एक्सप्लोरर

'मां को मार दो...', बच्चे को फोन चलाने से रोका तो AI ने दिया चौंकाने वाला जवाब, बुरी फंसी कंपनी

अमेरिका में एक महिला ने एक AI कंपनी के खिलाफ मुकदमा दायर किया है. उसका आरोप है कि कंपनी के चैटबॉट ने उसके ऑटिज्म से पीड़ित बेटे को खुद को नुकसान पहुंचाने और अपनी मां को मारने के लिए प्रेरित किया.

AI Chatbot shocking suggestion: अमेरिका में एक महिला ने एक आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस (AI) कंपनी के खिलाफ मुकदमा दायर किया है. टेक्सास की रहने वाले इस महिला ने आरोप लगाया है कि कंपनी के चैटबॉट ने ऑटिज्म से पीड़ित उसके टीनएजर बेटे को खुद को नुकसान पहुंचाने और अपनी मां को मारने के लिए प्रेरित किया था. यह मामला सामने आने के बाद पहले से ही विवादों से घिरे AI चैटबॉट पर और सवाल उठने लगे हैं. गौरतलब है कि पहले भी ऐसा मामला सामने आया था, जब एक परिवार ने आरोप लगाया था कि चैटबॉट के कारण उनके बेटे ने आत्महत्या की थी.

चैटबॉट ने दिए कई हैरान करने वाले सुझाव

टेक्सास निवासी इस महिला ने मुकदमे में बताया है कि उसका बेटा Character.AI ऐप पर “Shonie” नामक चैटबॉट का आदी हो गया. महिला ने आरोप लगाया कि चैटबॉट ने उसके बेटे को उदास होने पर अपनी बाजू और जांघे काटने की बात कही. इसके साथ ही चैटबॉट ने उसके बेटे को यह बताने की कोशिश की कि उसका परिवार उससे प्यार नहीं करता है.
मुकदमे में कहा गया है कि चैटबॉट ने टीनएजर को बताया कि उसके परिवार वाले उसकी जिंदगी खराब कर रहे हैं और उसे खुद को पहुंचाए नुकसान की बात किसी और को नहीं बतानी है.

"बदल गया बच्चे का व्यवहार"

टीनएजर के परिवार वालों का कहना है कि इस ऐप के इस्तेमाल के बाद उनके बेटे का व्यवहार पूरी तरह बदल गया. वह लगातार फोन देखता रहता और अपने परिवार वालों के प्रति शारीरिक रुप से आक्रामक हो गया था. इस आदत के कारण कुछ ही महीनों में उसका वजन 9 किलो कम हो गया. परिवार के वकील का कहना है कि इस आदत से बच्चे की मानसिक सेहत लगातार खराब होती गई और उसे अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा.

क्या है परिवार की मांग?

परिवार ने मांग की है कि इस चैटबॉट पर पाबंदी लगा देनी चाहिए. साथ ही परिवार की तरफ से Character.AI के साथ-साथ गूगल पर भी कार्रवाई की मांग की गई है. बता दें कि इस मुकदमे को लेकर गूगल और Character.AI की तरफ से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है.

ये भी पढ़ें-
सावधान! ये Gadget आपको पहुंचा सकता है जेल, पास रखा या यूज किया तो खैर नहीं

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या चीन में इस्तेमाल कर सकते हैं Google Maps? अभी जानिए ये हैरान करने वाली सच्चाई
क्या चीन में इस्तेमाल कर सकते हैं Google Maps? अभी जानिए ये हैरान करने वाली सच्चाई
Airtel ने चुपचाप बंद कर दिया ये Postpaid Plan! जानिए अब यूजर्स को क्या मिलेगा
Airtel ने चुपचाप बंद कर दिया ये Postpaid Plan! जानिए अब यूजर्स को क्या मिलेगा
पुराना स्मार्टफोन बेचने से पहले भूलकर भी न करें ये गलती, इन चीजों को जरूर करें चेक
पुराना स्मार्टफोन बेचने से पहले भूलकर भी न करें ये गलती, इन चीजों को जरूर करें चेक
गिर गया तो टूटने का डर नहीं, फोल्डेबल फोन के लिए सैमसंग ले आई गजब की यह टेक्नोलॉजी
गिर गया तो टूटने का डर नहीं, फोल्डेबल फोन के लिए सैमसंग ले आई गजब की यह टेक्नोलॉजी

वीडियोज

गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर कांग्रेस का पहला रिएक्शन, पवन खेड़ा बोले- 'कल कमिश्नर बदला और आज...'
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर कांग्रेस का पहला रिएक्शन, पवन खेड़ा बोले- 'कल कमिश्नर बदला और आज...'
लीक-प्रधान गद्दी से चिपके, विरोधियों को जबरन हटाया? सोनम वांगचुक मामले पर बोले कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार
लीक-प्रधान गद्दी से चिपके, विरोधियों को जबरन हटाया? सोनम वांगचुक मामले पर बोले कन्हैया कुमार
Shashi Tharoor Lift: होटल की लिफ्ट में फंसे कांग्रेस सांसद शशि थरूर, साथ में थे 8 और लोग, रेस्क्यू के बाद क्या कहा?
होटल की लिफ्ट में फंसे कांग्रेस सांसद शशि थरूर, साथ में थे 8 और लोग, रेस्क्यू के बाद क्या कहा?
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
यूपी विधानसभा चुनाव: BJP ने कसी कमर, अमित शाह बिछा रहे चुनावी बिसात, इन सीटों पर पैनी नजर!
यूपी विधानसभा चुनाव: BJP ने कसी कमर, अमित शाह बिछा रहे चुनावी बिसात, इन सीटों पर पैनी नजर!
श्रीहरिकोटा से Vikram-1 की सफल लॉन्चिंग पर PM मोदी ने किया फोन, वैज्ञानिकों को दी बधाई, जानें और क्या कहा?
श्रीहरिकोटा से Vikram-1 की सफल लॉन्चिंग पर PM मोदी ने किया फोन, वैज्ञानिकों को दी बधाई, जानें और क्या कहा?
Thief Caught in Train: कुछ नहीं आज दिन खराब था... चलती ट्रेन में चोरी कर रहे चोर को यात्रियों ने विंडो पर ही दिया टांग, वीडियो वायरल
कुछ नहीं आज दिन खराब था... चलती ट्रेन में चोरी कर रहे चोर को यात्रियों ने विंडो पर ही दिया टांग, वीडियो वायरल
Embed widget