एक्सप्लोरर

Airtel के 365 दिन वाले प्लान ने उड़ाई Jio और Vi की नींद, मिलते हैं ये बेनिफिट्स

Airtel New Plan: एयरटेल ने अपने यूजर्स के लिए एक नया और खास रिचार्ज प्लान पेश किया है जो एक बार एक्टिवेट करने पर पूरे 365 दिनों तक टेंशन फ्री कनेक्टिविटी का भरोसा देता है.

Airtel New Plan: एयरटेल ने अपने यूजर्स के लिए एक नया और खास रिचार्ज प्लान पेश किया है जो एक बार एक्टिवेट करने पर पूरे 365 दिनों तक टेंशन फ्री कनेक्टिविटी का भरोसा देता है. यह प्लान न केवल भारत में बल्कि दुनिया के 189 देशों में भी काम करेगा. कंपनी ने इसे इंटरनेशनल रोमिंग (IR) प्लान के रूप में लॉन्च किया है. खास बात यह है कि इस प्लान के जरिए आपको फ्लाइट के दौरान भी कॉलिंग और इंटरनेट की सुविधा मिलेगी. इसका मतलब है कि देश हो या विदेश हो या फिर फ्लाइट आपको सभी जगह पर कनेक्टिविटी मिलती रहेगी.

Airtel का नया प्लान

जानकारी के अनुसार, एयरटेल का यह नया प्लान 4000 रुपये में उपलब्ध है. इसमें यूजर्स को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर 5GB डेटा और कुल 100 मिनट तक इनकमिंग और आउटगोइंग कॉलिंग की सुविधा मिलती है. इतना ही नहीं, फ्लाइट में सफर करते वक्त भी 250MB डेटा का इस्तेमाल कर सकते हैं, हालांकि यह सुविधा चुनिंदा एयरलाइंस में ही उपलब्ध होगी.

अगर भारत में इसके फायदे देखें तो इस प्लान के तहत पूरे एक साल तक अनलिमिटेड कॉलिंग, हर दिन 1.5GB हाई-स्पीड डेटा और रोजाना 100 मुफ्त SMS मिलते हैं. यानी यूजर को बार-बार रिचार्ज करने या अलग-अलग पैक ढूंढने की झंझट से छुटकारा मिल जाता है.

एयरटेल ने इस प्लान को खासतौर पर उन लोगों को ध्यान में रखते हुए तैयार किया है जो अक्सर विदेश यात्रा करते हैं. इस प्लान के जरिए यूजर्स को हर बार विदेश जाने पर नया रोमिंग पैक लेने की जरूरत नहीं पड़ेगी. ई-सिम यूजर्स के लिए यह और भी सुविधाजनक रहेगा क्योंकि वे सीधे एयरपोर्ट पर वेरिफिकेशन डॉक्यूमेंट दिखाकर अपने रोमिंग को एक्टिवेट कर सकेंगे. वहीं फिजिकल सिम इस्तेमाल करने वालों को ट्रैवल सिम की व्यवस्था करनी होगी.

Jio का 365 दिनों वाला रिचार्ज प्लान

रिलायंस जियो की बात करें तो यह कंपनी भी यूजर्स को 3599 रुपये में 365 दिनों की वैलिडिटी वाला रिचार्ज प्लान ऑफर करती है. हालांकि इस प्लान में यूजर्स को डेली 2.5GB इंटरनेट डेटा मिलता है. वहीं, इसमें आपको अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ ही 100SMS प्रति दिन भी दिए जाते हैं. इस प्लान में यूजर्स को जियो हॉटस्टॉर का भी सब्सक्रिप्शन मिल जाता है.

Vi का सालभर वाला रिचार्ज प्लान

वोडाफोन-आईडिया अपने यूजर्स को 3499 रुपये में पूरे साल भर यानी 365 दिनों की वैलिडिटी वाला प्लान ऑफर करता है. इस प्लान में यूजर्स को डेली 1.5GB इंटरनेट डेटा मिलता है. साथ ही प्लान में अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ-साथ डेली 100SMS भी दिए जाते हैं. इस प्लान में यूजर्स को रात 12 बजे से शुबह 6 बजे तक अनलिमिटेड नाइट इंटरनेट डेटा दिया जाता है.

यह भी पढ़ें:

सिर्फ़ 31% भारतीयों ने आज़माया जनरेटिव AI, लेकिन ज़्यादातर चाहते हैं इससे मिले क्रिएटिविटी का जादुई टच!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

1 जनवरी से बदल जाएगा WhatsApp चलाने का तरीका, फोन में सिम नहीं तो ऐप नहीं चलेगा
1 जनवरी से बदल जाएगा WhatsApp चलाने का तरीका, फोन में सिम नहीं तो ऐप नहीं चलेगा
आपकी फोटो, आपके नाम से फेक अकाउंट! Instagram पर ऐसे करें पहचान
आपकी फोटो, आपके नाम से फेक अकाउंट! Instagram पर ऐसे करें पहचान
भारत में पहली बार मिली MediaTek की नई चिप, Oppo Find X10 सीरीज लॉन्च
भारत में पहली बार मिली MediaTek की नई चिप, Oppo Find X10 सीरीज लॉन्च
घर के हर कोने तक Wi-Fi कैसे पहुंचाता है Mesh सिस्टम? जानें टेक्नोलॉजी
घर के हर कोने तक Wi-Fi कैसे पहुंचाता है Mesh सिस्टम? जानें टेक्नोलॉजी

वीडियोज

Sansani: दिलकश डांसर का दुश्मन दारोगा !
Regime Change की साजिश, International खुलासा!
आजम परिवार से अखिलेश यादव क्या हुई बात ?
वोट का गड़बड़झाला और विदेशी टूलकिट! विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण
रेहान वाड्रा के साथ क्या हुआ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
Thursday Box office Collection: 'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन
'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
4 नवंबर को होने वाली बिहार STET परीक्षा टली, अब 21 नवंबर को होगा एग्जाम 
4 नवंबर को होने वाली बिहार STET परीक्षा टली, अब 21 नवंबर को होगा एग्जाम 
Embed widget