स बेसब्री से जानना चाहते हैं कि एंड्रॉयड 15 के जरिए उनके फोन में कौन-कौन से नए फीचर्स शामिल होंगे.

पूरी स्क्रीन में चलेंगे ऐप्स

Android 15 के जरिए एक खास फीचर यूज़र्स को मिलने वाला है, जिसके जरिए फोन में कोई भी ऐप किसी विंडो स्टाइल में नहीं खुलेगा बल्कि वह पूरे स्क्रीन में खुलेगा. इसका मतलब कि फोन में किसी ऐप को यूज़ करने के दौरान नीचे या ऊपर की तरफ दिखने वाला ब्लैक कलर का बार बॉक्स अब दिखाई नहीं देगा.

इस फीचर से यूज़र्स का डिस्प्ले एक्सपीरियंस काफी नया और शानदार हो जाएगा. यूज़र्स किसी भी ऐप का कंटेंट पूरी स्क्रीन में देख पाएंगे.

ऐप को अनइंस्टॉल करने की जरूरत खत्म

एंड्ऱॉयड 15 अपडेट के बाद यूजर्स को अपने फोन से किसी भी ऐप को अनइंस्टॉल करने की जरूरत नहीं होगी. यूज़र्स ऐप को अनइंस्टॉल करने के बजाय अर्काइव (Archive) कर सकते हैं. यह प्रोसेसर ऐप से सभी महत्वपूर्ण जानकारी जैसे लॉगिन क्रेडेंशियल, व्यक्तिगत डेटा और अन्य ऑन-डिवाइस जानकारी को सेव कर लेगा. यह सिर्फ वही जानकारी हटाएगा जिसे क्लाउड से दोबारा डाउनलोड किया जा सकता है.

इससे यूजर्स को अपने एंड्रॉइड फोन पर जगह बचाने में मदद मिलेगी. अगर आप किसी ऐप को अस्थायी रूप से यानी कुछ दिन के लिए अनइंस्टॉल करना चाहते हैं, तो आप इसे अर्काइव कर सकते हैं. ऐसा इसलिए क्योंकि कुछ दिन बाद दोबारा से उसी ऐप को इंस्टॉल करने के बाद ऐप को फिर से कॉन्फ़िगर करने में आपका समय और डेटा दोनों खर्च होंगे.

एक्सटर्नल ब्रेल डिस्प्ले सपोर्ट

Android 15 अपडेट में एक्सटर्नल ब्रेल डिस्प्ले का नेटिव सपोर्ट होगा, जो यूएसबी और ब्लूटूथ पर HID स्टैंडर्ड का उपयोग करता है. यह दृष्टिबाधित (जिन्हें देखने में दिक्कत है) लोगों को अपने ब्रेल डिस्प्ले को एंड्रॉइड डिवाइस से आसानी से कनेक्ट करने और गूगल की टॉकबैक सर्विस का उपयोग करने में मदद करेगा.

इन सभी फीचर्स के अलावा भी बहुत सारे अन्य फीचर्स भी एंड्रॉयड 15 अपडेट के जरिए मिलेंगे. एंड्रॉयड 15 अपडेट के स्टेबल वर्ज़न की लॉन्च डेट का अभी तक ऐलान नहीं हुआ है, लेकिन ऐसी उम्मीद की जा रही है कि अगस्त 2024 तक एंड्रॉयड 15 को सभी यूज़र्स के लिए रोलआउट करना शुरू कर दिया जाएगा.

यह भी पढ़ें:

Infinix Note 40 Pro 5G सीरीज इंडिया में हुई लॉन्च, शानदार कैमरा, कलर और कीमत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Mini Split AC चलाना है Solar से, पहले जानें कितने Panel लगेंगे?
Mini Split AC चलाना है Solar से, पहले जानें कितने Panel लगेंगे?
GPMI vs HDMI: कौन-सी Cable Technology खास, किसकी पिक्चर क्वालिटी बेस्ट?
GPMI vs HDMI: कौन-सी Cable Technology खास, किसकी पिक्चर क्वालिटी बेस्ट?
पसीने से खराब हो सकते हैं Headphones, ऐसे बचाएं अपना डिवाइस
पसीने से खराब हो सकते हैं Headphones, ऐसे बचाएं अपना डिवाइस
सस्ता हो सकता है मोबाइल रिचार्ज, सरकार ने बना लिया प्लान
सस्ता हो सकता है मोबाइल रिचार्ज, सरकार ने बना लिया प्लान

वीडियोज

Sansani | Delhi Accident News: दिल्ली में रफ्तार का 'बेकाबू शैतान' !
Passport Rules: विदेश यात्रा से पहले जान लें! बच्चों के पासपोर्ट का नियम बदला |
Chitra Tripathi | Pakistan News: पाकिस्तान का भट्ठा बैठ गया ! | Shahbaz Sharif | Asim Munir | ABP
मिट गई वो TMC..निशाने पर क्यों EC?
शिवसेना, NCP, अब तृणमूल..EC बना शूल?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप का अमेरिकी मीडिया पर एक्शन, CNN-Politico और MS NOW पर लगाया बैन
ट्रंप का अमेरिकी मीडिया पर एक्शन, CNN-Politico और MS NOW पर लगाया बैन
DUSU Election Result: 8 बजे से होगी मतगणना, किसके सिर सजेगा ताज?
डूसू रिजल्ट: 8 बजे से होगी मतगणना, किसके सिर सजेगा ताज?
भारत में एशियन गेम्स लाइव कैसे और कहां देखें? जानें 19 सितंबर का पूरा शेड्यूल
भारत में एशियन गेम्स लाइव कैसे और कहां देखें? जानें 19 सितंबर का पूरा शेड्यूल
'इधर बदतमीजी बहुत है...' जब बॉलीवुड पर भड़के लकी अली, इस वजह से छोड़ दिया गाना
जब बॉलीवुड पर भड़के लकी अली, इस वजह से छोड़ दिया था गाना
MP हाईकोर्ट के जज का बड़ा फैसला, रिटायर होने पर 1 करोड़ करेंगे दान
MP हाईकोर्ट के जज का बड़ा फैसला, रिटायर होने पर 1 करोड़ करेंगे दान
'US का कोई भी दुश्मन अब...', डेनमार्क-ग्रीनलैंड को लेकर ट्रंप की बड़ी घोषणा
'US का कोई भी दुश्मन अब...', डेनमार्क-ग्रीनलैंड को लेकर ट्रंप की बड़ी घोषणा
मैमोग्राफी की तस्वीरें समझाएगा AI, AIIMS ने BPL Technologies को सौंपी नई तकनीक
मैमोग्राफी की तस्वीरें समझाएगा AI, AIIMS ने BPL Technologies को सौंपी नई तकनीक
IT कंपनी के बाहर दिखा अजगर, हाथ में लपेटकर घूमने लगा शख्स; वीडियो वायरल
IT कंपनी के बाहर दिखा अजगर, हाथ में लपेटकर घूमने लगा शख्स; वीडियो वायरल
Embed widget