एक्सप्लोरर

Metaverse Controversy: टेस्टिंग के दौरान ही Metaverse में दिखी बड़ी खामी, महिला ने लगाया वर्चुअली छेड़छाड़ का आरोप

Metaverse Controversy: मेटा का वर्चुअल रियलिटी प्लेटफॉर्म टेस्टिंग शुरू होने के कुछ हफ्ते बाद ही विवादों में आ गया है. एक महिला ने आरोप लगाया है कि इस प्लेटफॉर्म पर उससे वर्चुअली छेड़छाड़ की गई है.

Metaverse Controversy: मेटा (Meta) का वर्चुअल रियलिटी प्लेटफॉर्म (Virtual Reality Platform) टेस्टिंग शुरू होने के कुछ हफ्ते बाद ही विवादों में आ गया है. दरअसल एक महिला ने आरोप लगाया है कि इस प्लेटफॉर्म पर उससे वर्चुअली छेड़छाड़ की गई है. महिला ने इसकी शिकायत मेटा से भी की है. आपको बता दें कि मेटावर्स (Metaverse) मार्क जुकरबर्ग (Mark Zuckerberg) का ड्रीम प्रोजेक्ट है. इसे देखते हुए ही कंपनी का नाम फेसबुक से बदलकर मेटा किया गया है.

क्या है मामला?

दरअसल मेटा ने कुछ दिन पहले Horizon World प्लेटफॉर्म को लॉन्च किया था. अभी यह टेस्टिंग मोड पर है. इसे लेकर एक महिला बीटा टेस्टर का आरोप है कि इस प्लेटफॉर्म पर उसके साथ छेड़छाड़ की गई है. उसने मेटा को दी अपनी शिकायत में कहा है कि यहां पर कुछ अनजान लोगों ने उसके साथ बदसलूकी की और उसे गलत तरीके से टच किया. यही नहीं, इस बदसलूकी का दूसरे लोगों ने सपोर्ट किया. रिपोर्ट के मुताबिक, इस शिकायत के बाद मेटा ने इस मामले की आंतरिक जांच शुरू कर दी है. यह घटना 26 नवंबर की है और इस संबंध में महिला की ओर से शिकायत 1 दिसंबर को शेयर की गई है. मीडिया में यह मामला अब आया है.

क्या है मेटावर्स?

दरअसल फेसबुक के मालिक मार्क जुकरबर्ग ने दुनिया के सामने जो रोड मैप रखा है उससे कुछ ही सालों में ऐसा होने लगेगा कि लोग अपने कमरे में बैठ कर एक साथ कई जगहों पर अलग-अलग अवतार के जरिए अलग-अलग काम कर सकते हैं. इंटरनेट की इस नई दुनिया को मेटावर्स का नाम दिया गया है. मेटावर्स तकनीक का ऐसा ब्रह्मांड जिसमें आभासी तौर पर इंसान उन जगहों पर मौजूद हो सकता है, जिसे वर्चुअल एंड ऑगमेंटेड रियलिटी यानी संवर्धित वास्तविकता के जरिए हासिल किया जा सके. वैसे तो वीडियो गेम्स में इस तर्ज पर काफी काम हो चुका है, लेकिन सोशल मीडिया के जरिए आम लोगों की दुनिया में इसके दाखिल होने की प्रक्रिया को लेकर काफी चर्चा हो रही है.    

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Jio का धमाका! एक ही रिचार्ज में मिल रहे 15 OTT ऐप्स, Netflix-Amazon वालों की बढ़ी टेंशन
Jio का धमाका! एक ही रिचार्ज में मिल रहे 15 OTT ऐप्स, Netflix-Amazon वालों की बढ़ी टेंशन
Solar Panel यूज कर रहे हैं तो ये हैक्स आएंगे बड़े काम, पावर जनरेशन के साथ एफिशिएंसी भी बढ़ेगी
Solar Panel यूज कर रहे हैं तो ये हैक्स आएंगे बड़े काम, पावर जनरेशन के साथ एफिशिएंसी भी बढ़ेगी
Google का बड़ा सरप्राइज! अब AI Pro यूजर्स को मिलेगा YouTube Premium Lite फ्री, बिना Ads के देखें वीडियो का
Google का बड़ा सरप्राइज! अब AI Pro यूजर्स को मिलेगा YouTube Premium Lite फ्री, बिना Ads के देखें वीडियो का
अगले दो सालों में पूरी तरह बदल जाएंगे Apple और Samsung के महंगे फोन, ये ट्रेंड कर रहे हैं इशारा
अगले दो सालों में पूरी तरह बदल जाएंगे Apple और Samsung के महंगे फोन, ये ट्रेंड कर रहे हैं इशारा

वीडियोज

Kedarnath Yatra 2026 :धाम में भारी अव्यवस्था! VIP कल्चर के चक्कर में आम भक्तों का फूटा गुस्सा!
Sansani | Crime News: ट्विशा की आखिरी रात का रहस्य ! | Twisha Sharma Case
Janhit | Twisha Murder Case: दिसंबर में शगुन के गीत, मई में राम नाम सत्य! | Bhopal News | ABP News
Bomb Attack In Pakistan's Balochistan: बलूचिस्तान में विद्रोह की नई पिक्चर रिलीज! | Pakistan
ABP Report | Iran US War: क्या अपना यूरेनियम अमेरिका को नहीं देगा ईरान? | Iran-US War Update

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सब फाइनल है...', होर्मुज और ईरान को लेकर नेतन्याहू ने किया बड़ा दावा, जानें ट्रंप से फोन पर क्या हुई बात?
'सब फाइनल...', ईरान को लेकर नेतन्याहू ने किया बड़ा दावा, जानें ट्रंप से फोन पर क्या हुई बात?
'अखिलेश का नहीं करता समर्थन, UP में तीसरी बार सरकार बनाएंगे योगी', तेज प्रताप यादव का बड़ा बयान
'अखिलेश का नहीं करता समर्थन, UP में तीसरी बार सरकार बनाएंगे योगी', तेज प्रताप यादव का बड़ा बयान
Drishyam 3 Vs Karuppu Box office: 50 करोड़ के पार हुई 'दृश्यम 3', सूर्या की 'करुप्पू' का ऐसा है हाल, जानें संडे की कमाई
बॉक्स ऑफिस: 50 करोड़ के पार हुई 'दृश्यम 3', सूर्या की 'करुप्पू' का ऐसा है हाल, जानें संडे की कमाई
दिल्ली ने रचा इतिहास, IPL के सबसे बड़े टोटल की अनोखी लिस्ट में शामिल नाम; KKR के खिलाफ किया कमाल
दिल्ली ने रचा इतिहास, IPL के सबसे बड़े टोटल की अनोखी लिस्ट में शामिल नाम
Devendra Fadnavis On Rahul Gandhi: 'मुंगेरीलाल के हसीन सपने....', राहुल गांधी बयान पर देवेंद्र फडणवीस ने कसा तंज, जानें पूरा मामला
'मुंगेरीलाल के हसीन सपने....', राहुल गांधी बयान पर देवेंद्र फडणवीस ने कसा तंज, जानें पूरा मामला
क्वेटा ट्रेन ब्लास्ट: पाकिस्तानी सेना पर हमले के पीछे था मजीद ब्रिगेड का ये फिदायीन, BLA ने ली जिम्मेदारी
क्वेटा ट्रेन ब्लास्ट: पाकिस्तानी सेना पर हमले के पीछे था मजीद ब्रिगेड का ये फिदायीन, BLA ने ली जिम्मेदारी
Mamata Banerjee Message: फाल्टा में एक लाख वोट से जीती BJP तो ममता को लगा झटका, वीडियो शेयर कर जानें क्या कहा?
फाल्टा में एक लाख वोट से जीती BJP तो ममता को लगा झटका, वीडियो शेयर कर जानें क्या कहा?
पर्यटकों के सामने भिड़े खूंखार दरिंदे, आदमखोरों की खूनी जंग देख दहल जाएगा दिल, वीडियो वायरल
पर्यटकों के सामने भिड़े खूंखार दरिंदे, आदमखोरों की खूनी जंग देख दहल जाएगा दिल
Embed widget