एक्सप्लोरर

70 पर्सेंट भारतीय Firms का AI पर फोकस, Security को लेकर बढ़ी चिंता

भारत में AI का यूज अब कंपनियों के लिए सिर्फ एक टेक ट्रेंड नहीं रह गया है. करीब 70 पर्सेंट भारतीय ऑर्गनाइजेशन इसे अपनी योजना में शामिल कर चुकी हैं. जानिए भारत में AI Adoption की पूरी तस्वीर

Show Quick Read
Key points generated by AI, verified by newsroom
  • कंपनियाँ AI के लिए व्यापक तकनीकी समर्थन की तलाश कर रही हैं.

भारत की कंपनियां अब AI का यूज तेजी से अपने कामकाज में बढ़ा रही हैं. बड़ी संख्या में ऑर्गनाइजेशन इसे अपनी बिजनेस स्ट्रैटेजी का हिस्सा बना रहे हैं, हालांकि AI को बड़े स्तर पर यूज करने की राह में सिक्योरिटी, नियमों का पालन और मौजूदा IT इंफ्रास्ट्रक्चर की क्षमता जैसी चुनौतियां भी सामने आ रही हैं. Dell Technologies की Modern Enterprise Readiness Study 2026 में भारत से 150 बिजनेस और IT निर्णय लेने वाले लोगों समेत 35 देशों के 2,950 लोगों को शामिल किया गया. रिपोर्ट के मुताबिक करीब 70 पर्सेंट भारतीय ऑर्गनाइजेशन ने AI को अपनी रणनीतिक प्रेफरेंस बनाया है. 

AI के यूज से अब प्रोडक्शन तक पहुंच रहीं कंपनियां

रिपोर्ट के अनुसार भारत में 26 पर्सेंट ऑर्गनाइजेशन अब AI या Generative AI सॉल्यूशन को प्रोडक्शन एनवायरमेंट में चला रहे हैं. एक साल पहले यह आंकड़ा 20 पर्सेंट था, हालांकि APJC क्षेत्र में 72 पर्सेंट लोगों का कहना है कि साफ बिजनेस रिजल्ट और रिस्क मैनेजमेंट स्ट्रेटेजी के बिना वे नए AI प्रोजेक्ट शुरू नहीं करना चाहेंगे. 
 
सिक्योरिटी और नियमों की चिंता बनी बड़ी परेशानी

AI का यूज बढ़ने के साथ कंपनियों के सामने सुरक्षा और नियमों से जुड़ी चुनौतियां भी बढ़ रही हैं. भारत की 61 पर्सेंट कंपनियों ने बताया कि सिक्योरिटी और नियमों का पालन करने से जुड़ी वजहों के चलते उनके AI प्रोजेक्ट में देरी हुई या उन्हें कुछ समय के लिए रोकना पड़ा. जैसे-जैसे AI जरूरी बिजनेस सिस्टम और डेटा से जुड़ रहा है, कंपनियां डेटा की प्राइवेसी, सही तरीके से सिस्टम चलाने और नियमों का पालन करने पर ज्यादा ध्यान दे रही हैं. 

यह भी पढ़ें - iPhone बार-बार हो रहा है Hang? Apps से Storage तक समझें वजह

67 पर्सेंट कंपनियों का Data Centre AI के लिए तैयार नहीं

AI को बड़े स्तर पर चलाने के लिए सिर्फ सॉफ्टवेयर होना पर्याप्त नहीं है. इसके लिए मजबूत टेक्नोलॉजी इंफ्रास्ट्रक्चर की भी जरूरत होती है. रिपोर्ट के मुताबिक 67 पर्सेंट भारतीय कंपनियों का मानना है कि उनके मौजूदा Data Centre बड़े स्तर पर AI का काम संभालने के लिए तैयार नहीं हैं. AI एप्लिकेशन के बढ़ते यूज के साथ बेहतर कंप्यूटिंग पावर, स्टोरेज और नेटवर्किंग की जरूरत भी बढ़ रही है. ऐसे में कंपनियों को अपने मौजूदा इंफ्रास्ट्रक्चर को अपग्रेड करना पड़ रहा है. 

कंपनियों को चाहिए पूरा टेक सपोर्ट

रिपोर्ट के मुताबिक करीब 10 में से 9 भारतीय कंपनियां AI और डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन के लिए ऐसे टेक्नोलॉजी पार्टनर चुन रही हैं, जो AI, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेटा और सिक्योरिटी से जुड़ा पूरा सपोर्ट दे सकें. Dell Technologies के अनुसार कंपनियां अब इन तकनीकों को अलग-अलग देखने की जगह एक साथ आगे बढ़ा रही हैं. रिपोर्ट बताती है कि AI से बेहतर नतीजे पाने के लिए कंपनियों को सुरक्षित इंफ्रास्ट्रक्चर, साफ बिजनेस गोल और सही टेक्नोलॉजी पार्टनरशिप पर ध्यान देना होगा.
 
यह भी पढ़ें - एक Prompt और तैयार होगा Video Game, Google ने दिखाई नई टेक्नोलॉजी

मानसी उपाध्याय करीब दो साल से डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में काम कर रही हैं. मूल रूप से उत्तराखंड से जुड़ी मानसी ने अपनी स्कूली शिक्षा केंद्रीय विद्यालय से पूरी की. इसके बाद उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीए (ऑनर्स) हिंदी पत्रकारिता की पढ़ाई की और वर्तमान में राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से मास्टर्स इन जर्नलिज्म कर रही हैं. पत्रकारिता में उन्होंने अपने करियर की शुरुआत अक्टूबर 2024 में एबीपी नेटवर्क से की. अब वह डिजिटल कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्हें फीचर और इंफॉर्मेटिव स्टोरीज लिखने के साथ-साथ स्क्रिप्ट राइटिंग, सोशल मीडिया और रिसर्च आधारित कंटेंट तैयार करने में रुचि है. हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं पर अच्छी पकड़ रखने वाली मानसी ऐसी स्टोरीज लिखना पसंद करती हैं, जो पाठकों को नई और जरूरी जानकारी आसान भाषा में दें. उनकी कोशिश रहती है कि कंटेंट सिर्फ जानकारी देने वाला ही नहीं, बल्कि पढ़ने में दिलचस्प और पाठकों की रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़ा हुआ भी हो.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

WhatsApp पर अनजान कॉल का खतरा, तुरंत बदलें ये 2 Settings
WhatsApp पर अनजान कॉल का खतरा, तुरंत बदलें ये 2 Settings
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
दिवाली पर लॉन्च होंगे ये स्मार्ट गैजेट्स! बाजार में मचाएंगे धूम
दिवाली पर लॉन्च होंगे ये स्मार्ट गैजेट्स! बाजार में मचाएंगे धूम
AI डिवाइस अब भारत के हिसाब से होंगे तैयार, IMC 2026 में नई टेक्नोलॉजी
AI डिवाइस अब भारत के हिसाब से होंगे तैयार, IMC 2026 में नई टेक्नोलॉजी
Advertisement

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली में आंधी-बारिश, यूपी-बिहार समेत अन्य राज्यों में कैसा रहेगा मौसम, जानें चेतावनी
दिल्ली में आंधी-बारिश, यूपी-बिहार समेत अन्य राज्यों में कैसा रहेगा मौसम, जानें चेतावनी
यूपी में सीट बंटवारा: अनुप्रिया पटेल ने इस सीटों पर किया दावा, सियासी हलचल तेज
यूपी में सीट बंटवारा: अनुप्रिया पटेल ने इस सीटों पर किया दावा, सियासी हलचल तेज
CJI सूर्यकांत ने राहुल-खरगे से मिलने से क्यों किया इनकार? सामने आए ये चार बड़े कारण
CJI सूर्यकांत ने राहुल-खरगे से मिलने से क्यों किया इनकार? सामने आए ये चार बड़े कारण
पाकिस्तान ने श्रीलंका को रुलाया, 21 साल के प्लेयर ने ठोके 96 रन, काटा बवाल
पाकिस्तान ने श्रीलंका को रुलाया, 21 साल के प्लेयर ने ठोके 96 रन, काटा बवाल
'प्यारे पा- दादाजी...' ऐश्वर्या राय ने खास अंदाज में ससुर अमिताभ बच्चन को बर्थडे किया विश, आराध्या संग शेयर की अनसीन तस्वीर
'प्यारे पा- दादाजी...' ऐश्वर्या राय ने खास अंदाज में ससुर अमिताभ बच्चन को बर्थडे किया विश
इंडिया गठबंधन के मार्च पर प्रशांत किशोर का बड़ा बयान, 'लोग NDA-BJP…'
इंडिया गठबंधन के मार्च पर प्रशांत किशोर का बड़ा बयान, 'लोग NDA-BJP…'
'यूक्रेन में राष्ट्रपति बदले', ट्रंप के बोलते ही जेलेंस्की ने रख दी शर्त, बोले- '60 दिनों का...'
'यूक्रेन में राष्ट्रपति बदले', ट्रंप के बोलते ही जेलेंस्की ने रख दी शर्त, बोले- '60 दिनों का...'
कैप्टन स्मित मच्छार के फैन हुए इजराइली सिंगर, गाया हनुमान चालीसा
कैप्टन स्मित मच्छार के फैन हुए इजराइली सिंगर, गाया हनुमान चालीसा
Embed widget