एक्सप्लोरर

फेसबुक इस्तेमाल करते समय इन 11 बातों को हमेशा रखें ध्यान, नहीं तो हो सकती है बड़ी परेशानी

सोशल मीडिया का इस्तेमाल आजकल बड़े पैमाने पर हो रहा है. बहुत से लोगों का ऐसा मानना है कि उनकी प्रतिदिन दिन की दिनचर्या बिना कुछ फेसबुक पोस्ट के संभव नहीं है. फेसबुक पोस्ट के जरिए लोग अपने मित्रों और लोगों की प्रतिक्रिया जानना चाहते हैं.

नई दिल्ली: सोशल मीडिया का इस्तेमाल आजकल बड़े पैमाने पर हो रहा है. बहुत से लोगों का ऐसा मानना है कि उनकी प्रतिदिन दिन की दिनचर्या बिना कुछ फेसबुक पोस्ट के संभव नहीं है. फेसबुक पोस्ट के जरिए लोग अपने मित्रों और लोगों की प्रतिक्रिया जानना चाहते हैं. फेसबुक पोस्ट पर लोगों की लाइक्स और कमेंट के जरिए शेयर  करने वाले के मन में एक संतुष्टि का भाव आता है, लेकिन वास्तव में हमेशा ऐसा नहीं होता है.

प्राथमिक रूप से फेसबुक पोस्ट के जरिए मित्रों और परिवारवालों के जुड़ाव से एक खुशी होती है, लेकिन जब उनके द्वारा नजर अंदाज किया जाता है तो लोग परेशान हो जाते हैं. यहां हम फेसबुक पोस्ट से उत्पन्न होने वाली 11 खतरनाक गल्तियों से बचने के उपायों पर चर्चा करेंगे.

1. फेसबुक में कुछ भी पोस्ट करने से पहले विचार करें कि कौन सी व्यक्तिगत जानकारी लोगों से शेयर करना है. यह भी विचार करें कि अभीष्ट मित्रों, परिवारवालों और नजदीकी लोगों को क्या इस पोस्ट की जानकारी की आवश्यकता है?

2. हमेशा याद रखें कि शराब पीने के बाद फेसबुक का इस्तेमाल न करें. शराब पीने के बाद फेसबुक इस्तेमाल करने से आप ऐसे पोस्ट शेयर कर देतें हैं, जिनकों नहीं करना चाहिए. संक्षेप में शराब पीने के बाद फेसबुक और अन्य सोशल मीडिया का इस्तेमाल करने से बचना चाहिए.

3. 600-70 फेसबुक मित्र होने का ये मतलब नहीं है कि ये सभी आप के मित्र हैं. किसी को भी अपने फेसबुक अकाउंट में जोड़ने से आप को बचना चाहिए. यह एक ऐसा प्लेटफार्म है, जहां आप लोगों से व्यक्तिगत जानकारी शेयर करते हैं लेकिन आप सभी को अपनी व्यक्तिगत जानकारी पढ़ने की इजाजत नहीं दे सकते हैं.

4. यह बहुत अच्छी बात नहीं है कि आप अपनी प्रोफाइल की सभी बातों को सार्वजनिक करें, जैसे- स्कूल का नाम, कॉलेज और अपना शहर. आप को हमेशा ऐसा पोस्ट बनाना चाहिए, जो आप के फेसबुक मित्रों से संबंधित हो. ऐसा नहीं होना चाहिए कि जो आपके मित्र नहीं हैं, वह भी सभी कुछ देख लें, जो आप ने पोस्ट किया है.

5. ऐसी जानकारी जैसे- आप के घर का पता, ऑफिस टाइमिंग और अन्य रोगमर्रा की जानकारी फेसबुक में देने से बचना चाहिए. फेसबुक में ये जानकारी देना आप के लिए भारी पड़ सकता है.

6. अपने फेसबुक अकाउंट से बच्चों को दूर रखें, लेकिन यदि आप अपनी फैमली फोटोज को शेयर करना चाहते हैं तो हमेशा चेक करके ही शेयर करें. अपने बच्चे की स्कूल, टाइमिंग और खानेपीने की जानकारी शेयर करने से बचना चाहिए. 7. यदि आप ने नयी कार खरीदी है, या कोई लाटरी जीती है, या कुछ बड़ा इनवेस्टमेंट किया है, तो ऐसी व्यक्तिगत जानकारी को शेयर करने से आप को बचना चाहिए. 8. फेसबुक पोस्ट में किसी को भी गलत बात लिखने से बचना चाहिए. लोग इसका स्क्रीनशॉट लेकर आप के खिलाफ इस्तेमाल कर सकते हैं. 9. आप को आपनी व्यक्ति दस्तावेजों की फोटोज को शेयर नही करना चाहिए, जैसे- पासपोर्ट, सार्टिफिकेट, डिग्री इत्यादि. यह आप का व्यक्तिगत दस्तावेज हैं, इसको सोशल मीडिया से हमेशा दूर रखना चाहिए. अपनी यात्रा शुरू करने के दौरान फेसबुक में फ्लाइट टिकेट को फोटो को शेयर करना भी अच्छा विचार नहीं है. 10. फेसबुक में फोटो को टैग करना एक दूसरा सिसदर्द है. हमेशा दूसरे के फेसबुक टैग को विचार करके ही शेयर करना चाहिए. 11.फेसबुक प्रोफाइल को हमेशा रिव्यू करना चाहिए और फेसबुक फ्रेंड्स की लिस्ट को जरूरतों के हिसाब से चेक करके अपडेट करें. यदि आप कुछ सालों से कुछ लोगों के संपर्क में नहीं है तो ऐसे लोगों को लिस्ट से बाहर करें.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अब फोन बनेगा एडिटिंग स्टूडियो, एंड्रॉयड पर आया Adobe Premiere
अब फोन बनेगा एडिटिंग स्टूडियो, एंड्रॉयड पर आया Adobe Premiere
स्मार्ट Siri का इंतजार पड़ा महंगा, iPhone यूजर्स को मिलेगा Compensation Claim
स्मार्ट Siri का इंतजार पड़ा महंगा, iPhone यूजर्स को मिलेगा Compensation Claim
AI से बनेगा कंटेंट और बढ़ेगी शॉपिंग, YouTube का बड़ा अपडेट
AI से बनेगा कंटेंट और बढ़ेगी शॉपिंग, YouTube का बड़ा अपडेट
Gemini को मिला Apps का कंट्रोल, AI अब करेगा ज्यादा काम
Gemini को मिला Apps का कंट्रोल, AI अब करेगा ज्यादा काम

वीडियोज

बिहार में शैतानों की टोली का अटैक !
ECI के खिलाफ राहुल ने नई 'फाइल' खोली
Samastipur Viral Video: समस्तीपुर में 'जमुई पार्ट-2' | Jamui Viral Video | Breaking | Bihar Police
Chitra Tripathi | Gyanesh Kumar: SIR से वोट चोरी..Rahul Gandhi के दावे में कितना दम? | Congress
EC विवाद पर ज्ञानेश कुमार मौन क्यों?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पहले जेल में डाला, अब किया जा सकता है मेरा एनकाउंटर', सोनम वांगचुक को सता रहा डर
'पहले जेल में डाला, अब किया जा सकता है मेरा एनकाउंटर', सोनम वांगचुक को सता रहा डर
जमुई कांड: पीड़िता के परिजनों की CM ने शेयर की तस्वीर, तेजस्वी बोले- 'इस जुर्म…'
जमुई कांड: पीड़िता के परिजनों की CM ने शेयर की तस्वीर, तेजस्वी बोले- 'इस जुर्म…'
'आप पर गर्व है सीमा', एशियन गेम्स में मेडल जीतने पर पीएम मोदी ने दी बधाई
'आप पर गर्व है सीमा', एशियन गेम्स में मेडल जीतने पर पीएम मोदी ने दी बधाई
'द पैराडाइज' बनी तेलुगु की तीसरी बड़ी ओपनर, 'इरुमुडी' समेत तोड़े 7 फिल्मों के रिकॉर्ड
'द पैराडाइज' बनी तेलुगु की तीसरी बड़ी ओपनर, 'इरुमुडी' समेत तोड़े 7 फिल्मों के रिकॉर्ड
राहुल की राजनीतिक समझ शून्य, अपनी सीट भी SP के दम पर जीतते हैं- BJP का पलटवार
राहुल की राजनीतिक समझ शून्य, अपनी सीट भी SP के दम पर जीतते हैं- BJP का पलटवार
अभिजीत दीपके का 48 घंटे का अल्टीमेटम, 'ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें वरना आंदोलन होगा'
अभिजीत दीपके का 48 घंटे का अल्टीमेटम, 'ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें वरना आंदोलन होगा'
भारत-पाक जंग में मारे गए थे पिता, अब बेटा महमूद बना 'मक्का पैक्ट' का पहला कमांडर
भारत-पाक जंग में मारे गए थे पिता, अब बेटा महमूद बना 'मक्का पैक्ट' का पहला कमांडर
व्हाइट हाउस के बाहर चाइनीज मीडिया और US सीक्रेट सर्विस में भिडंत! वायरल हुआ Video
व्हाइट हाउस के बाहर चाइनीज मीडिया और US सीक्रेट सर्विस में भिडंत! वायरल हुआ Video
Embed widget