एक्सप्लोरर

यकीन नहीं होता कि यह फ्रिज 66 साल पुराना है... ऐसी टेक्नोलॉजी तो आज के फ्रिज में भी नहीं

आज बाजार में एक से एक बेहतरीन डिजाइन और फंक्शन्स के साथ फ्रिज मौजूद हैं, लेकिन फिर भी इस 66 साल पुराने फ्रिज ने कई लोगों को हैरान किया हुआ है. जानिए क्यों?

66 Year Old Fridge : आज के समय पर सभी लोग फ्रिज से वाकिफ हैं. यह हमारी जिंदगी का एक अहम हिस्सा बन गया है. अगर फ्रिज के इतिहास को खंगाला जाए तो सन् 1755 में सबसे पहले एक प्रोफ़ेसर ने फ्रिज का डिजाइन तैयार किया था, लेकिन तब किसी का ध्यान प्रोफेसर के आइडिया पर नहीं गया. हालांकि बाद में फ्रिज को लेकर कई इन्वेंशन हुए. एक 66 साल पुराने फ्रिज का वीडियो भी सामने आया है, जिसे देखकर यह नहीं लग रहा है कि फ्रिज इतना पुराना है क्योंकि फ्रिज में कमाल का डिजाइन बनाया गया है. आइए इसकी डिटेल जानते हैं. 

फ्रिज का इतिहास
साल 1805 में ओलिवर इवान्स (Oliver Evans) नाम के एक अमेरिकी इन्वेंटर ने Closed Vapor Compression Refrigeration के बारे में बताया. इस फ्रिज में बर्फ जमाई जा सकती थी. इसके बाद से फ्रिज को लेकर तरह -तरह के इन्वेंशन हुए हैं. फ्रिज या रेफ्रिजरेटर (refrigerator) के रंग और डिजाइन में बहुत बदलाव किए गए है. आज बाजार में एक से एक बेहतरीन डिजाइन और फंक्शन्स के साथ फ्रिज मौजूद हैं. लेटेस्ट टेक्नोलॉजी के साथ शानदार फ्रिज आने लगे हैं, लेकिन फिर भी 66 साल पुराने फ्रिज ने कई लोगों को हैरान किया हुआ है.

66 साल पुराना फ्रिज 
वीडियो में दिखाया गया फ्रिज लगभग 66 साल पुराना है. फ्रिज बाहर से देखने में बिल्कुल किसी सामान्य फ्रिज के जैसा ही लगता है. वीडियो में एक युवती इसे खोलकर फ्रिज के अंदर की जानकारी दे रही है. इसके अंदर के फंक्शन ही लोगो को हैरान कर रहे हैं. फ्रिज में स्टोरेज की काफी जगह है. डोर के अंदर की तरफ बोतल रखने के लिए अलग शेल्फ है. इसके साथ ही एक कवर्ड शेल्फ भी है, जहां ब्रेड बटर को स्टोर किया जा सकता है.

इसी के नीचे सब्जियां रखने की जगह है. हैरानी की बात यह भी है कि सब्जियों के बॉक्स को बाहर भी निकाला जा सकता है. यह बातें फ्रिज के दरवाजे की थी. अब मुख्य फ्रिज के बारे में बताते हैं. फ्रिज में रोलिंग ट्रे दी हुई है जो बाहर भी खींची जा सकती है. बर्फ और फ्रोज़न वस्तुओं के लिए एक अलग बड़ा शेल्फ बनाया हुआ है. फ्रिज में बर्फ निकलने के लिए बनाया गया डिजाइन काफी शानदार है. इसमें बर्फ की ट्रे को ऊपर की तरफ उल्टा लटकाकर घुमाने से सारी बर्फ की क्यूब नीचे गिर जाती हैं. फ्रिज को देखकर ऐसा लग रहा है कि यह आज की टेक्नोलॉजी से भी काफी शानदार है. 
 
यह भी पढ़ें - 'मैंने अपनी बेटी को 11 साल बाद दिया स्मार्टफोन' Samsung के VP ने क्यों कही ये बात, माता-पिता जरूर पढ़ें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एक गलती पड़ी भारी, ग्लोबल SSL/TLS बिजनेस से बाहर होगी eMudhra, जानें वजह
एक गलती पड़ी भारी, ग्लोबल SSL/TLS बिजनेस से बाहर होगी eMudhra, जानें वजह
एक छोटी सी वजह से खतरे में दुनिया भर की हजारों वेबसाइट्स, जानिए आखिर क्या है यह PHP?
एक छोटी सी वजह से खतरे में दुनिया भर की हजारों वेबसाइट्स, जानिए आखिर क्या है यह PHP?
iPhone duo का स्टॉक एक घंटे में खत्म, आज बुक करेंगे तो जनवरी में मिलेगा
iPhone duo का स्टॉक एक घंटे में खत्म, आज बुक करेंगे तो जनवरी में मिलेगा
एक साथ कितने iPhone खरीद सकते हैं? Apple ने सभी मॉडल पर लगाई लिमिट
एक साथ कितने iPhone खरीद सकते हैं? Apple ने सभी मॉडल पर लगाई लिमिट

वीडियोज

Yeh Fitoor Tera:😱Saumya ने कर दिया दिल का हाल बयां! Proposal सुन खिसक गई Jeet की पैरों तले जमीन #sbs
Isha Malviya & Gurmeet Choudhary Interview: प्यार, फिटनेस और Tum Mere Ho पर खास बातचीत!
Ramayana Part 1 OTT Release: JioHotstar पर आएगी Ranbir Kapoor की फिल्म? जानें पूरा अपडेट!
Rashmika Mandanna ने Hindi Accent पर ट्रोलर्स को दिया करारा जवाब, अपनी पहचान पर जताया गर्व!
Sansani: दिलकश डांसर का दुश्मन दारोगा !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘टेंट गाड़ कर बैठ गए’, अगस्त में भारत-चीन सैनिकों के बीच क्या-क्या हुआ? ITBP डीजी का खुलासा
‘टेंट गाड़ कर बैठ गए’, अगस्त में भारत-चीन सैनिकों के बीच क्या-क्या हुआ? ITBP डीजी का खुलासा
UP MLC चुनाव 2026 का लेटेस्ट आंकड़ा, सबसे ज्यादा कहां हुई वोटिंग?
UP MLC चुनाव 2026 का लेटेस्ट आंकड़ा, सबसे ज्यादा कहां हुई वोटिंग?
LIVE: सौरव दास और रांका SEM के सामने हुए पेश, प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने हिरासत में लिया
LIVE: सौरव दास और रांका SEM के सामने हुए पेश, प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने हिरासत में लिया
'आप जैसी कोई और नहीं...', मां पिंकी रोशन के बर्थडे पर ऋतिक रोशन ने लुटाया प्यार, देखें फोटोज
'आप जैसी कोई और नहीं...', मां पिंकी रोशन के बर्थडे पर ऋतिक रोशन ने लुटाया प्यार
भारतीय क्रिकेटर ने 30 साल की उम्र में लिया संन्यास, किया भावुक पोस्ट
भारतीय क्रिकेटर ने 30 साल की उम्र में लिया संन्यास, किया भावुक पोस्ट
राहुल गांधी का जिक्र कर अभिजीत दीपके बोले, 'अगर कांग्रेस के साथ चले गए तो...'
राहुल गांधी का जिक्र कर अभिजीत दीपके बोले, 'अगर कांग्रेस के साथ चले गए तो...'
रिजीम चेंज पर अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, ' ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा हो गया तो...'
रिजीम चेंज पर अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, ' ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा हो गया तो...'
पंजाब में बीजेपी-शिअद का अलायंस पक्का? सुखबीर बादल के बयान से मिले संकेत
पंजाब में बीजेपी-शिअद का अलायंस पक्का? सुखबीर बादल के बयान से मिले संकेत
Embed widget