एक्सप्लोरर

ChatGPT के टक्‍कर में उतरी चीन की कंपनी Alibaba, पेश किया अपना चैटबॉट

Tongyi Qianwen AI Chatbot: चीन की सबसे बड़ी ई-कॉमर्स कंपनी अलीबाबा ने अपना खुद का AI चैटबॉट पेश कर दिया है. अब कंपनी लोगों से इस चाटबॉट को ट्राई करने के लिए कह रही है.

Alibaba unveils Tongyi Qianwen: इस साल एक के बाद एक कई कंपनियां आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस टूल को अनाउंस कर रही हैं. अब तक कई बड़ी टेक कंपनियां और नए स्टार्टअप अपने-अपने AI टूल को अनाउंस कर चुके हैं. इस बीच दुनिया के सबसे ज्यादा आबादी वाले देश चीन की सबसे बड़ी ई- कॉमर्स कंपनी अलीबाबा ग्रुप ने अपना खुद का एआई चैटबॉट टोंगी कियानवेन को पेश कर दिया है. इस AI टूल को पेश करते ही कंपनी के शेयर में 3% तक का उछाल देखा गया. नए AI टूल को पहले अलीबाबा के डिंगटॉक मैसेजिंग ऐप में इंटीग्रेट किया जाएगा जिसके बाद धीरे-धीरे कंपनी इसे अन्य सर्विसेज में भी ऐड करेगी. 

अलीबाबा ग्रुप ने अपने इस चैटबॉट को क्लाइंट के लिए भी ओपन कर दिया है. इसकी मदद से चीनी कंपनियां अपने खुद के एआई चैटबॉट पर काम कर सकती हैं और इस एआई टूल का इस्तेमाल अपने कामकाज के लिए भी कर सकती हैं. चीन की सबसे बड़ी ई- कॉमर्स कंपनी द्वारा इस चैटबॉट को लॉन्च करने के बाद ओपन एआई के चैट जीपीटी को कड़ी टक्कर मिलेगी. बता दें, चीन में चैट जीपीटी को सरकार ने बैन कर दिया था. अब लोगों को इसका विकल्प अलीबाबा ने दे दिया है.

इस AI टूल के बाद आया रिवॉल्यूशन

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस में पिछले साल तब रिवॉल्यूशन आया जब ओपन एआई ने चैट जीपीटी को लाइव किया और महज 1 हफ्ते के भीतर इस चैटबॉट ने वो कारनामा कर दिखाया जो बड़े-बड़े टेक जॉइंट नहीं कर पाए. चैट जीपीटी के लॉन्च होने के बाद ही अलग-अलग कंपनियों ने अपने AI टूल पर काम करना शुरू किया और कई कंपनियां अब तक अपने चैटबॉट को लॉन्च कर चुकी है. गूगल भी चैट जीपीटी से डरा हुआ है और खुद के AI चैटबॉट पर काम कर रहा है. बता दें, चीन का फेमस सर्च इंजन Baidu भी अपना एआई चैटबॉट रिलीज कर चुका है.

पिछले महीने ओपन एआई ने चैट जीपीटी का नया वर्जन GPT-4 बाजार में उतारा है. नया वर्जन पहले से ज्यादा एडवांस और एक्यूरेट है. हालांकि इसका एक्सेस केवल पेड सब्सक्राइबर के पास ही है. नए वर्जन में लोग इमेज के जरिए भी सवाल-जवाब कर सकते हैं.

यह भी पढ़ें: Elon Musk Blue Tick: लोगों से करोड़ो रुपये लेने के बावजूद खुद के अकाउंट के लिए Pay नहीं करते मस्क, Blue Tick ऐसे लिया हुआ है

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

किताबें को क्यों नष्ट कर रही हैं AI कंपनियां? सामने आ गई वजह
किताबें को क्यों नष्ट कर रही हैं AI कंपनियां? सामने आ गई वजह
मोबाइल रिचार्ज फिर हो सकता है महंगा! ये बताई जा रही वजह
मोबाइल रिचार्ज फिर हो सकता है महंगा! ये बताई जा रही वजह
Budget Friendly Laptop: कितने रुपये का आ जाता है सबसे सस्ता और अच्छा लैपटॉप
कितने रुपये का आ जाता है सबसे सस्ता और अच्छा लैपटॉप
4K या 4K Blu-Ray! कौन देता है बेहतर पिक्चर क्वालिटी? कैसे पता करें अंतर
4K या 4K Blu-Ray! कौन देता है बेहतर पिक्चर क्वालिटी? कैसे पता करें अंतर

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
किस पॉलिटिकल पार्टी के लिए काम कर रहे अभिजीत दीपके? किरेन रिजिजू का बड़ा दावा
किस पॉलिटिकल पार्टी के लिए काम कर रहे अभिजीत दीपके? किरेन रिजिजू का बड़ा दावा
सम्राट कैबिनेट के फैसले, 6 लेन एक्सप्रेसवे, किसानों को भी तोहफा
सम्राट कैबिनेट के फैसले, 6 लेन एक्सप्रेसवे, किसानों को भी तोहफा
भारत-श्रीलंका टेस्ट में रिकॉर्ड्स की बौछार, कायम हुए 3 बड़े कीर्तिमान
भारत-श्रीलंका टेस्ट में रिकॉर्ड्स की बौछार, कायम हुए 3 बड़े कीर्तिमान
Box Office: 6ठे दिन 6 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 6 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
छिड़ेगी यूक्रेन जैसी एक और जंग? जानें क्यों भारत के दखल की हुई मांग
छिड़ेगी यूक्रेन जैसी एक और जंग? जानें क्यों भारत के दखल की हुई मांग
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
Embed widget