एक्सप्लोरर

Zika Virus in Kanpur: कानपुर में बढ़ा जीका वायरस का प्रकोप, 4 महिलाओं समेत 10 लोग संक्रमित

अब तक मिले कुल 10 संक्रमितों में से तीन वायु सेना कर्मी और सात नागरिक हैं. चार महिलाओं में से एक महिला को अलग आइसोलेट किया गया है. मरीजों के सैंपल लेकर उन्हें केजीएमयू लखनऊ और NIV पुणे भेजा गया है.

Zika Virus in Kanpur: दिवाली के त्यौहार के बीच जीका वायरस कानपुर और उत्तर प्रदेश की टेंशन बढ़ा रहा है. महानगर में जीका वायरस के छह और नए रोगी मिले हैं जिससे आंकड़ा 10 पहुंच गया है. चकेरी क्षेत्र में मिले छह जीका रोगियों में चार महिलाएं भी शामिल हैं. एयरफोर्स कर्मियों के बाद अब आम लोगों पर भी जीका के हमले से स्वास्थ्य विभाग और जिला प्रशासन समेत शासन में हड़कंप मचा हुआ है. 

10 लोग आए चपेट में
अपर मुख्य सचिव ने ऑनलाइन आपात बैठक बुलाकर चकेरी क्षेत्र में हाई अलर्ट घोषित किया है. दरअसल शहर में 25 अक्टूबर को पहला जीका वायरस रोगी मिलने के बाद अब तक 10 लोग इसकी चपेट में आ चुके हैं. जीका वायरस के तेजी से प्रसार से दिल्ली और लखनऊ में भी अब बेचैनी बढ़नी शुरू हो गई है. एयर फोर्स स्टेशन के अलावा क्षेत्र के नौ मोहल्ले जीका की गिरफ्त में आ चुके हैं. पोखरपुर, आदर्श नगर, श्याम नगर कालीबाड़ी ओम पुरवा पूनम टॉकीज काजी खेड़ा लाल कुर्ती है.

लखनऊ और पुणे भेजे सैंपल
अब तक मिले कुल 10 संक्रमितों में से तीन वायु सेना कर्मी और सात नागरिक हैं. चार महिलाओं में से एक महिला को अलग आइसोलेट किया गया है. क्षेत्र के संदिग्ध मरीजों के सैंपल लेकर उन्हें केजीएमयू लखनऊ और NIV पुणे भेजा गया है. स्वास्थ विभाग की टीम ने रोगियों के संपर्क में आने वालों के सैंपल लिए हैं. वहीं जिलाधिकारी से लेकर तमाम अधिकारी प्रभावित क्षेत्रों का मौका मुआयना कर रहे हैं. उन्होंने लोगों से अपील की है कि घरों में पानी को किसी भी हाल में जमा ना होने दें नगर निगम स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन की संयुक्त टीमें गठित करते हुए प्रभावित क्षेत्रों की निगरानी की जा रही है.
 
सीएम योगी ने दिए सख्त निर्देश
इस बीच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से जीका वायरस पर रोकथाम के लिए हर स्तर पर तैयारी रखने के निर्देश दिए हैं. मरीजों के उपचार के साथ सर्विलांस सिस्टम को सक्रिय करने के लिए भी कहा गया है. ज्यादा से ज्यादा लोगों की जांच करने के निर्देश हैं ताकि मरीजों को तत्काल इलाज मिल सके. जीका वायरस मच्छरों से फैलता है इसलिए शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छता सैनिटाइजेशन फॉगिंग और एंटी लारवा छिड़काव जैसे कार्य लगातार किए जाएं.

ये भी पढ़ें

Corona New Cases: कोरोना के आज आए 12 हजार 514 नए मामले, देश में 248 दिनों में सबसे कम कोविड-19 के एक्टिव केस

Corona Effect: लोगों के दिमाग पर कोरोना ने डाला असर, बच्चे भी हुए प्रभावित, ठीक करने पर हो रहा है मंथन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'इस मुद्दे पर हम...', E20 पेट्रोल के सवाल पर योगी के मंत्री का किनारा
'इस मुद्दे पर हम...', E20 पेट्रोल के सवाल पर योगी के मंत्री का किनारा
देहरादून में फोटो की दुकान जलकर राख, दमकल विभाग ने टाली घटना
देहरादून में फोटो की दुकान जलकर राख, दमकल विभाग ने टाली घटना
Aligarh News: नमाज पढ़ रही पत्नी पर पति ने डाला तेजाब, काम को लेकर होता था विवाद
नमाज पढ़ रही पत्नी पर पति ने डाला तेजाब, काम को लेकर होता था विवाद
हापुड़ में दबंगों के हमले में घायल बुजुर्ग की मौत, 8 दिन बाद तोड़ा दम
हापुड़ में दबंगों के हमले में घायल बुजुर्ग की मौत, 8 दिन बाद तोड़ा दम

वीडियोज

जंतर मंतर की पुलिस फाइल्स!
Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी के वीडियो पर संजय सिंह का बयान, कहा- मेरी मां...मां नहीं?
PM मोदी के वीडियो पर संजय सिंह का बयान, कहा- मेरी मां...मां नहीं?
परीक्षा संशोधन बिल बन गया कानून, राष्ट्रपति ने लगाई मुहर
परीक्षा संशोधन बिल बन गया कानून, राष्ट्रपति ने लगाई मुहर
श्रीलंका सीरीज से पहले एमएस धोनी से मिलने पहुंचे ऋषभ पंत, देखें तस्वीर
श्रीलंका सीरीज से पहले एमएस धोनी से मिलने पहुंचे ऋषभ पंत, देखें तस्वीर
'गंदी नाली के कीडे बन गए हैं', सीजेपी प्रोटेस्ट पर फूटा मुकेश खन्ना का गुस्सा, बोले- ‘ये स्पॉन्सर्ड आंदोलन था’
'गंदी नाली के कीडे बन गए हैं', सीजेपी प्रोटेस्ट पर फूटा मुकेश खन्ना का गुस्सा, युवाओं को दी चेतावनी
LPG सिलेंडर 200 रुपए सस्ता, कोलकाता-दिल्ली समेत कहां-कहां घटे दाम?
LPG सिलेंडर 200 रुपए सस्ता, कोलकाता-दिल्ली समेत कहां-कहां घटे दाम?
4,000 फीट नीचे मौत का मंजर! पाकिस्तान की खदान में धमाके के बाद 32 शव बरामद
4,000 फीट नीचे मौत का मंजर! पाकिस्तान की खदान में धमाके के बाद 32 शव बरामद
Bulb Fuse Reason: बार-बार फ्यूज हो जाता है बल्ब, बस कर लें ये काम
बार-बार फ्यूज हो जाता है बल्ब, बस कर लें ये काम
Sleeping With Earplugs: कान में ईयरप्लग लगाकर सोते हैं तो हो जाएं सावधान, बढ़ सकता है खतरा
कान में ईयरप्लग लगाकर सोते हैं तो हो जाएं सावधान, बढ़ सकता है खतरा
Embed widget