मेरठ में युवक की गोली मारकर हत्या, सड़क किनारे मिला शव, जांच में जुटी पुलिस
विनीत कंपनी के काम से मुजफ्फरनगर गया था. रात करीब दो बजे गश्त कर रही पुलिस को उसका शव मिला. हत्या सिर में गोली मारकर की गई थी.

मेरठ, बलराम पांडेय: देर रात मुजफ्फरनगर से वापस लौट रहे एक युवक की गंगानगर थाना क्षेत्र में गोली मारकर हत्या कर दी गई. मृतक एक निजी कंपनी में कर्मचारी था. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. युवक की हत्या के बाद परिवार में मामत पसर गया.
पुलिस को मिला शव जानकारी के मुताबिक सिखेड़ा गांव निवासी 32 वर्षीय विनीत सिवाच पुत्र मनवीर सिंह टीपी नगर स्थित एक निजी कंपनी में सेल्समैन था. बताय जा रहा है कि विनीत कंपनी के काम से मुजफ्फरनगर गया था. रात करीब दो बजे गश्त कर रही पुलिस को विनीत का शव दौराला टोल प्लाजा से गंगानगर जाने वाले मार्ग पर गंगानगर रोड से कुछ दूर पहले बरामद हुआ.
सिर में मारी गोली विनीत की हत्या सिर में गोली मारकर की गई थी. लाश के पास ही विनीत की स्कूटी भी बरामद हुई. जानकारी के बाद मौके पर पहुंचे परिजनों ने शव की शिनाख्त की. घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा है. पुलिस ने बताया कि पीड़ित परिजनों ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ हत्या की तहरीर दी है. मामले की जांच जारी है.
यह भी पढ़ें:
अयोध्या के विकास के लिए किए जा रहे हैं काम, सरकार को है रोजगार की चिंता: केशव प्रसाद मौर्य
बीजेपी सांसद रीता बहुगुणा जोशी कोरोना पॉजिटिव, अस्पताल में कराया गया भर्ती
टॉप हेडलाइंस
Source: IOCL



























