एक्सप्लोरर

सावधान! ये Gadget आपको पहुंचा सकता है जेल, पास रखा या यूज किया तो खैर नहीं

भारत में सैटेलाइट ट्रांसमीटर युक्त गैजेट रखना गैरकानूनी है. चेक गणराज्य के नागरिक मार्टिन पोलेस्नी को उनके GPS डिवाइस में सैटेलाइट ट्रांसमीटर होने पर गिरफ्तार किया गया था. यह गैजेट भारत में बैन है.

Banned Gadget In india: कुछ लोगों को गैजेट रखने का शौक होता है. इससे उनकी जिंदगी और रोजमर्रा के काम आसान होते हैं. हालांकि, एक ऐसा गैजेट भी है, जो आपके जीवन को आसान बनाने की बजाय आपको जेल पहुंचा सकता है. ऐसा ही चेक रिपब्लिक के नागरिक मार्टिन पोलेस्नी के साथ हुआ, जब उन्हें नॉर्थ गोवा के मोपा स्थित मनोहर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर गिरफ्तार कर लिया गया. दरअसल, उनके पास एक GPS डिवाइस था, जिसमें सैटेलाइट ट्रांसमीटर लगा हुआ था. इसके बाद पुलिस ने उन्हें डिटेन कर लिया. 

क्यों हुई गिरफ्तारी?

मार्टिन 9 दिसंबर को दोपहर की फ्लाइट से गोवा से दोहा जा रहे थे. इसी दौरान सुरक्षाकर्मियों को उनके सामान की जांच के दौरान उनके पास गारमीन एज 540 नामक गैजेट मिला. यह एक GPS-इनेबल्ड साइक्लोकंप्यूटर होता है, जो स्पीड, दूरी और अन्य चीजें मापता है. इसमें एक सैटेलाइट ट्रांसमीटर भी लगा हुआ था, लेकिन भारतीय कानून के हिसाब से बिना लाइसेंस कोई भी सैटेलाइट ट्रांसमीटर या फोन रखना मना है. इसके बाद प्रतिबंधित सामान रखने के लिए पुलिस ने मार्टिन को डिटेन कर लिया. 
चेक रिपब्लिक के विदेश मंत्रालय ने भी गिरफ्तारी पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि भारत में सैटेलाइट फोन के साथ घूमने की अनुमति नहीं है.

भारत में क्यों है मनाही?

आपको बता दें कि इंडियन वायरलेस टेलीग्राफी एक्ट, 1933 के तहत भारत के आम लोग सैटेलाइट फोन रख या इस्तेमाल नहीं कर सकते. इससे राष्ट्रीय सुरक्षा को खतरा पैदा हो सकता है. इसलिए इसके रखने पर पाबंदी लगाई हुई है.
गोवा पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि आरोपी के पास गैजेट के लिए किसी भी तरह की परमिशन या लाइसेंस नहीं था. इसलिए उसके खिलाफ इंडियन वायरलेस टेलीग्राफी एक्ट, 1933 के तहत मामला दर्ज किया गया है.  
गौरतलब है कि भारत में गारमीन एज 540 साइक्लोकंप्यूटर बिक्री के लिए उपलब्ध है, लेकिन उसमें सैटेलाइट ट्रांसमीटर का फीचर नहीं आता.

ये भी पढ़ें-
भारत पर भरोसा! iphone के बाद अब Airpod भी यहां बनाएगी Apple, जानें कब से शुरू होगा प्रोडक्शन?

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सर्दियों में गीजर चलाते समय न करें ये गलतियां, बिजली बिल पर पड़ सकता है असर
सर्दियों में गीजर चलाते समय न करें ये गलतियां, बिजली बिल पर पड़ सकता है असर
7 इंच की स्क्रीन, स्मार्ट होम का कंट्रोल! Apple HomeView लॉन्च
7 इंच की स्क्रीन, स्मार्ट होम का कंट्रोल! Apple HomeView लॉन्च
Apple के Welcome Home इवेंट में क्या-क्या हुआ लॉन्च? यहां देखें पूरी लिस्ट
Apple के Welcome Home इवेंट में क्या-क्या हुआ लॉन्च? यहां देखें पूरी लिस्ट
18 घंटे तक म्यूजिक और 35W साउंड! CMF के नए स्पीकर्स लॉन्च
18 घंटे तक म्यूजिक और 35W साउंड! CMF के नए स्पीकर्स लॉन्च

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
Embed widget