एक्सप्लोरर

UP Crime: श्रावस्ती में बीजेपी नेता की धारदार हथियार से हुई थी हत्या, मुठभेड़ के बाद दो बदमाश गिरफ्तार

Shravasti Crime News: श्रावस्ती पुलिस ने मुठभेड़ के बाद दोनों बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया. बदमाशों ने पुलिस को देखकर फायरिंग शुरू कर दी थी. बीजेपी नेता हत्याकांड में दोनों फरार चल रहे थे.

UP Crime News: श्रावस्ती में बीजेपी जिला उपाध्यक्ष की हत्या करनेवाले दो आरोपियों को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया. हत्याकांड में फरार चल रहे दोनों बदमाशों की पुलिस से मुठभेड़ हो गई. मुठभेड़ के दौरान पुलिस और बदमाशों के बीच जमकर गोलियां चलीं. पैर में गोली लगने से दोनों बदमाश घायल हो गए. पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया. बता दें थाना कोतवाली भिनगा के सेमरी चक पिहानी निवासी बीजेपी जिला उपाध्यक्ष माता प्रसाद गुप्ता उर्फ करिया पर पुरानी रंजिश में बदमाशों ने धारदार हथियार से धावा बोल दिया था. हमले में घायल हुए बीजेपी नेता की अस्पताल ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया था.

मुठभेड़ के बाद दो नामजद बदमाश गिरफ्तार

फरार दो आरोपियों को दबोचने के लिए पुलिस ने टीम गठित की थी. मुखबिर से पुलिस टीम को सूचना मिली कि दहाना तिराहा के पास दोनों आरोपी नेपाल जाने की फिराक में हैं. सूचना पर बदमाशों को पकड़ने के लिए पुलिस ने चेकिंग लगाई. बाइक से आ रहे बदमाशों ने पुलिस को देखकर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी. पुलिस की जवाबी कार्रवाई में अरविंद कुमार वर्मा और पुत्ती लाल वर्मा घायल हो गए. आनन-फानन दोनों घायल बदमाशों को अस्पताल पहुंचाया गया. मौके से एक अवैध तमंचा, 15 बोर की जिंदा कारतूस, एक खोखा और बाइक बरामद हुई है.

BJP नेता की धारदार हथियार से हुई थी हत्या 

एसपी प्राची सिंह नेबताया कि 13 जून को मुकदमा दर्ज हुआ था. मुकदमे में तीन लोग नामजद थे. बाद में कुछ और लोगों के नाम बढ़ाए गए. अभियुक्तों की संख्या बढ़कर कुल 9 हो गई. उन्होंने बताया कि घायल माता प्रसाद उर्फ करया ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया था. मुखबिर की सूचना पर पुलिस की चेकिंग टीम लगी हुई थी. मौके पर एक संदिग्ध बाइक दिखी. बाइक पर दो लोग सवार थे. रोकने के इशारे पर दोनों नामजद बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी. पुलिस की जवाबी फायरिंग में दोनों बदमाश घायल हो गए. दोनों बदमाशों का अस्पताल में इलाज चल रहा है. मौके से एक बाइक, एक अदद तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ है. आगे की कानूनी कार्रवाई पुलिस की तरफ से की जा रही है.  

UP Crime: 'न्यूजीलैंड से मैं रनप्रीत सिंह बोल रहा हूं', पोता बनकर बुजुर्ग किसान को ऐसे लगाया 10 लाख का चूना

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UPSSSC भर्ती में वेटिंग लिस्ट और अभ्यर्थन वापसी की मांग, छात्रों ने CM योगी से लगाई गुहार
UPSSSC भर्ती में वेटिंग लिस्ट और अभ्यर्थन वापसी की मांग, छात्रों ने CM योगी से लगाई गुहार
अंकिता हत्याकांड के आरोपियों की जमानत याचिका खारिज, 3 बार बदले सरकारी वकील
अंकिता हत्याकांड के आरोपियों की जमानत याचिका खारिज, 3 बार बदले सरकारी वकील
आशु मलिक से बहस के VIDEO पर इमरान मसूद की सफाई, बोले- 'दोस्त हैं हम'
आशु मलिक से बहस के VIDEO पर इमरान मसूद की सफाई, बोले- 'दोस्त हैं हम'
अखिलेश यादव का Gen-Z वोटर्स वाला प्लान? पश्चिमी यूपी से होगी शुरुआत
अखिलेश यादव का Gen-Z वोटर्स वाला प्लान? पश्चिमी यूपी से होगी शुरुआत

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
सम्राट कैबिनेट के फैसले, 6 लेन एक्सप्रेसवे, किसानों को भी तोहफा
सम्राट कैबिनेट के फैसले, 6 लेन एक्सप्रेसवे, किसानों को भी तोहफा
भारत-श्रीलंका टेस्ट में रिकॉर्ड्स की बौछार, कायम हुए 3 बड़े कीर्तिमान
भारत-श्रीलंका टेस्ट में रिकॉर्ड्स की बौछार, कायम हुए 3 बड़े कीर्तिमान
Box Office: 6ठे दिन 6 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 6 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
फिर गिड़गिड़ाया बांग्लादेश, तारिक रहमान सरकार ने भारत से मांगी ये मदद
फिर गिड़गिड़ाया बांग्लादेश, तारिक रहमान सरकार ने भारत से मांगी ये मदद
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
किताबें को क्यों नष्ट कर रही हैं AI कंपनियां? सामने आ गई वजह
किताबें को क्यों नष्ट कर रही हैं AI कंपनियां? सामने आ गई वजह
Viral Video: दरिया बना पाकिस्तान का रावलपिंडी, पानी में बहती दिखी गंदगी
दरिया बना पाकिस्तान का रावलपिंडी, पानी में बहती दिखी गंदगी
Embed widget