एक्सप्लोरर

Amazon की शॉपिंग अब पड़ेगी महंगी! हर ऑर्डर पर 5 रुपये का नया चार्ज, जानें क्या है नया नियम

एमेजॉन ने हर ऑर्डर पर 5 रुपये का नया मार्केटप्लेस शुल्क लगाना शुरू कर दिया है, जो अब शॉपिंग के वक्त बिल में अलग से दिखेगा.

अगर आप भी ऑनलाइन शॉपिंग के शौकीन हैं और हर छोटी-बड़ी जरूरत के लिए एमेजॉन पर भरोसा करते हैं, तो ये खबर आपके लिए जरूरी है. अब जब भी आप एमेजॉन से कोई ऑर्डर देंगे, तो उसमें प्रोडक्ट की कीमत के अलावा 5 रुपये का अतिरिक्त चार्ज जुड़ जाएगा. इस नई फीस को ‘मार्केटप्लेस शुल्क’ कहा जा रहा है, और ये नियम अब लागू हो चुका है.

क्यों लिया जा रहा है ये नया चार्ज?

एमेजॉन का कहना है कि इस चार्ज से उन्हें अपने प्लेटफॉर्म को चलाने में मदद मिलेगी. कई फूड डिलीवरी और क्विक सर्विस कंपनियां जैसे कि स्विगी और ब्लिंकिट पहले से ही ऐसा शुल्क ले रही हैं. अब एमेजॉन ने भी इस दिशा में कदम बढ़ा दिया है. कंपनी ने यह भी साफ किया है कि इस फीस के बावजूद डिलीवरी में कोई देरी नहीं होगी और सर्विस पहले जैसी ही बनी रहेगी.

कहां-कहां लगेगा ये चार्ज?

जब आप एमेजॉन पर कोई ऑर्डर प्लेस करेंगे, तो ये मार्केटप्लेस शुल्क अलग से दिखेगा. इससे आपको साफ तौर पर पता चल जाएगा कि आपको किस चीज के लिए कितना अतिरिक्त भुगतान करना पड़ रहा है. हालांकि राहत की बात यह है कि हर सर्विस पर ये चार्ज नहीं लिया जाएगा.

किन चीजों पर नहीं लगेगी ये फीस?

  • डिजिटल सर्विसेज, जैसे मोबाइल रिचार्ज, बिल पेमेंट, टिकट बुकिंग और सब्सक्रिप्शन पर ये शुल्क नहीं लगेगा.
  • गिफ्ट कार्ड्स के जरिए की गई पेमेंट पर भी कोई अतिरिक्त चार्ज नहीं देना होगा.
  • अगर किसी ऑर्डर पर पहले से कोई प्रोसेसिंग या एक्सचेंज फीस लग रही है, तो उस पर भी ये नया शुल्क लागू नहीं होगा.

क्या प्राइम मेंबर्स को भी देना होगा चार्ज?

जी हां, एमेजॉन प्राइम मेंबरशिप होने के बावजूद भी यह 5 रुपये का मार्केटप्लेस शुल्क देना होगा. यानी फ्री डिलीवरी के साथ अब एक छोटा सा चार्ज अलग से जुड़ जाएगा.

ऑर्डर कैंसल या रिटर्न करने पर क्या होगा?

अगर आपने ऑर्डर को शिप होने से पहले ही कैंसल कर दिया, तो पूरा पैसा वापस मिलेगा. लेकिन अगर डिलीवरी के बाद सामान वापस करते हैं, तो इस शुल्क की रकम वापस नहीं होगी. यानी सामान मंगाने से पहले सोच-समझकर ऑर्डर करें.

ध्यान रखें ये बातें

  • जब आप चेकआउट करेंगे, तो यह शुल्क ऑर्डर समरी में दिखाई देगा.
  • ऑर्डर कन्फर्मेशन ईमेल और शिपिंग डिटेल्स में भी इसका जिक्र होगा.
  • अगर आप बिल डाउनलोड करेंगे, तो उसमें भी यह चार्ज शामिल होगा.

छोटे चार्ज का बड़ा असर!

देखा जाए तो 5 रुपये की रकम बहुत ज्यादा नहीं लगती, लेकिन अगर आप अक्सर ऑनलाइन शॉपिंग करते हैं, तो महीने के अंत में यह खर्चा आपकी जेब पर असर डाल सकता है, इसलिए अब जब भी एमेजॉन से कुछ खरीदें, तो एक नजर इस नए नियम पर जरूर डाल लें. तो अगली बार जब आप कहें “बस एक छोटा सा सामान चाहिए”, तो याद रखें, अब हर चीज के साथ आएगा एक छोटा सा एक्स्ट्रा खर्च.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सोलर पैनल नहीं बना रहे पूरी बिजली, क्या हो सकते हैं कारण और कैसे करें समाधान? यहां जानें
सोलर पैनल नहीं बना रहे पूरी बिजली, क्या हो सकते हैं कारण और कैसे करें समाधान? यहां जानें
Refurbished Smartphones खरीदते समय क्या-क्या चीजें चेक करना चाहिए? ज्यादातर लोग करते हैं ये गलती
Refurbished Smartphones खरीदते समय क्या-क्या चीजें चेक करना चाहिए? ज्यादातर लोग करते हैं ये गलती
नौकरियां हो जाएंगी गायब, गूगल और ओपनआई जैसी कंपनियों ने एआई को लेकर दी नई वॉर्निंग
नौकरियां हो जाएंगी गायब, गूगल और ओपनआई जैसी कंपनियों ने एआई को लेकर दी नई वॉर्निंग
सेल के नाम पर कंस्यूमर्स को धोखा दे रहीं कंपनियां! नॉर्मल से ज्यादा दाम पर बिक रहे फोन, रिपोर्ट में हो गया खुलासा
सेल के नाम पर कंस्यूमर्स को धोखा दे रहीं कंपनियां! नॉर्मल से ज्यादा दाम पर बिक रहे फोन, रिपोर्ट में हो गया खुलासा

वीडियोज

Operation Safed Sagar की अनसुनी कहानी अब आएगी सबके सामने
59 की उम्र में Sunita Ahuja का बॉलीवुड डेब्यू, बेटे Yashvardhan Ahuja संग करेंगी शुरुआत
Bollywood News: ट्रोलिंग से तौबा या प्रेग्नेंसी का नया ड्रामा? कियारा आडवाणी की 'दूसरी प्रेग्नेंसी' का सच आया सामने! (14-07-2026)
Jagadhatri:😒Jagadhatri और Shivay की Bonding देख जल-भुन गईं Tapasya,रच रही हैं नई साजिशें #sbs
FY27 में लॉन्च होंगी 5 धमाकेदार Mid Size SUVs | #suv #newlaunch #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हवा में उड़ने वाली बस लाऊंगा', E20 के बाद क्या है नितिन गडकरी का अगला प्लान? खुद बता दिया
'हवा में उड़ने वाली बस लाऊंगा', E20 के बाद क्या है नितिन गडकरी का अगला प्लान? खुद बता दिया
होर्मुज में ईरान के अटैक से गई भारतीय की जान तो गुस्से में बोला भारत- 'जहाजों को निशाना बनाना बंद करो'
होर्मुज में ईरान के अटैक से गई भारतीय की जान तो गुस्से में बोला भारत- 'जहाजों को निशाना बनाना बंद करो'
राम मंदिर चढ़ावा गिनती के लिए अब टेबल की जगह दरी का इस्तेमाल, बिना पॉकेट वाला ड्रेस कोड अनिवार्य
राम मंदिर चढ़ावा गिनती के लिए अब टेबल की जगह दरी का इस्तेमाल, बिना पॉकेट वाला ड्रेस कोड अनिवार्य
ऑस्ट्रेलिया की बिग बैश लीग के शेड्यूल का एलान, चेन्नई में इस दिन पहला मैच; नोट कर लीजिए सभी मुकाबलों की तारीख
बिग बैश लीग के शेड्यूल का एलान, चेन्नई में इस दिन पहला मैच; नोट कर लीजिए सभी मुकाबलों की तारीख
तारक मेहता' में नहीं कटेगा 'जेठालाल' का रोल, दिलीप जोशी के एग्जिट पर मेकर्स ने दी सफाई, बताया सारा सच
तारक मेहता' में नहीं कटेगा 'जेठालाल' का रोल, दिलीप जोशी के एग्जिट पर मेकर्स ने दी सफाई
Explained: आओ सेक्स के बारे में बात करें! स्कूली बच्चों को यौन शिक्षा देना क्यों जरूरी? कहीं POCSO में न फंस जाए आपका बच्चा
आओ सेक्स के बारे में बात करें! स्कूली बच्चों को यौन शिक्षा देना क्यों जरूरी?
पाकिस्तान से टूटा बलूचिस्तान! खुद को आजाद देश किया घोषित, कहा- '85 फीसदी क्षेत्र पर हमारा कब्जा'
पाकिस्तान से टूटा बलूचिस्तान! खुद को आजाद देश किया घोषित, कहा- '85 फीसदी क्षेत्र पर हमारा कब्जा'
'नमाज के लिए मुस्लिम पक्ष को दी जाएगी जगह', धार भोजशाला केस में सुप्रीम कोर्ट का आदेश, हाईकोर्ट के फैसले पर रोक नहीं
'नमाज के लिए मुस्लिम पक्ष को दी जाएगी जगह', धार भोजशाला केस में सुप्रीम कोर्ट का आदेश, हाईकोर्ट के फैसले पर रोक नहीं
Embed widget