एक्सप्लोरर

अमेरिका छूट गया पीछे! दुनियाभर में सबसे तेज AI अपनाने वाला देश बना भारत, रिपोर्ट में हुआ खुलासा

Artificial Intelligence: थॉटवर्क्स की रिपोर्ट के अनुसार, भारत अब आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस मॉडल अपनाने के मामले में पूरी दुनिया में सबसे आगे निकल चुका है.

Show Quick Read
Key points generated by AI, verified by newsroom
  • AI पढ़ाई, काम में क्षमता बढ़ा रहा, भाषा की बाधाएं हो रहीं कम।

Artificial Intelligence: थॉटवर्क्स की रिपोर्ट के अनुसार, भारत अब आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस मॉडल अपनाने के मामले में पूरी दुनिया में सबसे आगे निकल चुका है. खास तौर पर बड़े लैंग्वेज मॉडल यानी LLM का इस्तेमाल भारत में सबसे तेज़ी से बढ़ा है. ChatGPT, Gemini और Perplexity जैसे पॉपुलर AI ऐप्स के सबसे ज्यादा मंथली और डेली एक्टिव यूज़र्स अब भारत में हैं जिससे देश की मजबूत मौजूदगी साफ नजर आती है.

सस्ते डेटा और बड़ी आबादी बना रही है भारत को AI हब

BofA की रिपोर्ट के मुताबिक, भारत की यह तेज बढ़त किसी एक वजह से नहीं बल्कि कई बड़े फैक्टर्स के मेल से संभव हुई है. भारत के पास दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी ऑनलाइन आबादी है जहां 70 से 75 करोड़ लोग मोबाइल इंटरनेट का इस्तेमाल करते हैं. इसके साथ ही सस्ते डेटा प्लान्स ने AI टूल्स तक पहुंच को बेहद आसान बना दिया है. आज भारत में यूज़र्स सिर्फ करीब दो डॉलर खर्च करके महीने में 20 से 30GB तक डेटा इस्तेमाल कर पा रहे हैं जो कई देशों के मुकाबले बहुत सस्ता है.

युवा आबादी और टेक्नोलॉजी के लिए तैयार भारत

भारत की इंटरनेट यूज़र आबादी का बड़ा हिस्सा युवा है. रिपोर्ट के अनुसार, 60 प्रतिशत से ज्यादा इंटरनेट यूज़र्स की उम्र 35 साल से कम है. इनमें से काफी लोग अंग्रेज़ी समझते और बोलते हैं जिससे वे नए डिजिटल टूल्स और AI ऐप्स को तेजी से अपनाते हैं. यही वजह है कि भारत में AI सिर्फ एक्सपेरिमेंट तक सीमित नहीं है, बल्कि रोजमर्रा की ज़िंदगी और काम का हिस्सा बनता जा रहा है.

टेलीकॉम कंपनियों से मिल रहा AI को बढ़ावा

AI को लोकप्रिय बनाने में टेलीकॉम कंपनियों की भूमिका भी अहम बताई गई है. BofA की रिपोर्ट में कहा गया है कि Jio और Bharti Airtel जैसी कंपनियां अपने ग्राहकों को Gemini और Perplexity जैसे AI ऐप्स के पेड वर्ज़न का फ्री सब्सक्रिप्शन दे रही हैं. इससे यूज़र्स को बिना ज्यादा खर्च किए एडवांस AI टूल्स इस्तेमाल करने का मौका मिल रहा है जबकि AI कंपनियों और टेलीकॉम ऑपरेटर्स दोनों को अपने-अपने फायदे मिल रहे हैं.

पढ़ाई और कामकाज में AI से बढ़ रही क्षमता

भारत में यूज़र्स AI टूल्स का इस्तेमाल सिर्फ मनोरंजन के लिए नहीं, बल्कि पढ़ाई, स्किल डेवलपमेंट और प्रोडक्टिविटी बढ़ाने के लिए कर रहे हैं. अलग-अलग भारतीय भाषाओं में AI मॉडल उपलब्ध होने से भाषा की बाधा भी कम हो रही है. BofA इसे AI का डेमोक्रेटाइजेशन यानी हर वर्ग तक तकनीक की पहुंच बढ़ने की प्रक्रिया मानता है.

Agentic AI के लिए भारत बन सकता है टेस्टिंग ग्राउंड

रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि आने वाले समय में भारत अगली पीढ़ी की AI टेक्नोलॉजी, यानी एजेंटिक AI के लिए एक बड़ा टेस्टिंग प्लेटफॉर्म बन सकता है. इस तरह के AI सिस्टम खुद से सोचने, योजना बनाने और काम को अंजाम देने में सक्षम होते हैं. भारत की विशाल और विविध यूज़र बेस के चलते इन तकनीकों को रियल वर्ल्ड कंडीशन्स में परखना आसान होगा, इससे पहले कि इन्हें वैश्विक स्तर पर लॉन्च किया जाए.

भारतीय कंपनियों के साथ बढ़ सकती है ग्लोबल साझेदारी

BofA का मानना है कि भविष्य में ग्लोबल AI कंपनियां भारतीय फर्म्स के साथ मिलकर सर्विस और फुलफिलमेंट मॉडल पर काम कर सकती हैं. यह मॉडल कुछ हद तक वैसा ही हो सकता है जैसा अमेरिका में AI एजेंट्स ट्रैवल प्लेटफॉर्म्स के साथ मिलकर काम कर रहे हैं. कुल मिलाकर, रिपोर्ट यह संकेत देती है कि AI की अगली बड़ी कहानी भारत से निकल सकती है.

यह भी पढ़ें:

2026 में तहलका मचाने आ रहे हैं फोल्डेबल स्मार्टफोन! ऐसे फीचर्स होंगे कि आप अपना पुराना फोन भूल जाएंगे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Redmi Clip Neo Earbuds : कान में क्लिप की तरह फिट होंगे Redmi के नए ईयरबड्स, 32 घंटे चलेगी बैटरी
कान में क्लिप की तरह फिट होंगे Redmi के नए ईयरबड्स, 32 घंटे चलेगी बैटरी
TRAI Smart TV Rules : अब तय होंगे स्मार्ट टीवी पर चलने वाले ऐप, इसमें कितना फायदा और क्या नुकसान?
अब तय होंगे स्मार्ट टीवी पर चलने वाले ऐप, इसमें कितना फायदा और क्या नुकसान?
WhatsApp का पुराना सेटिंग्स मेन्यू हो सकता है रीडिजाइन, जानें क्या बदलेगा
WhatsApp का पुराना सेटिंग्स मेन्यू हो सकता है रीडिजाइन, जानें क्या बदलेगा
GTA 6 Storage Size : GTA 6 के लिए चाहिए 210GB जगह! कंसोल में कितनी स्टोरेज बचेगी?
GTA 6 के लिए चाहिए 210GB जगह! कंसोल में कितनी स्टोरेज बचेगी?

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC Election Result LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
Viral Video: बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
What Is CC: क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
Embed widget