एक्सप्लोरर

सैमसंग के बाद ये कंपनी ला रही अपना सुपर कैमरा फोन, ले सकेंगे चांद की फोटो... कीमत में होगा इतना फर्क!

Upcoming Realme Smartphone : चीनी कम्पनी जल्द रियलमी 11 प्रो प्लस लॉन्च करने वाली है, जिसे लेकर दावा किया जा रहा है कि इसमें Samsung Galaxy S23 Ultra का खास फीचर मिल सकता है.

Realme 11 Pro Plus : रियलमी एक नया मिड-रेंज स्मार्टफोन पेश करने की तैयारी कर रहा है. इस फोन का नाम रियलमी 11 प्रो+ हो सकता है. स्मार्टफोन के इस साल मई में आने की उम्मीद है. ऐसे में कहा जा सकता है कि हम फोन की लॉन्चिंग से ज्यादा दूर नहीं हैं. Realme 11 Pro सीरीज में कंपनी सिर्फ रियलमी 11 प्रो+ ही नहीं, बल्कि दो फोन- Realme 11 Pro और Realme 11 Pro + पेश कर सकती है. कहा जा रहा है कि रियलमी 11 प्रो+ पहले से मार्केट में मौजूद सैमसंग के Samsung Galaxy S23 Ultra से मुकाबला करेगा. फोन में "मून मोड" देखने को मिलेगा. 

S23 Ultra क्लिक करता है चांद की क्लियर फोटो

अपने कई खबरों या सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में देखा होगा कि Samsung Galaxy S23 Ultra से जूम कर जब फोटो क्लिक की जाती है, तो यह बहुत ही सुंदर फोटो क्लिक करता है. बस कुछ ऐसा ही फीचर अब relame अपने फोन में लेकर आ रही है. कंपनी के डायरेक्टर ने खुद इस बात की पुष्टि की है कि रियलमी 11 प्रो+ का "मून मोड" गैलेक्सी एस23 अल्ट्रा की तरह मून शॉट्स कैप्चर कर सकता है.

कई लीक रिपोर्ट्स बता रही हैं कि फोन को मिड-रेंज कीमत के साथ लॉन्च किया जा सकता है. ऐसे में, कम कीमत में गैलेक्सी एस23 अल्ट्रा का फीचर मिलना वाकई चौंका देता है. अब यह फीचर वाकई काम करेगा या नहीं, यह तो भविष्य की लॉन्चिंग ही बता पाएगी. 

Realme 11 Pro + के फीचर्स

लीक रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि रियलमी 11 प्रो+ में 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.7 इंच की फुल एचडी+ डिस्प्ले मिलेगी. पैनल के AMOLED या OLED होने की उम्मीद है. यह स्मार्टफोन मीडियाटेक डायमेंसिटी 7000-सीरीज प्रोसेसर के साथ आ सकता है, जो 2.6GHz पर क्लॉक किया गया है. इसके अलावा, डिवाइस 16GB तक रैम और 1TB की इंटरनल स्टोरेज की पेशकश कर सकता है.

Realme 11 Pro + का कैमरा 

रिपोर्ट्स यह भी बताती हैं कि Realme 11 Pro+ में एक शक्तिशाली कैमरा सेटअप हो सकता है. इसमें पीछे की तरफ तीन कैमरे हो सकते हैं जो 200 मेगापिक्सल तक की तस्वीरें ले सकते हैं. फ्रंट-फेसिंग कैमरा 16 मेगापिक्सल का हो सकता है. फोन में 5,000mAh की बैटरी मिल सकती है. इसमें फास्ट चार्जिंग फीचर भी मिल सकता है.  नए फोन की कीमत 30,000 रुपये से कम होने की उम्मीद है. 

यह भी पढ़ें - आखिर लोग पैसा देकर क्यों खरीद रहे ट्विटर ब्लू टिक, जानिए इससे Elon Musk को कितनी कमाई हो रही

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

घर के हर कोने तक Wi-Fi कैसे पहुंचाता है Mesh सिस्टम? जानें टेक्नोलॉजी
घर के हर कोने तक Wi-Fi कैसे पहुंचाता है Mesh सिस्टम? जानें टेक्नोलॉजी
Jio और Airtel के प्लान में 11 रुपये का अंतर, डेटा और वैलिडिटी में कौन आगे?
Jio और Airtel के प्लान में 11 रुपये का अंतर, डेटा और वैलिडिटी में कौन आगे?
देश में साइबर इमरजेंसी! 6 दिन में 4 अलर्ट, क्या वाकई खतरे में है डिजिटल सिस्टम?
देश में साइबर इमरजेंसी! 6 दिन में 4 अलर्ट, क्या वाकई खतरे में है डिजिटल सिस्टम?
सोनिया गांधी का Insta डेब्यू, गांधी परिवार में कौन-किसे करता है फॉलो?
सोनिया गांधी का Insta डेब्यू, गांधी परिवार में कौन-किसे करता है फॉलो?

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'कनॉट प्लेस में नेहा बोरा ने नहीं बुलाया था प्रोटेस्ट', हाईकोर्ट में बड़ा दावा
'कनॉट प्लेस में नेहा बोरा ने नहीं बुलाया था प्रोटेस्ट', हाईकोर्ट में बड़ा दावा
दिलजीत दोसांझ को नहीं मिली कॉन्सर्ट की इजाजत, अब दीपके ने कह दी ऐसी बात
दिलजीत दोसांझ को नहीं मिली कॉन्सर्ट की इजाजत, अब दीपके ने कह दी ऐसी बात
'30 साल तक...', SIR पर हंगामे के बीच अमित शाह की भविष्यवाणी, राहुल के विदेश दौरे पर भी तंज
'30 साल तक...', SIR पर हंगामे के बीच अमित शाह की भविष्यवाणी, राहुल के विदेश दौरे पर भी तंज
एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा अर्धशतक, पहले टी20 में संजू सैमसन ने बनाया बड़ा रिकॉर्ड
एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा अर्धशतक, पहले टी20 में संजू सैमसन ने बनाया बड़ा रिकॉर्ड
OTT पर कब और कहां देख सकते हैं तमन्ना भाटिया की 'द वन'? सामने आई गई डिटेल्स
OTT पर कब और कहां देख सकते हैं तमन्ना भाटिया की 'द वन'? सामने आई गई डिटेल्स
तमिलनाडु CM विजय ने अमित शाह को जन्मदिन की दी बधाई, कहा- 'आप इसी तरह...'
तमिलनाडु CM विजय ने अमित शाह को जन्मदिन की दी बधाई, कहा- 'आप इसी तरह...'
UGC का विश्वविद्यालयों को अल्टीमेटम, फीस वापसी में कटौती की तो कार्रवाई
UGC का विश्वविद्यालयों को अल्टीमेटम, फीस वापसी में कटौती की तो कार्रवाई
आजम खान ने अखिलेश यादव से 2027 में कितनी सीटें मांगी? सपा चीफ ने साफ कर दी तस्वीर
आजम खान ने अखिलेश यादव से 2027 में कितनी सीटें मांगी? सपा चीफ ने साफ कर दी तस्वीर
Embed widget