एक्सप्लोरर

गाजियाबाद: पुराने विवाद में सरेआम बेरहमी से की गई युवक की पिटाई, तमाशबीन बने रहे लोग 

गाजियाबाद से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. यहां पुराने विवाद में एक युवक की बेरहमी से पिटाई की गई है. एफआईआर दर्ज कर पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है. 

Youth Beaten up in Ghaziabad: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले के लोनी बॉर्डर थाना क्षेत्र से एक दिलदहला देने वाला वीडियो सामने आया है. वीडियो में एक युवक को दो लोग बुरी तरह पीटते हुए दिखाई दे रहे हैं. हेरानी की बात तो ये है कि आसपास के लोग तमाशबीन बने रहे और पिटाई का वीडियो बनाते रहे. पिटते हुए युवक को बचाने की हिम्मत किसी में नहीं हुई. मामला संज्ञान में आने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और तत्काल घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया. आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर पुलिस ने तलाश शुरू कर दी है. 

चल रहा था पुराना विवाद 
जानकारी के अनुसार थाना लोनी बॉर्डर क्षेत्र की संगम विहार (बेहटा हाजीपुर) गली नंबर 10 में रहने वाले राहुल पुत्र खुशीराम का पड़ोस में ही रहने वाले कुछ लोगों से कोई पुराना विवाद चल रहा है. जिसे लेकर दूसरे पक्ष के दो लोगों ने राहुल की लाठी-डडों से जमकर पिटाई की. 

तमाशबीन बने रहे लोग 
आश्चर्य की बात ये है कि राहुल की पिटाई गली के अंदर ही की जा रही थी और आसपास के लोग तमाशबीन बने देखते रहे. पड़ोस के लोगों ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया में वायरल कर दिया. जैसे ही मामला पुलिस के आला अधिकारियों के संज्ञान में पहुंचा तो तत्काल प्रभाव से मौके पर पहुंची पुलिस ने जमीन पर पड़े राहुल को अस्पताल में भर्ती कराया. तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत करते हुए पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है. 

पुलिस कर रही है कार्रवाई 
मामले को लेकर एसपी देहात ने बताया कि सोशल मीडिया पर युवक की पिटाई का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा था. पुलिस ने तुरंत संज्ञान लिया. उन लड़कों को चिन्हित कर लिया गया है जिन्होंने पिटाई की है. पीड़ित युवक राहुल का मेडिकल करा दिया गया है. मामले में मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है. पूर्व में भी इनके बीच कुछ विवाद था जिसको लेकर मारपीट हुई है. कार्रवाई जारी है. 

बच्चे को पीटा गया 
बता दें कि, हाल ही में यूपी के महराजगंज से भी ऐसा ही दिलदहला देने वाला मामला सामने आया था. नौतनवा थाना क्षेत्र में स्थित मंडी समिति परिसर में रखें गेहूं के भंडार में जमीन पर बिखरे लगभग 5 किलो गेहूं लेकर अपने घर जा रहे लगभग 9 वर्षीय एक गरीब बच्चे पर चोरी का आरोप लगाते हुए मंडी समिति के कर्मचारियों और मजदूरों ने उसे पेड़ से बांधकर पीटा था. पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था. वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए पुलिस मौके पर जांच के लिए पहुंची थी. वहीं, राज्य बाल संरक्षण आयोग ने घटना का संज्ञान लेकर कड़ी कार्रवाई की बात कही थी.

ये भी पढ़ें: 

UP Politics: संजय निषाद के बदले सुर, कहा- बीजेपी से कोई नाराजगी नहीं मिलकर लड़ेंगे विधानसभा चुनाव

उत्तराखंड में आफत की बारिश जारी, सीएम धामी बोले- 24 घंटे अलर्ट पर रहें अधिकारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

चमोली टनल हादसे का निरीक्षण करने जा रहे BJP सांसद अनिल बलूनी की गाड़ी पर गिरा पत्थर
चमोली टनल हादसे का निरीक्षण करने जा रहे BJP सांसद अनिल बलूनी की गाड़ी पर गिरा पत्थर
बांदा में गजब चोरी, चोर घर की 25 टोंटियां ले उड़े
बांदा में गजब चोरी, चोर घर की 25 टोंटियां ले उड़े
'लखनऊ वालों से सीखी ऐसी भाषा..', BJP MLA की अभद्र भाषा पर अखिलेश ने कसा तंज
'लखनऊ वालों से सीखी ऐसी भाषा..', BJP MLA की अभद्र भाषा पर अखिलेश ने कसा तंज
लखनऊ में पत्नी ने की पति हत्या, सिर पर तवे से किए तबाड़-तोड़ वार
लखनऊ में पत्नी ने की पति हत्या, सिर पर तवे से किए तबाड़-तोड़ वार

वीडियोज

Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret
The Traitors India Season 2 में बड़ा खेल, 3 एपिसोड में 4 कंटेस्टेंट्स हुए बाहर
Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पुरी में पटरी से उतरी पैसेंजर ट्रेन, मौके पर पहुंची RAF-रेलवे टीम
पुरी में पटरी से उतरी पैसेंजर ट्रेन, मौके पर पहुंची RAF-रेलवे टीम
अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, 'सौरव के एक वीडियो की वजह से...'
अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, 'सौरव के एक वीडियो की वजह से...'
DC Box Office: इस तमिल फिल्म ने एक हफ्ते में चुपचाप लूट लिया बॉक्स ऑफिस, इतना तगड़ा रिकॉर्ड भी बना डाला
इस तमिल फिल्म ने एक हफ्ते में चुपचाप लूट लिया बॉक्स ऑफिस, इतना तगड़ा रिकॉर्ड भी बना डाला
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
भारत आएंगे ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियान, BRICS समिट में लेंगे हिस्सा
भारत आएंगे ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियान, BRICS समिट में लेंगे हिस्सा
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
श्रीलंका में भारत की धाक और पाकिस्तान में...! Pew रिसर्च में खुलासा
श्रीलंका में भारत की धाक और पाकिस्तान में...! Pew रिसर्च में खुलासा
Embed widget