एक्सप्लोरर

एलन मस्क के बाद अब जेफ बेजोस की भारत के टेलीकॉम बाजार पर नजर, सैटेलाइट इंटरनेट को लेकर बड़ी जानकारी आई सामने

एलन मस्क के बाद अब जेफ बेजोस भी भारत में सैटेलाइट इंटरनेट सेवा लाने की तैयारी में हैं और इसके लिए अमेजन की प्रोजेक्ट कुइपर टीम DoT से मंजूरी पाने की कोशिश में जुटी है.

भारत का टेलीकॉम बाजार इन दिनों दुनिया की बड़ी टेक कंपनियों के लिए हॉटस्पॉट बन गया है. पहले एलन मस्क की कंपनी स्पेसएक्स ने अपने सैटेलाइट इंटरनेट प्रोजेक्ट ‘स्टारलिंक’ के ज़रिए भारत में एंट्री की कोशिश की, और अब अमेजन के मालिक जेफ बेजोस भी पीछे नहीं हैं. अमेजन अपने प्रोजेक्ट 'कुइपर' के ज़रिए भारत में सैटेलाइट इंटरनेट सेवा शुरू करने की पूरी तैयारी में है.

DoT से मंजूरी की कोशिश में अमेजन

अमेजन ने भारत में इस सेवा को शुरू करने के लिए दूरसंचार विभाग (DoT) से संपर्क किया है. कंपनी ये जानना चाहती है कि भारत में प्रोजेक्ट कुइपर शुरू करने के लिए जरूरी मंजूरी यानी 'Letter of Intent' (LoI) मिलने में कितना वक्त लगेगा. दिलचस्प बात ये है कि कुइपर का आवेदन स्टारलिंक से पहले का है, लेकिन अब तक मंजूरी नहीं मिली है.

देशभर में इंटरनेट पहुंचाने का लक्ष्य

प्रोजेक्ट कुइपर के तहत अमेजन भारत के दो बड़े शहरों, मुंबई और चेन्नई में 10 ग्राउंड स्टेशन और दो बड़े हब बनाने की योजना पर काम कर रहा है. इस सैटेलाइट इंटरनेट सेवा का सबसे बड़ा फोकस उन इलाकों पर है जहां अभी इंटरनेट की पहुंच बेहद कम है या बिल्कुल नहीं है. यानी गांवों और दूर-दराज के इलाकों में हाई-स्पीड इंटरनेट पहुंचाना इसका मुख्य मकसद है.

2026 तक आधे सैटेलाइट एक्टिव करने की डेडलाइन

प्रोजेक्ट कुइपर की शुरुआत 2019 में हुई थी और इसके तहत कुल 3,236 सैटेलाइट्स को धरती की निचली कक्षा (Low Earth Orbit) में तैनात किया जाना है. अमेजन को अमेरिका की फेडरल कम्युनिकेशन कमिशन (FCC) से मंजूरी मिल चुकी है, लेकिन इसके तहत उसे 2026 के मध्य तक आधे सैटेलाइट्स को सक्रिय करना जरूरी होगा. कंपनी की शुरुआत की रफ्तार थोड़ी धीमी रही है, इसलिए माना जा रहा है कि वो इस डेडलाइन को आगे बढ़ाने का अनुरोध कर सकती है.

स्टारलिंक से सीधी टक्कर

कहने की जरूरत नहीं कि प्रोजेक्ट कुइपर सीधा मुकाबला स्टारलिंक से करेगा. दोनों का फोकस लो-ऑर्बिट सैटेलाइट्स के जरिए ब्रॉडबैंड इंटरनेट देना है. इतना ही नहीं, अमेजन इस प्रोजेक्ट के जरिए AT&T और T-Mobile जैसी ग्लोबल टेलीकॉम कंपनियों को भी टक्कर देने की तैयारी में है.

भारत में तेज होती स्पर्धा

साफ है कि भारत का टेलीकॉम सेक्टर अब सिर्फ मोबाइल कंपनियों तक सीमित नहीं रह गया है. सैटेलाइट इंटरनेट के आने से अब इस सेक्टर में ग्लोबल प्लेयर्स की दिलचस्पी और भी बढ़ गई है. आने वाले दिनों में इस क्षेत्र में जबरदस्त प्रतिस्पर्धा देखने को मिलेगी, जिसका फायदा सीधे आम लोगों को मिल सकता है, खासकर उन इलाकों में, जहां आज भी इंटरनेट एक सपना है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूजर्स को सब कुछ फ्री देने के बाद कैसे VPN Apps करते हैं कमाई? जानिए क्या है पूरा प्रोसेस
यूजर्स को सब कुछ फ्री देने के बाद कैसे VPN Apps करते हैं कमाई? जानिए क्या है पूरा प्रोसेस
LinkedIn पर AI का कब्जा! 10 में 4 लॉन्ग पोस्ट इंसानों ने नहीं लिखे, स्टडी में दावा
LinkedIn पर AI का कब्जा! 10 में 4 लॉन्ग पोस्ट इंसानों ने नहीं लिखे, स्टडी में दावा
घर के लिए कौन सा Smart Speaker खरीदना चाहिए? जानिए Echo Dot और Google Nest में क्या है अंतर
घर के लिए कौन सा Smart Speaker खरीदना चाहिए? जानिए Echo Dot और Google Nest में क्या है अंतर
क्या एक साथ यूज किए जा सकते हैं अलग-अलग कंपनियों के सोलर पैनल? यहां जानें सारी जरूरी बातें
क्या एक साथ यूज किए जा सकते हैं अलग-अलग कंपनियों के सोलर पैनल? यहां जानें सारी जरूरी बातें

वीडियोज

Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive
Ethanol Petrol पर गडकरी का ये Interview Viral है

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मैक्सिको में 7.4 तीव्रता के भूकंप से दहल उठी धरती, सुनामी की चेतावनी भी जारी
मैक्सिको में 7.4 तीव्रता के भूकंप से दहल उठी धरती, सुनामी की चेतावनी भी जारी
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय, कहा- ‘अभी चर्चा की जरूरत’
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय
'MP में वही रहेगा जो एक शादी करेगा', UCC का जिक्र कर CM मोहन यादव का बड़ा बयान
'MP में वही रहेगा जो एक शादी करेगा', UCC का जिक्र कर CM मोहन यादव का बड़ा बयान
'मैं खेलना छोड़ दूंगा...', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी; जानें रिटायरमेंट पर क्या कहा
'मैं खेलना छोड़ दूंगा', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
Explained: क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले बदल गई मानसून सत्र की तस्वीर?
क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले मानसून सत्र की तस्वीर बदल गई?
भारत का पहला प्राइवेट रॉकेट भरेगा ऐतिहासिक उड़ान, अंतरिक्ष में ले जाएगा PM मोदी का खास मैसेज
भारत का पहला प्राइवेट रॉकेट भरेगा ऐतिहासिक उड़ान, अंतरिक्ष में ले जाएगा PM मोदी का खास मैसेज
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
Embed widget