एक्सप्लोरर

संत सरयू में करेंगे 11 हजार दीपों का दान, बोले- पूर्वांचल बने कौशल राज्य, अयोध्या को राजधानी बनाने की मांग

अयोध्या में संतों ने कहा कि भगवान राम की नगरी को राजधानी घोषित किया जाए और पूर्वांचल राज्य को कौशल नाम दिया जाए. इसके लिए संत समाज सरयू नदी में 11 हजार दीपों का दान करेगा. ये दान मौनी अमावस्या की संध्या पर किया जाएगा.

अयोध्या: राम मंदिर निर्माण की शुरुआत होने के साथ ही केंद्र सरकार को प्रस्तावित पूर्वांचल राज्य का नाम कौशल रखने और अयोध्या को राजधानी बनाए जाने की मांग को लेकर अयोध्या में तुलसी उद्यान में संतों की एक अहम बैठक हुई. बैठक में अयोध्या के युवा संत शामिल हुए. सभी मे एक सुर में कहा कि भगवान राम की नगरी को राजधानी घोषित किया जाए और पूर्वांचल राज्य को कौशल नाम दिया जाए. इसके लिए संत समाज पूर्वांचल राज्य जन आंदोलन सांस्कृतिक परिषद के माध्यम से सरयू नदी में 11 हजार दीपों का दान करेगा. ये दान मौनी अमावस्या की संध्या पर किया जाएगा.

पूर्वांचल को कौशल राज्य घोषित करने की मांग बता दें कि, राम मंदिर निर्माण के साथ अयोध्या में विकास की गति तेज कर दी गई है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ विकास के लिहाज से विश्व के मानचित्र पर अयोध्या को स्थापित करने के लिए प्रयासरत हैं. संतों ने भी राम मंदिर निर्माण का कार्य शुरू होने के बाद अयोध्या को पूर्वांचल की राजधानी बनाए जाने की मांग की है. साथ ही पूर्वांचल को कौशल राज्य घोषित करने की मांग की गई है.

कौशल राज्य की राजधानी बने अयोध्या पूर्वांचल राज्य जन आंदोलन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुज राही ने बताया कि आंदोलन को सांस्कृतिक आंदोलन बनाने की मंशा से एक रूपरेखा तैयार की गई है. पूर्वांचल राज्य जो प्रस्तावित है उसका नाम कौशल राज्य घोषित किया जाए. उन्होंने कहा कि अयोध्या को कौशल राज्य की राजधानी बनाया जाए. इसको सांस्कृतिक रूप देने के लिए हमने अयोध्या में संत जनों से समर्थन लेना प्रारंभ किया है.

संत सरयू में करेंगे 11 हजार दीपों का दान, बोले- पूर्वांचल बने कौशल राज्य, अयोध्या को राजधानी बनाने की मांग प्रज्ज्वलित किए जाएंगे 11 हजार दीपक अयोध्या के संत समाज ने एकजुट होकर के हमारी इस मांग का समर्थन किया है. मौनी अमावस्या के मौके पर 11 हजार दीपक प्रज्ज्वलित करने का कार्यक्रम रखा है. लोग भी अपनी मांग को सरकार तक पहुंचाने के लिए बढ़-चढ़कर भागीदारी निभाएं, हमारा यही प्रयास है. आंदोलन को सांस्कृतिक रूप में आगे बढ़ाते हुए सरकार तक अपनी मांग पहुंचाई जाएगी. राघवेश दास वेदांती ने बताया कि पूर्वांचल राज्य की मांग देश में पिछले सात-आठ वर्षों से चल रही है. पूर्वांचल राज्य का कौशल होना है और अयोध्या राजधानी होगी.

ये भी पढ़ें:

Kumbh Mela 2021: तीन हजार होटलों को कोविड केयर सेंटर बनाएगी सरकार, नाराज कारोबारियों ने किया आंदोलन का एलान

प्रयागराज में ऑपरेशन नेस्तनाबूत ने लगाई हाफ सेंचुरी, अब तक इन बड़े अपराधियों पर हुई कार्रवाई

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

शामली: कांवड़ियों का स्वागत, DM-SP ने की पुष्पवर्षा
शामली: कांवड़ियों का स्वागत, DM-SP ने की पुष्पवर्षा
फतेहपुर-अयोध्या को तोहफा, UPSIDA बजट हुआ दोगुना
फतेहपुर-अयोध्या को तोहफा, UPSIDA बजट हुआ दोगुना
लखनऊ: चेहल्लुम जुलूस को पुलिस की तैयारी पूरी, पुख्ता इंतजाम
लखनऊ: चेहल्लुम जुलूस को पुलिस की तैयारी पूरी, पुख्ता इंतजाम
बांकीपुर-दतिया रिजल्ट: अखिलेश यादव बोले, 'लड्डू तो BJP के अंदर भी...'
उपचुनाव रिजल्ट: अखिलेश यादव बोले- लड्डू तो BJP के अंदर भी बंट रहे

वीडियोज

Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में
Salman Khan ने SVC63 के लिए घटाई फीस? 120 करोड़ से 70 करोड़ लेने की चर्चा
हम सालों से घुटने के दर्द से बेवजह डर रहे थे? जो बात डॉक्टर भी छुपाते हैं, वो आज बाहर आ गई!
Baba Bageshwar: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट ? | Dhirendra Shashtri

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कंगना के 'हिन्दू' वाले बयान पर सुप्रिया श्रीनेत का पलटवार, जानें क्या कहा
कंगना के 'हिन्दू' वाले बयान पर सुप्रिया श्रीनेत का पलटवार, जानें क्या कहा
Opinion: गजब होई गवा! Gen Z ने बदल दी विरोध की भाषा
Opinion: गजब होई गवा! Gen Z ने बदल दी विरोध की भाषा
दतिया: नतीजों पर CM मोहन यादव की पहली प्रतिक्रिया, 'BJP के...'
दतिया: नतीजों पर CM मोहन यादव की पहली प्रतिक्रिया, 'BJP के...'
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
एमएस धोनी की नई पारी, पुराने शौक को बनाया 'करियर'? वीडियो वायरल
एमएस धोनी की नई पारी, पुराने शौक को बनाया 'करियर'? वीडियो वायरल
Mamachya Govyala Jauya BO: 7 करोड़ के बजट में मराठी फिल्म ने बनाया रिकॉर्ड, 2026 की 9वीं बड़ी वीकेंड ओपनर बनी
7 करोड़ के बजट में मराठी फिल्म ने बनाया रिकॉर्ड, 2026 की 9वीं बड़ी वीकेंड ओपनर बनी
बांकीपुर रिजल्ट: प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'मेरे विधायक बनने से…'
बांकीपुर रिजल्ट: प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'मेरे विधायक बनने से…'
कर्नाटक कैबिनेट में नहीं मिली जगह, नाराज दो विधायकों ने दिया इस्तीफा
कर्नाटक कैबिनेट में नहीं मिली जगह, नाराज दो विधायकों ने दिया इस्तीफा
Embed widget