एक्सप्लोरर

iPhone बन जाएगा पूरे घर का रिमोट! कमाल की टेक्नोलॉजी ला रही Apple, हासिल किया पेटेंट

Apple ने एक नया पेटेंट हासिल किया है. इसके मुताबिक, कंपनी ऐसी टेक्नोलॉजी लाएगी, जिसमें आईफोन या किसी दूसरे डिवाइस से अपने आस-पास के सारे डिवाइस कंट्रोल किए जा सकेंगे.

टेक कंपनी Apple एक कमाल की टेक्नोलॉजी ला रही है. इसमें आप iPhone या किसी दूसरे डिवाइस से घर में मौजूद हर चीज को कंट्रोल कर सकेंगे. इसके लिए Apple ने एक नया पेटेंट हासिल किया है. इस पेटेंट को "कंट्रोलिंग इलेक्ट्रॉनिक्स डिवाइसेस बेस्ड ऑन वायरलेस रेंजिंग" नाम दिया गया है. हाल ही में Samsung ने भी एक ऐसा पेटेंट दायर किया था, जिसमें गैलेक्सी रिंग से घर के अलग-अलग डिवाइस को कंट्रोल करते हुए दिखाया गया था.

Apple लाना चाहती है ऐसी टेक्नोलॉजी

अभी iPhone को टीवी कंट्रोल करने और कार को अनलॉक आदि करने में यूज किया जा सकता है. Apple अब इस टेक्नोलॉजी को और आगे ले जाना चाहती है, जहां एक ही डिवाइस से सारी चीजें कंट्रोल हो सकेंगी और यह डिवाइस खुद ही इस बात का अंदाजा लगा लेगा कि अब आप क्या करना चाहते हैं. Apple के पेटेंट में खासतौर पर iPhone का जिक्र नहीं है. यह iPad या Apple Watch भी हो सकती है. पेटेंट में इसे केवल वायरलेस कम्युनिकेशन डिवाइस कहा गया है.

ऐसे काम करेगी टेक्नोलॉजी

पेटेंट के अनुसार, जैसे ही iPhone या इस डिवाइस को पता चलेगा कि आप क्या करना चाहते हैं, यह AI की मदद से वह काम कर देगा. उदाहरण के तौर पर अगर आप इस डिवाइस को टीवी की तरफ करेंगे तो यह अपने पास चैनल बदल देगा या इलेक्ट्रिक कैटल की तरफ करने पर उसमें पानी गर्म कर देगा. अंदाजा लगाया जा रहा है कि यह प्रॉक्समिटी के आधार पर काम कर सकता है. इसके अलावा यह डिवाइस किसी दूसरे अन्य डिवाइस को बिना टच किए लॉक/अनलॉक कर सकेगा.

क्या हो सकता है इस पेटेंट का भविष्य?

अभी कंपनी को केवल पेटेंट हासिल हुआ है. ऐसे में यह कहना बहुत जल्दबाजी होगी कि यह पेटेंट असल में हमारे सामने आएगा या नहीं. बहुत बार ऐसा होता है, जब पेटेंट केवल कागजों में सिमट कर रह जाते हैं.

ये भी पढ़ें-

iPhone और Android smartphones को खतरा! नया मालवेयर चुरा रहा डेटा, लाखों यूजर्स बन चुके हैं निशाना

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

PlayStation Portal में बड़ा अपग्रेड! नए मॉडल में मिल सकती है OLED स्क्रीन
PlayStation Portal में बड़ा अपग्रेड! नए मॉडल में मिल सकती है OLED स्क्रीन
Amazon Sale कल से शुरू, जानें किन प्रीमियम फोन्स पर मिलेगा बड़ा ऑफर?
Amazon Sale कल से शुरू, जानें किन प्रीमियम फोन्स पर मिलेगा बड़ा ऑफर?
अब Chrome पर सिर्फ सर्च नहीं, Gemini खुद करेगा वेब पर काम ; जानें कैसे
अब Chrome पर सिर्फ सर्च नहीं, Gemini खुद करेगा वेब पर काम ; जानें कैसे
Google आपकी पुरानी Activity खुद हटाएगा, Account में ऑन करें ये फीचर
Google आपकी पुरानी Activity खुद हटाएगा, Account में ऑन करें ये फीचर

वीडियोज

बीवी की बेवफाई....पति का गुस्सा !
Rahul Gandhi पर पुलिस का एक्शन! हिरासत में लेकर बस में बैठाया
प्रेमानंद महाराज के यहां जाने पर मिले 5 करोड़?
विपक्ष का प्रदर्शन...कांग्रेस ने किया 'हाइजैक' ?
त्योहारों से पहले RBI का बड़ा झटका! महंगा हुआ Loan, बढ़ी Repo Rate

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत से छूटने के बाद राहुल गांधी की पहली प्रतिक्रिया, 'संसद, सड़क और जंतर-मंतर...'
हिरासत से छूटने के बाद राहुल गांधी की पहली प्रतिक्रिया, 'संसद, सड़क और जंतर-मंतर...'
झारखंड के CM हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का निधन
झारखंड के CM हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का निधन
आडवाणी से मिले PM मोदी, जनसेवा के 25 साल पूरे होने पर की मुलाकात
आडवाणी से मिले PM मोदी, जनसेवा के 25 साल पूरे होने पर की मुलाकात
भारतीय गेंदबाज ने टेस्ट में 14 विकेट लेकर रचा इतिहास, बन गया नया 'वर्ल्ड रिकॉर्ड'
भारतीय गेंदबाज ने टेस्ट में 14 विकेट लेकर रचा इतिहास, बन गया नया 'वर्ल्ड रिकॉर्ड'
'प्रियंका और राहुल गांधी को जान का खतरा', पप्पू यादव बोले- 'दिल्ली पुलिस…'
'प्रियंका और राहुल गांधी को जान का खतरा', पप्पू यादव बोले- 'दिल्ली पुलिस…'
अपने फार्म हाउस पर कैसे उगाएं जापान का कामो बैंगन, कितना होगा मुनाफा?
अपने फार्म हाउस पर कैसे उगाएं जापान का कामो बैंगन, कितना होगा मुनाफा?
तुम मुझे पाकिस्तान भेजना चाहते हो...सचिन पर बरसीं सीमा हैदर
तुम मुझे पाकिस्तान भेजना चाहते हो...सचिन पर बरसीं सीमा हैदर
Old Photo Album: एलबम से चिपक गई हैं पुरानी तस्वीरें? बिना फाड़े ऐसे निकालें
एलबम से चिपक गई हैं पुरानी तस्वीरें? बिना फाड़े ऐसे निकालें
Embed widget