एक्सप्लोरर

सैमसंग के 91 करोड़ रुपये के स्मार्टफोन से भरा ट्रक लंदन में चोरी, 12,000 यूनिट गायब

लंदन में हीथ्रो एयरपोर्ट के पास से सैमसंग के 91 करोड़ रुपये के 12,000 स्मार्टफोन और डिवाइसेज़ से भरा ट्रक फिल्मी अंदाज़ में चोरी हो गया.

मोबाइल फोन चोरी की घटनाएं अब केवल स्थानीय स्तर तक सीमित नहीं रहीं. लंदन से एक हैरान करने वाली खबर सामने आई है, जहां सैमसंग के नए फ्लैगशिप स्मार्टफोन्स और डिवाइसेज़ से भरा एक ट्रक चोरी हो गया है। यह चोरी लंदन के हीथ्रो एयरपोर्ट के पास हुई, जब ट्रक एयरपोर्ट से वेयरहाउस की ओर जा रहा था.

क्या-क्या हुआ चोरी?


कोरियाई मीडिया Yonhap News TV की रिपोर्ट के अनुसार, इस ट्रक में करीब 12,000 यूनिट डिवाइसेज़ थे, जिनमें शामिल हैं:

5,000 यूनिट Galaxy Z Fold 7

5,000 यूनिट Galaxy Z Flip 7

2,000 यूनिट Galaxy Watch 8

इसके अलावा ट्रक में सैमसंग के Galaxy S25 सीरीज और Galaxy A16 स्मार्टफोन के यूनिट भी मौजूद थे. रिपोर्ट के मुताबिक, इस चोरी में कुल मिलाकर 91 करोड़ रुपये (करीब 10.9 मिलियन डॉलर) के डिवाइसेज़ गायब हुए हैं.

फिल्मी स्टाइल में अंजाम दी गई वारदात

रिपोर्ट्स के अनुसार, यह चोरी एक फिल्मी स्टायल में अंजाम दी गई. ट्रक को उस वक्त निशाना बनाया गया जब वह हीथ्रो एयरपोर्ट से निकलकर वेयरहाउस की ओर जा रहा था. अब तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि ट्रक को कैसे और कहां से रोका गया या उसमें मौजूद सुरक्षा टीम को कैसे चकमा दिया गया.

पहले भी हो चुकी हैं ऐसी घटनाएं

यह पहली बार नहीं है जब सैमसंग के प्रोडक्ट्स को इस तरह बड़ी मात्रा में चोरी किया गया है.

2020 में नोएडा, भारत में सैमसंग की फैक्ट्री से करीब 3.30 लाख डॉलर के स्मार्टफोन पार्ट्स चोरी हो गए थे. इस मामले में 6 लोगों की गिरफ्तारी हुई थी, जिनमें तीन ट्रक ड्राइवर शामिल थे.

2023 में अमेरिका में भी एक एपल स्टोर से सुरंग बनाकर चोरी की गई थी. चोरों ने नजदीकी कॉफी शॉप के बाथरूम से सुरंग बनाकर स्टोर तक पहुंच बनाई और 436 iPhone चुरा लिए, जिनकी कुल कीमत लगभग 4 करोड़ रुपये थी.

सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल

इस हाई-प्रोफाइल चोरी के बाद सवाल उठने लगे हैं कि इतने कीमती डिवाइसेज़ की ट्रांसपोर्टेशन के दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतज़ाम क्यों नहीं किए गए. फिलहाल स्थानीय पुलिस इस चोरी की जांच कर रही है, लेकिन अभी तक किसी की गिरफ्तारी की सूचना नहीं है.

सैमसंग की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं

इस घटना को लेकर अभी तक सैमसंग की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है. जैसे-जैसे यह मामला आगे बढ़ेगा, और जानकारी सामने आने की संभावना है। तकनीकी और लॉजिस्टिक सेक्टर में यह चोरी एक बड़ा झटका मानी जा रही है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

घर के लिए कौन सा Smart Speaker खरीदना चाहिए? जानिए Echo Dot और Google Nest में क्या है अंतर
घर के लिए कौन सा Smart Speaker खरीदना चाहिए? जानिए Echo Dot और Google Nest में क्या है अंतर
Airtel यूजर्स को लगा बड़ा झटका! Unlimited 5G Plan के साथ नहीं कर सकेंगे ये काम, जानिए पूरी जानकारी
Airtel यूजर्स को लगा बड़ा झटका! Unlimited 5G Plan के साथ नहीं कर सकेंगे ये काम, जानिए पूरी जानकारी
क्या होते हैं Anti-Reflective स्क्रीन प्रोटेक्टर? जानिए किस टेक्नोलॉजी पर करते हैं काम और क्या होते हैं इसके नुकसान
क्या होते हैं Anti-Reflective स्क्रीन प्रोटेक्टर? जानिए किस टेक्नोलॉजी पर करते हैं काम और क्या होते हैं इसके नुकसान
X पर कंटेंट चोरी करने वालों की अब खैर नहीं! AI अब पहले से 3 गुना तेजी से पकड़ेगा कॉपी किए गए पोस्ट
X पर कंटेंट चोरी करने वालों की अब खैर नहीं! AI अब पहले से 3 गुना तेजी से पकड़ेगा कॉपी किए गए पोस्ट

वीडियोज

बिश्नोई गैंग के टारगेट पर आमिर खान!
Jagadhatri: Jagdhatri को हुआ Shivay से प्यार का अहसास! क्या अब सामने आएगा दिल का राज?
Bollywood News: आमिर खान को कथित लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी, वायरल ऑडियो-पोस्ट से बॉलीवुड में मचा हड़कंप (18.07.26)
Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'
'ध्वस्तीकरण पहला या एकमात्र विकल्प...', आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी मामले पर बोले मौलाना अरशद मदनी
'ध्वस्तीकरण पहला या एकमात्र विकल्प...', आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी मामले पर बोले मौलाना अरशद मदनी
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
TMC के बागी गुट के नेताओं को अभिषेक बनर्जी ने दी चुनौती, बोले- 'एक घंटे में इस्तीफा दे दूंगा अगर...'
बागी गुट के नेताओं को अभिषेक बनर्जी ने दी चुनौती, बोले- 'एक घंटे में इस्तीफा दे दूंगा अगर...'
सरकारी मदद से चमकेगी किसानों की किस्मत, राष्ट्रीय बागवानी मिशन का ऐसे उठाएं पूरा लाभ
सरकारी मदद से चमकेगी किसानों की किस्मत, राष्ट्रीय बागवानी मिशन का ऐसे उठाएं पूरा लाभ
Video: शहर नहीं अदरक है ये! गुरुग्राम की हालत देख लड़की का फूटा गुस्सा- वीडियो में निकाली भड़ास
शहर नहीं अदरक है ये! गुरुग्राम की हालत देख लड़की का फूटा गुस्सा- वीडियो में निकाली भड़ास
Embed widget