एक्सप्लोरर

अरबपतियों की लिस्ट में बड़ा उलटफेर, जेफ बेजोस को पीछे छोड़ ये शख्स बना दुनिया का दूसरा सबसे अमीर आदमी

मार्क जुकरबर्ग की संपत्ति बढ़ने की सबसे बड़ी वजह मेटा के शेयरों में तेजी है. पिछले महीने मेटा के शेयरों में 16% से ज्यादा की बढ़ोतरी हुई, जबकि अमेजन के शेयर सिर्फ 6.33% ही चढ़ पाए.

दुनिया के अरबपतियों की दौड़ में बड़ा उलटफेर हुआ है. फेसबुक, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप जैसी बड़ी सोशल मीडिया कंपनियों की मालिक मेटा (Meta) के सीईओ मार्क जुकरबर्ग ने अमेजन के संस्थापक जेफ बेजोस को पीछे छोड़ते हुए दुनिया के दूसरे सबसे अमीर शख्स का खिताब अपने नाम कर लिया है.

ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स के मुताबिक, जुकरबर्ग की कुल संपत्ति अब 212 अरब डॉलर हो गई है, जबकि जेफ बेजोस की संपत्ति घटकर 209 अरब डॉलर रह गई है. 

बीते सोमवार यानी 5 मई को जुकरबर्ग की दौलत में 846 मिलियन डॉलर (करीब ₹7 हजार करोड़) का इजाफा हुआ, वहीं बेजोस को 2.90 अरब डॉलर (करीब ₹24 हजार करोड़) का झटका लगा.

मेटा के शेयरों में उछाल से मिली बढ़त

मार्क जुकरबर्ग की संपत्ति बढ़ने की सबसे बड़ी वजह मेटा के शेयरों में तेजी है. पिछले महीने मेटा के शेयरों में 16% से ज्यादा की बढ़ोतरी हुई, जबकि अमेजन के शेयर सिर्फ 6.33% ही चढ़ पाए. इसके अलावा मेटा ने इस साल की पहली तिमाही में $42.31 अरब डॉलर की कमाई की, जो कि अनुमान से भी ज्यादा रही. कंपनी को उम्मीद है कि दूसरी तिमाही में भी उसकी कमाई $45.5 अरब तक पहुंच सकती है.

जुकरबर्ग इस साल लगातार कमा रहे हैं

साल 2025 की शुरुआत से अब तक जुकरबर्ग $4.63 अरब डॉलर कमा चुके हैं. सोमवार को टॉप 3 अमीरों में से वह अकेले थे जिनकी संपत्ति में बढ़त देखने को मिली.

मस्क अब भी सबसे आगे

हालांकि, सबसे अमीर शख्स का ताज अब भी टेस्ला और स्पेसएक्स के मालिक एलन मस्क के सिर पर है. उनकी कुल संपत्ति $331 अरब डॉलर है. हाल ही में मस्क ने कहा कि वह अमेरिकी सरकार के एक विभाग 'Department of Government Efficiency (DOGE)' के लिए अब कम समय देंगे और ज्यादा ध्यान टेस्ला पर लगाएंगे. इस बयान के बाद टेस्ला के शेयरों में भी 5% की उछाल आई.

हालांकि ये भी सच है कि टेस्ला के शेयर इस साल 40% से ज्यादा गिर चुके हैं, जिससे निवेशकों में चिंता भी बनी हुई है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

In-Display Fingerprint: Super OLED में ही क्यों आता है इन डिस्प्ले फिंगर प्रिंट, बाकी में क्यों नहीं?
Super OLED में ही क्यों आता है इन डिस्प्ले फिंगर प्रिंट, बाकी में क्यों नहीं?
iPhone 17 Pro On Down Payment: 20 हजार की डाउन पेमेंट पर भी आ जाएगा iPhone 17 pro, जानिए कैसे?
20 हजार की डाउन पेमेंट पर भी आ जाएगा iPhone 17 pro, जानिए कैसे?
Digital India ने आपकी जिंदगी कैसे बदल दी? जान लें हर बात
Digital India ने आपकी जिंदगी कैसे बदल दी? जान लें हर बात
India From Ai To Chandrayaan: AI से लेकर चंद्रयान तक, भारत की टेक यात्रा एक नजर में
AI से लेकर चंद्रयान तक, भारत की टेक यात्रा एक नजर में

वीडियोज

Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?
अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Air India में सभी पायलटों की होगी ड्रग जांच, 'गांजा कांड' के बाद फैसला
Air India में सभी पायलटों की होगी ड्रग जांच, 'गांजा कांड' के बाद फैसला
भरत तिवारी के परिवार को मिलेगी सरकारी नौकरी, CM सम्राट का बड़ा फैसला
भरत तिवारी के परिवार को मिलेगी सरकारी नौकरी, CM सम्राट का बड़ा फैसला
Awarapan 2 Advance Booking: 'आवारापन 2' ने एडवांस बुकिंग में अक्षय कुमार की फिल्मों के उड़ाए परखच्चे, साल की टॉप 5 प्री सेल में की एंट्री
'आवारापन 2' का एडवांस बुकिंग में कहर, तोड़ा अक्षय की फिल्म का रिकॉर्ड
मिचेल स्टार्क ने बनाया 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', बांग्लादेश के खिलाफ रचा इतिहास
मिचेल स्टार्क ने बनाया 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', बांग्लादेश के खिलाफ रचा इतिहास
हल्द्वानी में शुद्धिकरण पर खरगे बोले, 'अपमान हुआ', नड्डा ने कहा- 'BJP शामिल नहीं'
हल्द्वानी में शुद्धिकरण पर खरगे बोले, 'अपमान हुआ', नड्डा ने कहा- 'BJP शामिल नहीं'
'फेक न्यूज से बुरा फेक इंटेलिजेंस', ट्रंप के हॉर्मुज कंट्रोल वाले बयान पर ईरान का कटाक्ष
'फेक न्यूज से बुरा फेक इंटेलिजेंस', ट्रंप के हॉर्मुज कंट्रोल वाले बयान पर ईरान का कटाक्ष
'पहली बार सरकार को इतना डरा-सहमा...', कांग्रेस की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले गौरव गोगोई
'पहली बार सरकार को इतना डरा-सहमा...', कांग्रेस की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले गौरव गोगोई
Girls Fight Viral Video : 15 सेकंड में 14 थप्पड़, बॉयफ्रेंड को लेकर आपस में लड़ीं पापा की परियां
15 सेकंड में 14 थप्पड़, बॉयफ्रेंड को लेकर आपस में लड़ीं पापा की परियां
Embed widget