एक्सप्लोरर

AC में आ रही कूलिंग की दिक्कत? ये हो सकते हैं 4 बड़े कारण, ऐसे करें ठीक

AC Cooling Tips: अगर आपका एसी कमरे को ठीक तरीके से ठंडा नहीं कर पा रहा है तो इसके लिए सबसे पहले समस्या जाननी होगी, जिसके बाद आप इन टिप्स की मदद से इसकी कूलिंग बढ़ा सकते हैं.

AC 4 Cooling Tips: इस भीषण गर्मी में हमारे पास बड़ा सहारा एयर कंडीशनर है. अगर एसी ठीक से काम न करे तो हमारी रातों की नींद तक खराब हो जाती है. दिन में भी अगर एसी काम न करे तो हमें बैचेनी होने लगती है. अक्सर लोगों की ये समस्या होती है कि उनके घर का एसी ठीक तरह से काम नहीं कर रहा है, जिससे कूलिंग कम होती है.

कुछ लोग एसी रिपेयर करने वाले को बुलाकर बहुत ज्यादा पैसे खर्च कर देते हैं. कई बार तो ऐसा होता है कि हम समस्या का खुद भी निकाल सकते हैं. आइए हम आपको बताते हैं कि अगर आपका एसी कूलिंग नहीं कर रहा है तो इसके पीछे क्या कारण हैं. 

एसी का फिल्टर करें क्लीन

एसी की कूलिंग ना होने के पीछे एक बड़ा कारण एसी की सफाई ठीक तरह से न होना भी हो सकता है. अगर आप अपने एसी के फिल्टर को लंबे समय तक साफ नहीं करते हैं तो इससे एसी की कूलिंग कम हो जाती है क्योंकि फिल्टर में लगातार गंदगी जमा होती रहती है. गंदगी जमा होने की वजह से एयर फ्लो बेहद कम हो जाता है इससे कमरा जल्दी ठंडा नहीं करता है. इसलिए आप तुरंत इसकी सफाई कर लें और फिर आपको फर्क दिखने लगेगा. 

एसी के मोटर को चेक करें

अलग-अलग वजहों से कई बार एसी की मोटर में भी इंपैक्ट पड़ता है और इसकी वजह से भी कमरा जल्दी ठंडा नहीं होता. यदि एसी का फिल्टर और बाकी चीजें ठीक काम कर रही हैं तो आप एक बार एसी के मोटर को प्रोफेशनल से जरूर चेक करवा लें. इसके अलावा आप एसी के थर्मोस्टेट और कंप्रेसर को भी जरूर चेक करें. कई बार इनमें खराबी होने के चलते भी कमरा जल्दी ठंडा नहीं होता. ध्यान दें, जब आप एसी को ऑन करें तो विंडो, दरवाजे आदि बंद कर दें ताकि बेहतर कूलिंग हो पाए. 

कूलिंग मोड में हो सकती है गलती

कूलिंग मोड भी आपके एसी की कूलिंग के लिए काफी जिम्मेदार होता है. आपको इस चीज पर ध्यान देना है कि अगर आपके कमरे के हिसाब से एसी का मोड ठीक नहीं है तो ये आपके कमरे को ठंडा किसी भी तरह से नहीं कर पाएगा. इसलिए जरूरी है कि आप एक बार कूलिंग मोड भी जरूर चेक कर लें. 

कंडेनसर कॉइल करें चेक

स्प्लिट एसी का एक हिस्सा तो घर के अंदर लगा रहता है लेकिन कंडेनसर कॉइल वाला हिस्सा घर के बाहर होता है जिससे कमरे की गर्म हवा बाहर निकलती है. इसमें भी धूल मिट्टी या कई बार पक्षी अपना घोंसला लगा देते हैं. इसकी वजह से कंडेनसर कॉइल कमरे की गर्म हवा को सही से बाहर नहीं फेंकती और कमरा जल्दी ठंडा नहीं होता. आप कंडेनसर कॉइल को साफ करने के लिए ब्रश या वॉटर स्प्रे की मदद ले सकते हैं.

यह भी पढ़ें:-

X (Twitter) पर अब पोस्ट कर पाएंगे Adult Content, लॉन्च हुई नई पॉलिसी 

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

eSIM Transfer: ई-सिम को दूसरे फोन में करना है ट्रांसफर? जान लें क्या है तरीका
ई-सिम को दूसरे फोन मे करना है ट्रांसफर? जान लें क्या है तरीका
यूट्यूब पर ऐड से परेशान हैं? तो आजमाएं ये तरीका
यूट्यूब पर ऐड से परेशान हैं? तो आजमाएं ये तरीका
Redmi Clip Neo Earbuds : कान में क्लिप की तरह फिट होंगे Redmi के नए ईयरबड्स, 32 घंटे चलेगी बैटरी
कान में क्लिप की तरह फिट होंगे Redmi के नए ईयरबड्स, 32 घंटे चलेगी बैटरी
TRAI Smart TV Rules : अब तय होंगे स्मार्ट टीवी पर चलने वाले ऐप, इसमें कितना फायदा और क्या नुकसान?
अब तय होंगे स्मार्ट टीवी पर चलने वाले ऐप, इसमें कितना फायदा और क्या नुकसान?

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC चुनाव पर PM मोदी के पोस्ट पर भड़क गई कांग्रेस, पवन खेड़ा बोले- नागपुर में कौन जीता?
MLC चुनाव पर PM मोदी के पोस्ट पर भड़क गई कांग्रेस, पवन खेड़ा बोले- नागपुर में कौन जीता?
वाराणसी स्नातक MLC सीट की मतगणना सुर्खियों में, हुआ हाई वोल्टेज ड्रामा, यह है वजह
वाराणसी स्नातक MLC सीट की मतगणना सुर्खियों में, हुआ हाई वोल्टेज ड्रामा, यह है वजह
सिर्फ इतने घंटे बाकी! ट्रंप की मंजूरी मिलते ही ईरान में तबाही मचा देगी अमेरिकी सेना
सिर्फ इतने घंटे बाकी! ट्रंप की मंजूरी मिलते ही ईरान में तबाही मचा देगी अमेरिकी सेना
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में बड़ा खुलासा, अमृतसर से 2.50 लाख में खरीदी गई थी जिगाना पिस्टल
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में बड़ा खुलासा, अमृतसर से 2.50 लाख में खरीदी गई थी जिगाना पिस्टल
RCB ने जैसे ही खरीदा, होटल के कमरे में खुशी से झूम उठी श्रेयंका पाटिल; वीडियो वायरल
RCB ने जैसे ही खरीदा, होटल के कमरे में खुशी से झूम उठी श्रेयंका पाटिल; वीडियो वायरल
SIR के दौरान 6 राज्यों में 1,600 संदिग्ध विदेशी नागरिकों की पहचान का दावा, जानें पूरा मामला
SIR के दौरान 6 राज्यों में 1,600 संदिग्ध विदेशी नागरिकों की पहचान का दावा, जानें पूरा मामला
वडोदरा: परिवार के 3 सदस्यों की फंदे से लटकी मिली लाश, सामूहिक सुसाइड से हड़कंप
वडोदरा: परिवार के 3 सदस्यों की फंदे से लटकी मिली लाश, सामूहिक सुसाइड से हड़कंप
Small Home Library: कम जगह में घर पर बनाएं मिनी लाइब्रेरी! नोट करें 5 आसान टिप्स
कम जगह में घर पर बनाएं मिनी लाइब्रेरी! नोट करें 5 आसान टिप्स
Embed widget