एक्सप्लोरर

UP Crime: पीलीभीत में रास्ता रोककर युवती की हत्या, हमलावर ने भी गोली मारकर कर ली खुदकुशी, आखिर क्यों?

Pilibhit Crime News: गोली लगने से युवती की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई. घटना के बाद मनजीत ने भी खुद को गोली मारकर खुदकुशी कर ली. हत्या और आत्महत्या की घटना से इलाके में सनसनी फैल गई.

UP Crime News: पीलीभीत में सुबह हत्या और आत्महत्या से सनसनी फैल गई. कथित प्रेमी ने प्रेमिका की हत्या करने के बाद खुद को भी गोली मारकर खुदकुशी कर ली. घटना थाना घुंघचाई क्षेत्र के ज्ञानपुर मनोहरिया गांव की है. युवती धान की पौध लगाने जा रही थी. कथित प्रेमी ने गोली मारकर प्रेमिका की हत्या कर दी. घटना के बाद युवक ने खुद को भी गोली मारकर खुदकुशी कर ली. सूचना पर पहुंचे एसपी सहित भारी पुलिस फोर्स ने घटनास्थल का मौका मुआयना कर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा. गांव ज्ञानपुर महोलिया निवासी 18 वर्षीय अर्चना आज सुबह सहेलियों के साथ खेत में धान की पौध लगाने जा रही थी. मंजीत कुमार यादव ने रास्ता रोककर युवती को तमंचे से गोली मार दी.

हत्या और आत्महत्या से फैली सनसनी

गोली लगने से युवती की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई. घटना के बाद मनजीत ने भी खुद को गोली मारकर खुदकुशी कर ली. हत्या और आत्महत्या की घटना से इलाके में सनसनी फैल गई. सूचना पर पुलिस अधीक्षक अतुल शर्मा, अपर पुलिस अधीक्षक अनिल यादव फॉरेंसिक टीम के साथ पहुंचे. उन्होंने घटनास्थल का मौका मुआयना कर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पुलिस के मुताबिक प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग का लग रहा है. एसपी परिजनों से पूछताछ कर जांच पड़ताल में जुटे हैं.

पुलिस को है तहरीर मिलने का इंतजार

अपर पुलिस अधीक्षक अनिल यादव ने घटना का जल्द खुलासा करने की बात कही. सीओ पूरनपुर सुनील दत्त ने बताया कि घुंघचाई थाना क्षेत्र के गांव ज्ञानपुर मनोहरिया में सुबह 7 बजे अर्चना हिना और अन्य सहेलियों के साथ खेत में धान रोपने जा रही थी. रास्ते में गांव के रहने वाले मंजीत ने गोली मारकर लड़की की हत्या कर दी. घटना के बाद खुद को भी गोली मारकर खुदकुशी कर ली. मौके पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा कर दोनों शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. अभी घटना के संबंध में तहरीर नहीं मिली है. तहरीर मिलने के बाद एफआईआर दर्ज कर कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी. 

UP Crime: श्रावस्ती में बीजेपी नेता की धारदार हथियार से हुई थी हत्या, मुठभेड़ के बाद दो बदमाश गिरफ्तार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वाराणसी में बेटी को फोन चलाने से रोकना मां को पड़ा भारी, लड़की ने दे दी जान; जांच शुरू
वाराणसी में बेटी को फोन चलाने से रोकना मां को पड़ा भारी, लड़की ने दे दी जान; जांच शुरू
चंद्रशेखर आजाद ने भी खत्म किया धरना, वीडियो जारी कर PM से कहा- 'जो कानून लाना चाहते हैं लाइए लेकिन...'
चंद्रशेखर आजाद ने भी खत्म किया धरना, वीडियो जारी कर कहा- 'जो कानून लाना चाहते हैं लाइए लेकिन...'
UP Weather: यूपी में धीमी हुई बारिश की रफ्तार, आज 51 जिलों में बूंदाबादी के आसार, इस दिन से फिर एक्टिव होगा मानसून
यूपी में धीमी हुई बारिश की रफ्तार, आज 51 जिलों में बूंदाबादी के आसार, इस दिन से फिर एक्टिव होगा मानसून
'शिक्षा व्यवस्था बर्बाद करने वाले, आज कर रहे राजनीति', मंत्री धर्मपाल सिंह का सपा पर पटलवार
'शिक्षा व्यवस्था बर्बाद करने वाले, आज कर रहे राजनीति', मंत्री धर्मपाल सिंह का सपा पर पटलवार

वीडियोज

Bigg Boss 20 का नया लोगो जारी, Salman Khan की वापसी को लेकर बढ़ा उत्साह
Jana Nayagan Review: Thalapathy Vijay के स्वैग और एक्शन ने जीता फैंस का दिल
NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद
Shah Rukh Khan की King का आखिरी शूट विदेश में? नई Reports आईं सामने

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
आधी रात को प्रधानमंत्री ने जारी किया वीडियो मैसेज तो राहुल गांधी ने ऐसा क्यों बोला- 'मिस्टर मोदी, हमारे...'
आधी रात को प्रधानमंत्री ने जारी किया वीडियो मैसेज तो राहुल गांधी ने ऐसा क्यों बोला- 'मिस्टर मोदी, हमारे...'
चंद्रशेखर आजाद ने भी खत्म किया धरना, वीडियो जारी कर PM से कहा- 'जो कानून लाना चाहते हैं लाइए लेकिन...'
चंद्रशेखर आजाद ने भी खत्म किया धरना, वीडियो जारी कर कहा- 'जो कानून लाना चाहते हैं लाइए लेकिन...'
Fact Check: जंतर-मंतर पर स्टूडेंट प्रोटेस्ट को लेकर क्या विराट कोहली ने किया है कोई ट्वीट, वायरल पोस्ट की सच्चाई जानिए
Fact Check: जंतर-मंतर पर स्टूडेंट प्रोटेस्ट को लेकर क्या विराट कोहली ने किया है कोई ट्वीट, वायरल पोस्ट की सच्चाई जानिए
Adarsh Baal Vidyalaya Review: मजेदार है ये बेब सीरीज, एंटरटेन करने के साथ साथ कुछ सिखाएगी और समझाएगी भी 
आदर्श बाल विद्यालय रिव्यू: मजेदार है ये बेब सीरीज, एंटरटेन करने के साथ सिखाएगी और समझाएगी भी 
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
Bihar Protest Viral Video: टीयर गैस का इंतजाम नहीं है? प्रदर्शन के बीच बिहार के छात्रों ने पुलिस से पूछा सवाल, VIDEO वायरल
टीयर गैस का इंतजाम नहीं है? प्रदर्शन के बीच बिहार के छात्रों ने पुलिस से पूछा सवाल, VIDEO वायरल
UP Weather: यूपी में धीमी हुई बारिश की रफ्तार, आज 51 जिलों में बूंदाबादी के आसार, इस दिन से फिर एक्टिव होगा मानसून
यूपी में धीमी हुई बारिश की रफ्तार, आज 51 जिलों में बूंदाबादी के आसार, इस दिन से फिर एक्टिव होगा मानसून
फास्ट चार्जर से भी स्लो चार्ज हो रहा है पावर बैंक? ये हो सकते हैं कारण
फास्ट चार्जर से भी स्लो चार्ज हो रहा है पावर बैंक? ये हो सकते हैं कारण
Embed widget