एक्सप्लोरर

DeepSeek के बाद TikTok बनाने वाली कंपनी ने किया कमाल, ले आई नया AI टूल, फोटो से बनेगा असली जैसा दिखने वाला वीडियो

TikTok की मालिक कंपनी ByteDance ने एक नया AI टूल पेश किया है. यह किसी भी प्रकार की एक फोटो से असली जैसा दिखने वाला वीडियो जनरेट कर सकता है. कंपनी का कहना है कि यह बाकी मॉडल से कहीं आगे है.

इन दिनों AI टूल्स का बोलबाला है. बड़ी से बड़ी टेक कंपनी नया AI टूल लाने पर काम कर रही है. DeepSeek के बाद अब एक और चीनी कंपनी ByteDance ने नया AI टूल OmniHuman-1 लॉन्च किया है, जो एक फोटो से पूरा वीडियो बना सकता है. कंपनी का दावा है कि यह पहले से मौजूद मॉडल से बेहतर काम करता है और एकदम असली दिखने वाले वीडियो जनरेट कर सकता है. फोटो से बनने वाले वीडियो में लोग बातें करते हुए, इंस्ट्रमेंट आदि यूज करते हुए नजर आ रहे हैं.

क्या है इस AI टूल की खास बातें?

एक रिसर्च पेपर में कंपनी ने दावा किया है कि नया टूल हर आस्पेक्ट रेशो वाली इमेज से वीडियो बना सकता है. चाहे फोटो पोर्ट्रेट हो, क्लोज-अप हो या फुल बॉडी, यह टूल एकदम असली दिखने वाले हाई-क्वालिटी वीडियो जनरेट कर सकता है. कंपनी का कहना है कि यह टूल मल्टीमॉडल कंडीशनिंग की मदद से इनपुट को हलचल, इशारों और एक्सप्रेशन में बदलता है. सिर्फ चेहरे के भाव बदलने या इंसानी आवाज जोड़ने वाले मॉडल की तुलना में यह एक कदम आगे है. कंपनी की वेबसाइट पर मौजूद इस टूल से बनाए गए एक वीडियो में अल्बर्ट आइंस्टीन को एक ब्लैकबोर्ड के आगे खड़े होकर बात करते हुए दिखाया गया है. इसमें उनके हाथ हिलते हुए भी नजर आ रहे हैं.

हजारों घंटों के वीडियो से दी गई है ट्रेनिंग

TikTok की मालिक कंपनी ByteDance ने बताया कि इस टूल को ट्रेनिंग देने के लिए 18,700 घंटे के इंसानों के वीडियो दिखाए गए हैं. इसके अलावा इसे टेक्स्ट, फिजिकल पोज और ऑडियो आदि के सहारे ट्रेनिंग दी गई है. ऐसा माना जा रहा है कि ByteDance ने इस टूल को TikTok पर मौजूद वीडियो की मदद लेकर ट्रेनिंग दी गई है. कंपनी का कहना है कि यह अलग-अलग इनपुट के आधार पर असली जैसा वीडियो बना देता है और इसे लिमिटेड डेटा की जरूरत होती है.

ये भी पढ़ें-

iPhone बन जाएगा पूरे घर का रिमोट! कमाल की टेक्नोलॉजी ला रही Apple, हासिल किया पेटेंट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

किस तरह के ऐप्स ज्यादा डाउनलोड कर रहे लोग? चौंका देंगी ये डिटेल्स
किस तरह के ऐप्स ज्यादा डाउनलोड कर रहे लोग? चौंका देंगी ये डिटेल्स
केबल लगाने से कहीं ज्यादा काम करता है Type-C पोर्ट, जानें कैसे
केबल लगाने से कहीं ज्यादा काम करता है Type-C पोर्ट, जानें कैसे
दुनिया के साथ 6G की रेस में भारत, Jio ने जताई शुरुआती रोलआउट की उम्मीद
दुनिया के साथ 6G की रेस में भारत, Jio ने जताई शुरुआती रोलआउट की उम्मीद
महंगी चिप्स का iPhone 18 Pro पर असर, Apple ने 15% घटाए ऑर्डर
महंगी चिप्स का iPhone 18 Pro पर असर, Apple ने 15% घटाए ऑर्डर

वीडियोज

CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!
सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!
SIR पर लड़ाई...मीर जाफर तक कैसे आई? बड़ा विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, 5 की मौत; 10 घर-20 दुकानों को किया आग के हवाले
मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, 5 की मौत; 10 घर-20 दुकानों को किया आग के हवाले
जंतर-मंतर का प्रोटेस्ट सफल रहा? प्रशांत किशोर का बड़ा बयान
जंतर-मंतर का प्रोटेस्ट सफल रहा? प्रशांत किशोर का बड़ा बयान
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
CJP का चौंकाने वाला दावा, '10 घंटे हो गए, कहां हैं अभिजीत दीपके?'
CJP का चौंकाने वाला दावा, '10 घंटे हो गए, कहां हैं अभिजीत दीपके?'
'संदेह नहीं सबूत', चुनाव आयोग के बचाव में उतरे 124 नौकरशाह, लिखा ओपन लेटर
'संदेह नहीं सबूत', चुनाव आयोग के बचाव में उतरे 124 नौकरशाह, लिखा ओपन लेटर
धमाके से दहला सऊदी का रियाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट, दो दिन पहले अटैक में 3 की हुई थी मौत
धमाके से दहला सऊदी का रियाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट, दो दिन पहले अटैक में 3 की हुई थी मौत
दुनिया के टॉप 25 बिजनेस स्कूल में भारत के 4 संस्थान, इन कॉलेजों ने बनाई जगह
दुनिया के टॉप 25 बिजनेस स्कूल में भारत के 4 संस्थान, इन कॉलेजों ने बनाई जगह
Embed widget