एक्सप्लोरर

बड़े काम की चीज हैं Google map लेकिन यह पांच इसे फीचर बनाते हैं इसे और भी खास

गूगल मैप्स आज के दौर में हर किसी की जरूरत बन चुका है. इसकी उपयोगिता इतनी ज्यादा बढ़ चुकी है कि आप अपनी गाड़ी ड्राइव कर रहे हों या फिर पैदल ही किसी जगह को ढूंढना चाहते हों ये आपको आपके सही गंतव्य तक पहुंचाने में मदद करता है.

शुरुआती दौर में कंप्यूटर में कामयाब होने के बाद अब गूगल मैप्स लोगों के फोन तक कई सारे बेहतरीन फीचर्स के साथ मौजूद है. इससे आप कही भी कभी भी दुनिया के किसी भी शहर की लोकेशन देख सकते हैं. मुसीबत में गूगल मैप आपके लिए बहुत ही फायदेमंद साबित हो सकता है. तो चलिए आज आपको बताते है इसके कुछ खास फीचर्स...1. रोड ट्रिप के दौरान अपने ब्रेक स्पॉट तय करें जब भी आप किसी रोड ट्रिप के लिए निकलते हैं तो शायद ही कोई होगा जो बिना रुके सीधे अपनी डेस्टिनेशन स्पॉट पर जाए. ज्यादातर लोग रास्ते के बीच में छोटे ब्रेक्स लेते हैं ताकि गाड़ी में पेट्रोल भराया जा सके, हल्का फुल्का नाश्ता किया जा सके या फिर सड़क किनारे या रास्ते में मौजूद जगहों को देखा जा सके. ऐसे में गूगल मैप्स पर आप अपने रुकने की जगहों को शामिल कर सकते हैं. इससे आपको रास्ते में पेट्रोल पंप, ग्रोसरी स्टोर्स और रेस्तरां के बारे में पूरी जानकारी मिलेगी.2. रास्ते के ट्रैफिक के बारे में पूरी जानकारी अगर आप रोड ट्रिप पर निकलने से पहले रास्ते के ट्रैफिक के बारे में जानकारी चाहते हैं तो गूगल मैप्स इसमें भी आपकी मदद करता है. बस आपको डायमंड शेप लेयर आइकन प्रैस करके ट्रैफिक ऑप्शन शुरू करना है. जिसके बाद आपको लाइव ट्रैफिक अपडेट्स मिलती रहेंगी और आप जाम की स्थिति में फंसने से बच सकते हैं. इसके अलावा इस ऑप्शन के जरिए आपको सिर्फ लाइव ट्रैफिक ही नहीं बल्कि भविष्य में ट्रैफिक की संभावित स्थिति की भी जानकारी मिलती है. 3. सही रास्ता दिखाने में मददगार आप रोड ट्रिप पर निकले हैं और भटक गए हैं. आपको नहीं पता कि राइट टर्न लेना है या फिर लेफ्ट टर्न. ऐसी स्थिति तब और गंभीर हो जाती है जब आपको दिशा के बारे में भी जानकारी ना हो. इन हालात में गूगल मैप्स आपका खासा मददगार साबित हो सकता है. इस स्थिति में आप गूगल मैप्स के कंपास ऑप्शन का इस्तेमाल कर सकते हैं. स्क्रीन के टॉप राइट कॉर्नर में स्थित कंपास को टैप करिए नैविगेशन अपने आप आपकी ही दिशा में सेट हो जाएगा. इसके साथ ही लाइव व्यू की भी फीचर को एड किया गया है लेकिन ये अभी कुछ चुनिंदा शहरों में ही काम करता है. 4. इमारतों में अपनी मंजिल ढूंढना आसान अगर आप किसी बड़े स्टेडियम में मैच के दौरान अपनी सीट ढूंढने में परेशान हो रहे हैं या फिर किसी बड़े मॉल के अंदर अपनी पसंदीदा स्टोर तक पहुंचने में दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है तो गूगल मैप्स आपका मददगार साबित हो सकता है. इसकी शुरुआत अमेरिका से हो चुकी है. अब बड़ी इमारतों के अंदर स्थित डेस्टिनेशन्स को भी इसमे शामिल किया जा चुका है. हालांकि अभी ये चुनिंदा बड़ी इमारतों में ही शामिल किया जा चुका है. 5. ट्रेन पकड़ने में करेगा मदद कई शहरों में मास ट्रांजिट ट्रेन सिस्टम पूरी रात जारी नहीं रहता. ऐसे में जरूरी है कि आखिरी ट्रेन छूटने से पहले आप स्टेशन पर पहुंचें. या फिर आपको जानकारी हो कि इस वक्त ट्रेन कहां है ताकि अगर संभव हो तो आप ट्रेन पकड़ सकें. ऐसे में गूगल मैप्स में ट्रेन आइकन पर क्लिक करें और डिपार्चर तय कर दें. इसके बाद ये एप्लीकेशन आपको आखिरी ट्रेन और बसों को लेकर जानकारी देगा. साथ ही आप लास्ट ट्रेन का रिमाइंडर भी सेट कर सकते हैं.
ये भी पढे़ं-

Maruti Swift Facelift 2021 भारत में जल्द होगी लॉन्च, Tata Altroz Turbo से मुकाबला

TVS Apache RR 310 के दाम में एक बार फिर हुआ इजाफा, जानें इस बार कितनी बढ़ी कीमत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Slow Internet Problem: फोन में नेटवर्क फुल फिर भी धीमा चल रहा इंटरनेट, ऐसा क्यों होता है?
फोन में नेटवर्क फुल फिर भी धीमा चल रहा इंटरनेट, ऐसा क्यों होता है?
Explained: GTA 6 का इतना खौफनाक क्रेज क्यों? जानिए रिलीज से पहले ही कैसे टूटे सारे रिकॉर्ड
Explained: GTA 6 का इतना खौफनाक क्रेज क्यों? जानिए रिलीज से पहले ही कैसे टूटे सारे रिकॉर्ड
Phone Camera Small Hole: फोन के कैमरे के पास छोटा छेद क्यों होता है, क्या होता है इसका काम?
फोन के कैमरे के पास छोटा छेद क्यों होता है, क्या होता है इसका काम?
WhatsApp Guest Calling: WhatsApp पर ऐसे बनाएं कॉल लिंक, बिना अकाउंट वाले गेस्ट भी कर सकेंगे जॉइन
WhatsApp पर ऐसे बनाएं कॉल लिंक, बिना अकाउंट वाले गेस्ट भी कर सकेंगे जॉइन

वीडियोज

Bhopal Crime News: भोपाल के छोला इलाके में खूनी कांड!
Delhi Pollution & Weather Update: फिर वही कहानी, दमघोंटू बनी राजधानी! | Delhi NCR | AQI Today
Dhirendra Shashtri: बागेश्वर का ज्ञान कितना टेढ़ा? | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: यूपी में एक्टिव बीजेपी का 'OPERATION बिहार' | Yogi Vs Akhilesh | UP
UP Election 2027 BJP Plan: SIR पर नई चिंगारी अब यूपी की बारी! | CM Yogi | Amit Shah | Akhilesh Yadav

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ओमान में भारतीय झंडे वाले जहाज पर हमला, MEA भयंकर नाराज, बोला- 'बेहद...'
ओमान में भारतीय झंडे वाले जहाज पर हमला, MEA भयंकर नाराज, बोला- 'बेहद चिंताजनक'
परविंदर झोटा के पिता ने राहुल गांधी से कहा- 'हमसे मिलने न आएं आप इंदिरा गांधी के...'
परविंदर झोटा के पिता ने राहुल गांधी से कहा- 'हमसे मिलने न आएं आप इंदिरा गांधी के...'
दिल्ली में खुलेआम पटाखों की बिक्री पर SC ने जताई चिंता, कहा- सरकार तत्काल ध्यान दे
दिल्ली में खुलेआम पटाखों की बिक्री पर SC ने जताई चिंता, कहा- सरकार तत्काल ध्यान दे
विराट-रोहित जड़ेंगे शतक या न्यूजीलैंड गेंदबाज बरपाएंगे कहर? पढ़ें पहले वनडे की पिच रिपोर्ट
विराट-रोहित जड़ेंगे शतक या न्यूजीलैंड गेंदबाज बरपाएंगे कहर? पढ़ें पहले वनडे की पिच रिपोर्ट
मां ने चटनी बेचकर सोनाली कुलकर्णी को पाला, आमिर-अजय संग दी हिट फिल्में, कभी उड़ा था रंग का मजाक
सोनाली कुलकर्णी: मां ने चटनी बेचकर पाला, फिर अजय-आमिर संग दी हिट फिल्में
सोनम वांगचुक को झटका, सरकार ने उनके स्कूल पर लिया बड़ा फैसला; जानें क्या है ये
सोनम वांगचुक को झटका, सरकार ने उनके स्कूल पर लिया बड़ा फैसला; जानें क्या है ये
दिल्ली का प्रदूषण अब भी केजरीवाल की गलती? मंत्री मनजिंदर सिरसा ने सबूतों के साथ घेरा
दिल्ली का प्रदूषण अब भी केजरीवाल की गलती? मंत्री मनजिंदर सिरसा ने सबूतों के साथ घेरा
Mustard Farming: सरसों की नई किस्म देगी 12 क्विंटल तक पैदावार, पाले का भी नहीं होगा डर
सरसों की नई किस्म देगी 12 क्विंटल तक पैदावार, पाले का भी नहीं होगा डर
Embed widget