एक्सप्लोरर

चीन की टेक्नोलॉजी को झटका देने के लिए अमेरिका ने वियतनाम पर बनाया दबाव, मुश्किल में बड़ी टेक कंपनियां

अमेरिका ने वियतनाम पर दबाव डाला है कि वह चीन से आने वाले हाईटेक पुर्जों का इस्तेमाल कम करे, वरना उसके टेक प्रोडक्ट्स पर भारी टैरिफ लगाया जाएगा.

चीन पर निर्भरता खत्म करने की कोशिशों में जुटा अमेरिका अब वियतनाम को निशाने पर ले आया है. अमेरिका चाहता है कि वियतनाम उन टेक्नोलॉजी प्रोडक्ट्स में चीन से आने वाले कंपोनेंट्स का इस्तेमाल कम करे, जो सीधे अमेरिकी बाजार में भेजे जाते हैं. अमेरिका की इस नई चाल से न सिर्फ चीन की सप्लाई चेन पर असर पड़ेगा, बल्कि Apple, Samsung और Google जैसी दिग्गज कंपनियों के लिए भी हालात चुनौतीभरे हो सकते हैं.

वियतनाम बना है मैन्युफैक्चरिंग हब
पिछले कुछ सालों में वियतनाम ने मैन्युफैक्चरिंग के क्षेत्र में तेजी से ग्रोथ की है. स्मार्टफोन, लैपटॉप, VR हेडसेट जैसे हाईटेक प्रोडक्ट्स की असेंबली यहां बड़े पैमाने पर हो रही है. Apple और Google जैसे ब्रांड्स पहले ही वियतनाम में अपने कई गैजेट्स तैयार करा रहे हैं. लेकिन इन प्रोडक्ट्स में अब भी चीन से मंगाए गए पुर्जों का भारी इस्तेमाल हो रहा है.

अमेरिका की कड़ी चेतावनी
अमेरिका ने साफ कर दिया है कि अगर वियतनाम ने चीन से आने वाले हाईटेक पुर्जों पर अपनी निर्भरता कम नहीं की, तो उसके एक्सपोर्ट प्रोडक्ट्स पर भारी टैरिफ लगाया जा सकता है जो कि 46% तक हो सकता है. इससे वियतनाम की टेक इंडस्ट्री को बड़ा नुकसान हो सकता है, क्योंकि अमेरिका वियतनाम के टेक प्रोडक्ट्स का एक बड़ा खरीदार है.

सरकार और कंपनियां दोनों अलर्ट
अमेरिकी चेतावनी के बाद वियतनाम सरकार एक्शन मोड में आ गई है. सरकार ने लोकल कंपनियों के साथ मीटिंग की है ताकि देश में ही कंपोनेंट्स तैयार करने की क्षमता बढ़ाई जा सके. कंपनियों ने इसमें दिलचस्पी तो दिखाई है, लेकिन सभी मानते हैं कि यह कोई आसान काम नहीं है. तकनीकी संसाधन, वक्त और भारी निवेश की जरूरत होगी.

बड़ी टेक कंपनियों की बढ़ी चिंता
अमेरिका के इस दबाव का सीधा असर उन अमेरिकी कंपनियों पर पड़ रहा है जो अपने प्रोडक्ट्स वियतनाम में तैयार करवा रही हैं. Apple, Samsung और Google जैसे ब्रांड पहले से ही वियतनाम में अपने नए डिवाइसेज़ की असेंबली करवा रहे हैं. अगर अचानक सप्लाई चेन में बदलाव करना पड़ा, तो इनके प्रोडक्ट लॉन्च में देरी तय है.

निर्यात पर टिके हैं वियतनाम के सपने
वियतनाम की अर्थव्यवस्था का बड़ा हिस्सा एक्सपोर्ट पर निर्भर है. पिछले साल वियतनाम ने अमेरिका को 33 अरब डॉलर के टेक प्रोडक्ट्स भेजे थे, जबकि चीन से करीब 44 अरब डॉलर के कंपोनेंट्स मंगवाए थे. ऐसे में अमेरिका और चीन दोनों वियतनाम के लिए अहम साझेदार हैं. लेकिन अब उसे एक कठिन फैसले की ओर धकेला जा रहा है.

अमेरिका की आखिरी तारीख: 8 जुलाई
अमेरिका ने वियतनाम को इस मसले पर सोचने के लिए 8 जुलाई तक का समय दिया है. इसके बाद अगर चीन से सप्लाई घटाने की दिशा में ठोस कदम नहीं उठाए गए, तो इंपोर्ट टैरिफ जैसे सख्त फैसले लिए जा सकते हैं.

नतीजा क्या होगा?
अगर वियतनाम अमेरिका की बात मानता है, तो चीन को बड़ा झटका लग सकता है, लेकिन साथ ही वियतनाम और अमेरिकी टेक कंपनियों को भी सप्लाई चेन में अचानक बदलाव की भारी कीमत चुकानी पड़ सकती है. वहीं अगर वियतनाम अमेरिकी दबाव के आगे झुकता नहीं है, तो टैरिफ का खतरा उसकी अर्थव्यवस्था पर भारी पड़ सकता है. अब देखना यह होगा कि वियतनाम इस जटिल स्थिति को कैसे संभालता है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

WhatsApp Business पर नया नियम! अब Token के हिसाब से लगेगा चार्ज, Meta ने बदला पूरा प्राइसिंग सिस्टम
WhatsApp Business पर नया नियम! अब Token के हिसाब से लगेगा चार्ज, Meta ने बदला पूरा प्राइसिंग सिस्टम
आपका Google Account है खतरे में? आज ही बदलें ये 5 जरूरी Settings नहीं तो बाद में पड़ेगा पछताना
आपका Google Account है खतरे में? आज ही बदलें ये 5 जरूरी Settings नहीं तो बाद में पड़ेगा पछताना
ई-रिक्शा को बंद करने वाली ऐप्स के खिलाफ एक्शन, दो को किया गया डिलीट
ई-रिक्शा को बंद करने वाली ऐप्स के खिलाफ एक्शन, दो को किया गया डिलीट
कैसे काम करता है BAT-BMS ऐप, क्या इससे इलेक्ट्रिक बाइक और कारें भी हो जाएंगी बंद?
कैसे काम करता है BAT-BMS ऐप, क्या इससे इलेक्ट्रिक बाइक और कारें भी हो जाएंगी बंद?

वीडियोज

Alpha Movie Review: Alia Bhatt और Sharvari भी नहीं बचा पाईं कमजोर कहानी
Alpha Review: Alia Bhatt और Sharvari भी नहीं बचा पाईं कमजोर कहानी
'Super Subbu' Cast Interview: Sex Education पर खुलकर बोले सितारे, कहा- हिचकिचाहट नहीं, सही जानकारी जरूरी
Ram Mandir Loot | Champat Rai | Sandeep Chaudhary: मंदिर के चढ़ावे पर डाके का पूरा सच!
Monsoon Disaster | Cloudburst in Kashmir: बादल फटा, आफत गिरी! कुपवाड़ा से अनंतनाग तक तबाही का मंजर!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
विदेशी महिलाओं का अपहरण, फिरौती और गैंगरेप... पाकिस्तान के डिप्टी पीएम इशाक डार का रिश्तेदार गिरफ्तार
विदेशी महिलाओं का अपहरण, फिरौती और गैंगरेप... पाकिस्तान के डिप्टी पीएम इशाक डार का रिश्तेदार गिरफ्तार
तीन तलाक, हलाला पर इलाहाबाद HC की सख्त टिप्पणी, 'धार्मिक प्रथाओं की आड़ में अपराध स्वीकार नहीं'
तीन तलाक, हलाला पर इलाहाबाद HC की सख्त टिप्पणी, 'धार्मिक प्रथाओं की आड़ में अपराध स्वीकार नहीं'
भरत तिवारी एनकाउंटर पर भिड़े 2 केंद्रीय मंत्री, जीतन राम मांझी के बयान पर क्या बोले चिराग, जानें
भरत तिवारी एनकाउंटर पर भिड़े 2 केंद्रीय मंत्री, जीतन राम मांझी के बयान पर क्या बोले चिराग, जानें
टीम इंडिया की जर्सी पहनकर मैदान पर उतरे सचिन तेंदुलकर, '10 नंबर' देखकर फैंस को हिट हुआ नॉस्टैल्जिया 
टीम इंडिया की जर्सी पहनकर मैदान पर उतरे सचिन तेंदुलकर, फैंस को हिट हुआ नॉस्टैल्जिया 
Alpha First Review: आलिया भट्ट की स्पाई एक्शन थ्रिलर 'अल्फा' का फर्स्ट रिव्यू आउट, देखने से पहले जान लें कैसी है ये फिल्म?
आलिया भट्ट की 'अल्फा' का फर्स्ट रिव्यू आउट, देखने से पहले जानें कैसी है ये फिल्म?
Explained: UP-पंजाब चुनाव बनेंगे पेट्रोल-डीजल सस्ता होने की चाबी! सरकार ने क्यों कहा- '2-3 महीने सब्र करें'?
UP-पंजाब चुनाव बनेंगे पेट्रोल-डीजल सस्ता होने की चाबी! सरकार ने क्यों कहा- 2-3 महीने सब्र करो
IRCTC Thailand Tour Package: मसाज का सपना होगा पूरा! IRCTC रेलवे के दाम में करा रहा थाईलैंड की सैर, रहना-खाना भी फ्री
मसाज का सपना होगा पूरा! IRCTC रेलवे के दाम में करा रहा थाईलैंड की सैर, रहना-खाना भी फ्री
कैसे बनता है किसानों का आयुष्मान कार्ड, किन-किन डॉक्युमेंट्स की होती है जरूरत?
कैसे बनता है किसानों का आयुष्मान कार्ड, किन-किन डॉक्युमेंट्स की होती है जरूरत?
Embed widget