एक्सप्लोरर

AC को कर दें इस टेंपरेचर पर सेट, चिलचिलाती गर्मी से मिलेगी राहत और बिल भी ज्यादा नहीं आएगा

गर्मी से बेहाल लोग एसी को 16 डिग्री के सबसे कम टेम्प्रेचर पर ऑन कर देते है लेकिन क्या आपको मालूम है कि ऐसा करने से आपको कितना भारी नुकसान उठाना पड़ जाता है? आइए जानते हैं.

AC Temperature : चिलचिलाती गर्मी में घर के बाहर निकलते ही गर्मी से बुरा हाल हो जाता है, ऐसे में लोग अक्सर घर पहुँचते ही तुरंत एसी को 16 डिग्री के सबसे कम टेम्प्रेचर पर ऑन कर देते हैं. ऐसा करने से लोगों को गर्मी से तो राहत मिल जाती है, परंतु ऐसा करना आप पर बहुत भारी पड़ जाता है. अब आप सोच रहे होंगे कि 16 डिग्री पर एसी चलाना भारी क्यों पड़ेगा? आपको बता दें कि ऐसा करने से बिजली का बिल भी ज्यादा आता है और साथ ही एसी वाले कमरे में बैठे लोगों की हेल्थ के लिए भी नुकसानदायक होता है. अब सवाल यह आता है कि एसी को कितने टेम्प्रेचर पर चलाया जाए जिससे बिजली की भी बचत हो और एसी वाले कमरे में बैठे लोगों की हेल्थ के लिए भी नुकसानदायक ना हो. आइए जानते हैं. 

कितना होना चाहिए AC का न्यूनतम तापमान

बीईई (Bureau of Energy Efficiency) की रिपोर्ट के मुताबिक, एसी वाले कमरे में बैठे लोगों के लिए 24 डिग्री का न्यूनतम टेम्प्रेचर बिलकुल सही होता है. ऐसा करने से बिजली के बिल में भी बचत होती है और हेल्थ पर भी बुरा असर नहीं पड़ता है. बीईई के मुताबिक, जब आप काफी समय तक 16 या 18 डिग्री के टेम्प्रेचर पर एसी को चलाते हैं, तब एसी की हवा से आपकी हेल्थ को नुकसान होने लग जाता है . बीईई ने भारत सरकार से यह अपील भी की है कि सरकार एसी बनाने वाली सभी कंपनियों को निर्देश दे कि वो ऐसे एसी बनाएं जिनमे सबसे कम टेम्प्रेचर 24 डिग्री पर सेट हो.

क्या 16 डिग्री के टेम्प्रेचर पर चलाने से जल्दी ठंडा होता है कमरा? 

काफी ज्यादा लोगों का मानना हैं कि एसी 16 डिग्री के टेम्प्रेचर पर चलाने से जल्दी कूलिंग करके कमरे को जल्दी ठंडा कर देता है. आपको बता दें कि ऐसा सोचना पूरी तरह से सही नहीं है. जब आप एसी को 16 डिग्री के टेम्प्रेचर पर चलाते हैं तो आपको थोड़ी बेहतर कूलिंग तो महसूस होगी लेकिन ऐसा करने से फायदा काम और नुकसान ज्यादा है. दरअसल, जब एसी को 16 या 18 डिग्री के टेम्प्रेचर पर चलाया जाता हैं तो एकदम से कंप्रेसर पर ज्यादा लोड पड़ता है और बिजली की ज्यादा खपत होती है. इसके अलावा अगर 24 से 27 डिग्री के टेम्प्रेचर पर भी एसी चलाई जाए तो उतने ही समय में कमरे को ठंडा कर देता है. 

एसी को यूज करने का किफायती तरीका 

एसी को 16 या 18 डिग्री के टेम्प्रेचर पर सेट ना करके, 24 या 26 डिग्री के टेम्प्रेचर पर सेट करें. एसी को 24 या 26 डिग्री पर सेट करने से बिजली के बिल में 25% से 35% की कमी होगी और यह पर्यावरण के लिए से भी बेहतर होगा. एसी के टेम्प्रेचर को 1 डिग्री बढ़ाने से 3% से 4% बिजली की कम खर्च होती है. जरूरत न होने पर एसी को बंद रखें और एसी वाले कमरे की सही तरीके से इंसुलेशन कराए जिससे ठंडी हवा बाहर न निकले.

यह भी पढ़े - कीमत 10 हजार से कम, 1 साल तक फ्री रिप्लेसमेंट... इस स्मार्टफोन ने तो सबको खुश कर दिया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

स्क्रीन बंद, इंटरनेट चालू? Smart TV के पीछे चल रहा ये सिस्टम
स्क्रीन बंद, इंटरनेट चालू? Smart TV के पीछे चल रहा ये सिस्टम
एयर फ्रायर साफ कर रहे हैं तो न करें ये गलती, खराब हो जाएगा हीटिंग सिस्टम
एयर फ्रायर साफ कर रहे हैं तो न करें ये गलती, खराब हो जाएगा हीटिंग सिस्टम
Samsung के इन स्मार्टफोन्स पर 3000 रुपये तक का Price Hike, जानें नई कीमत
Samsung के इन स्मार्टफोन्स पर 3000 रुपये तक का Price Hike, जानें नई कीमत
TV को बना लिया Computer Monitor? पहले जान लें क्या हैं नुकसान
TV को बना लिया Computer Monitor? पहले जान लें क्या हैं नुकसान

वीडियोज

पिता की अय्याशी पर मौत का खेल
Ram Mandir Donation Scam | Breaking: 'चढ़ावा चोरी' पर चार्जशीट! | Nripendra Mishra | Champat Rai
Chitra Tripathi | Samastipur-Jamui Case: बिहार पुलिस...मनचलों के साथ या खिलाफ? | Bihar News | ABP
पहचान उजागर करने के मामले में CM Samrat पर होगी कार्रवाई?
SIR Controversy | Gyanesh Kumar: ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा विपक्ष लेकर रहेगा? | Breaking | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिनपिंग- ट्रंप के बीच रिश्ते से जलन नहीं..', रूस के राष्ट्रपति पुतिन का बड़ा बयान
'जिनपिंग- ट्रंप के बीच रिश्ते से जलन नहीं..', रूस के राष्ट्रपति पुतिन का बड़ा बयान
8 बार के MLA सपा नेता राम गोविंद चौधरी का निधन, CM योगी ने जताया शोक
8 बार के MLA सपा नेता राम गोविंद चौधरी का निधन, CM योगी ने जताया शोक
भारत के 7 दिग्गज क्रिकेटर, जिन्हें BCCI ने नहीं दिया फेयरवेल मैच
भारत के 7 दिग्गज क्रिकेटर, जिन्हें BCCI ने नहीं दिया फेयरवेल मैच
सनग्लास लगाकर ही क्यों नेपाल PM बलेन शाह ने यूएनजीए में दी स्पीच? जानें वजह
सनग्लास लगाकर ही क्यों नेपाल PM बलेन शाह ने यूएनजीए में दी स्पीच? जानें वजह
ममता कुलकर्णी ने उतारा भगवा चोला? 'करण अर्जुन' के गाने पर जमकर थिरकीं
ममता कुलकर्णी ने उतारा भगवा चोला? 'करण अर्जुन' के गाने पर जमकर थिरकीं
'आतंकवादी देश मुझसे पूछ रहा सवाल', पाकिस्तानी पत्रकार को जयशंकर ने दिखाया आईना
'आतंकवादी देश मुझसे पूछ रहा सवाल', पाकिस्तानी पत्रकार को जयशंकर ने दिखाया आईना
EC विवादः कांग्रेस का CEC ज्ञानेश कुमार पर हमला, कहा- ‘अप्रूवर बन जाइए, नहीं तो...’
EC विवादः कांग्रेस का CEC ज्ञानेश कुमार पर हमला, कहा- ‘अप्रूवर बन जाइए, नहीं तो...’
UP में अब अंग्रेजी नहीं हिन्दी में लिखे जाएंगे दवाइयों के नाम! डॉक्टर्स को निर्देश
UP में अब अंग्रेजी नहीं हिन्दी में लिखे जाएंगे दवाइयों के नाम! डॉक्टर्स को निर्देश
Embed widget