एक्सप्लोरर

फेक न्यूज फैलाने के लिए AI का होने लगा इस्तेमाल, प्रोटेस्ट करने वाले पहलवानों की तस्वीर इस तरह बदली गई

AI Misuse : एआई के गलत इस्तेमाल के बारे में टेक एक्सपर्ट काफी समय से बात कर रहे थे. अब इससे जुड़ा एक बड़ा मामला सामने आया है.

AI Misuse in India : आपको क्या लगता है? एआई वरदान है या अभिशाप? अगर इस टॉपिक पर डिबेट की जाए तो शायद डिबेट खत्म नहीं होगी. कुछ लोग एआई के फायदे गिनाएंगे तो कुछ नुकसान. एआई का इस्तेमाल अभी तक किसी तस्वीर में लड़के को लड़की का लुक देने, बूढ़ा बनाने और तस्वीर को हंसाने के लिए किया जा रहा था. लोग इन तस्वीरों को एंटरटेनमेंट और बढ़ती टेक्नोलॉजी के तौर पर देख रहे थे, लेकिन किसी सीरियस मुद्दे की तस्वीर को एआई की मदद से बदल दिया जाए तो समय गंभीर हो जाती है. बीते दिनों कई एक्सपर्ट दावा कर रहे थे कि एआई का इस्तेमाल झूठी और फर्जी खबरें फैलाने के लिए किया जा सकता है. अब यह दावा सच साबित होता नजर आ रहा है.

एआई की मदद से पहलवानों की बनाई झूठी तस्वीर

जंतर मंतर पर पहलवानों के विरोध को बलपूर्वक समाप्त करने के लिए दिल्ली पुलिस ने रविवार को विनेश फोगट, साक्षी मलिक, संगीता फोगट और बजरंग पुनिया को हिरासत में लिया. उनकी नजरबंदी के तुरंत बाद, पहलवान विनेश फोगट और संगीता फोगट की एक पुलिस वाहन में फेक मुस्कुराती हुई तस्वीर ट्विटर पर सामने आई. इस तस्वीर को एआई की मदद से बनाया गया था. यह तस्वीर तुरंत वायरल हो गई. हम आपको यहां दोनों तस्वीरें दिखा रहे हैं. आप खुद देखिए कैसे टेक्नोलॉजी की मदद से एक सीरियस फोटो को मुस्कुराती हुई फोटो में बदल दिया गया. 


फेक न्यूज फैलाने के लिए AI का होने लगा इस्तेमाल, प्रोटेस्ट करने वाले पहलवानों की तस्वीर इस तरह बदली गईफेक न्यूज फैलाने के लिए AI का होने लगा इस्तेमाल, प्रोटेस्ट करने वाले पहलवानों की तस्वीर इस तरह बदली गई

लोगों ने तस्वीर को सच मान लिया और पहलवानों को कोसने लगे. हालांकि, बाद फैक्ट चेक करने पर जब पता चला कि फोटो फर्जी है तो कई वेरिफाइड अकाउंट ने दोनों फोटो को साथ में दिखाते हुए ट्वीट किए. फेमस यूट्यूब ध्रुव राठी ने भी ट्वीट किया.

ध्रुव राठी के ट्वीट के नीचे एक उजैर रिजवी नाम के यूजर ने यह भी बताया कि किस तरह एआई की मदद से तस्वीर को बदला गया है. उन्होंने पूरा ट्यूटोरियल वीडियो शेयर किया, जिसे आप यहां देख सकते हैं. 

इसके अलावा, बजरंग पुनिया ने भी दोनों तस्वीरों को शेयर करते हुए ट्वीट किया, "IT Cell वाले ये झूठी तस्वीर फैला रहे हैं. हम ये साफ़ कर देते हैं की जो भी ये फ़र्ज़ी तस्वीर पोस्ट करेगा उसके ख़िलाफ़ शिकायत दर्ज की जाएगी."

यह भी पढ़ें -  ChatGPT की वजह से वकील को भरी अदालत में होना पड़ा शर्मिंदा, यूज कर रहे तो यह काम करना बेहद जरूरी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Best Glass for Mobile : के लिए सबसे मजबूत ग्लास कौन सा होता है, जानें किसमें सबसे ज्यादा होती है सेफ्टी
मोबाइल के लिए सबसे मजबूत ग्लास कौन सा होता है, जानें किसमें सबसे ज्यादा होती है सेफ्टी
क्या Airtel सच में ग्राहकों को भेज रहा है ऐसा इनविटेशन? जानिए क्या है वायरल मैसेज की सच्चाई और इसका मकसद
क्या Airtel सच में ग्राहकों को भेज रहा है ऐसा इनविटेशन? जानिए क्या है वायरल मैसेज की सच्चाई और इसका मकसद
Vapour Chamber Cooling और AMOLED डिस्प्ले के साथ हो गया Nothing Phone 4b! इतने सारे फीचर्स से है लैस, जानें कीमत
Vapour Chamber Cooling और AMOLED डिस्प्ले के साथ हो गया Nothing Phone 4b! इतने सारे फीचर्स से है लैस, जानें कीमत
क्या आपकी Smartwatch बीमारी आने से पहले दे सकती है चेतावनी? जानिए कितनी भरोसेमंद है ये टेक्नोलॉजी
क्या आपकी Smartwatch बीमारी आने से पहले दे सकती है चेतावनी? जानिए कितनी भरोसेमंद है ये टेक्नोलॉजी

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के आरक्षित डिब्बे में चलता-फिरता जंगल? | Nagpur
Breaking | Wayanad Landslide | Kerala: वायनाड में पहाड़ से उतरी तबाही! | Rain Alert | ABP News
Ram Mandir Chori Update | Janhit: चंपत ने बताया..चढ़ावा किसने चुराया? | UP News | Ayodhya | SIT
Rain Fury : मानसून की मार,सैलाब ही सैलाब!| Mumbai Weather Red Alert | Flood News | Delhi | China
Ram Mandir Donation | Bharat Ki Baat : चंपत के अहंकार में आस्था की लूट! | Champat Rai

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हॉर्मुज के पास हुए ड्रोन हमले पर आया बड़ा अपडेट! गुजरात जा रहे LNG जहाज में सवार थे चार भारतीय
हॉर्मुज के पास हुए ड्रोन हमले पर आया बड़ा अपडेट! गुजरात जा रहे LNG जहाज में सवार थे चार भारतीय
भरत भूषण तिवारी मौत मामले में BHRC का बड़ा फैसला, माता-पिता को अंतरिम मुआवजा देने के निर्देश
भरत भूषण तिवारी मौत मामले में BHRC का बड़ा फैसला, माता-पिता को अंतरिम मुआवजा देने के निर्देश
बर्थडे पर टीम इंडिया को सपोर्ट करने स्टेडियम पहुंचे एमएस धोनी, नॉटिंघम से आई दिल खुश करने वाली तस्वीर
बर्थडे पर टीम इंडिया को सपोर्ट करने स्टेडियम पहुंचे एमएस धोनी, नॉटिंघम से आई दिल खुश करने वाली तस्वीर
'ये किसने कहा...' सबसे ज्यादा फीस लेने वाली एक्ट्रेस के दावे पर हेमा मालिनी बोलीं- हमें बहुत कम पैसे मिलते थे
'ये किसने कहा...' सबसे ज्यादा फीस लेने वाली एक्ट्रेस के दावे पर हेमा मालिनी बोलीं- हमें बहुत कम पैसे मिलते थे
PoK में इंकलाब, चूर हुआ आसिम मुनीर का ख्वाब…, 29 दिनों के आंदोलन के बाद अब आजादी का काउंटडाउन शुरू!
PoK में इंकलाब, चूर हुआ आसिम मुनीर का ख्वाब…, 29 दिनों के आंदोलन के बाद अब आजादी का काउंटडाउन शुरू!
Explained: जून 2026 में 3.6 लाख EV गाड़ियां बिकीं! जबकि पूरे देश में सिर्फ 27 हजार चार्जिंग स्टेशन, क्या बढ़ेगा 'चार्जिंग संकट'?
जून 2026 में 3.6 लाख EV गाड़ियां बिकीं! देश में सिर्फ 27,737 स्टेशन, क्या बढ़ेगा चार्जिंग संकट?
खत्म नहीं हो रहे विजय थलापति की राह में बिछे कांटे, अब हाई कोर्ट से लगा बड़ा झटका! क्या जाएगी CM की कुर्सी?
विजय थलापति की जाएगी CM पद की कुर्सी? मद्रास हाई कोर्ट ने दिया बड़ा झटका!
बच्चों जैसी जिद्दी है ये भैंस! बिना TV देखे नहीं देती एक बूंद दूध, नखरे देख पकड़ लेंगे सिर- वीडियो वायरल
बच्चों जैसी जिद्दी है ये भैंस! बिना TV देखे नहीं देती एक बूंद दूध, नखरे देख पकड़ लेंगे सिर
Embed widget