एक्सप्लोरर

प्रयागराज में ऑपरेशन नेस्तनाबूत ने लगाई हाफ सेंचुरी, अब तक इन बड़े अपराधियों पर हुई कार्रवाई

यूपी में ऑपरेशन नेस्तनाबूत के तहत अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई जारी है. प्रयागराज में भी इस ऑपरेशन के तहत अपराधियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई है.

प्रयागराज. यूपी में माफियाओं, बाहुबलियों और दूसरे अपराधियों के खिलाफ शुरू हुआ ऑपरेशन नेस्तनाबूत का सबसे ज्यादा असर प्रयागराज में देखने को मिल रहा है. प्रयागराज में माफियाओं और बाहुबलियों के खिलाफ की जा रही ताबड़तोड़ कार्रवाई ने हाफ सेंचुरी पूरी कर ली है. यहां सरकारी बुलडोज़रों ने जिन बड़े अपराधियों की आलीशान इमारतों को जमींदोज किया है, उनमे पूर्व बाहुबली सांसद अतीक अहमद, भदोही के दबंग विधायक विजय मिश्र, अंडरवर्ल्ड से जुड़े बीएसपी पार्षद बच्चा पासी, सपा के पूर्व ब्लॉक प्रमुख दिलीप मिश्र और छोटा राजन गिरोह के शार्प शूटर कहे जाने वाले राजेश यादव का नाम शामिल है.

ऑपरेशन नेस्तनाबूत के तहत प्रयागराज में अब तक माफियाओं और बाहुबलियों की 1200 करोड़ रूपये से ज्यादा की सम्पत्ति या तो जमीदोज की गई है या फिर उन्हें जब्त किया गया है. सीएम योगी आदित्यनाथ ने तो माफियाओं के कब्जे से खाली कराई गई जमीनों पर पुलिस चौकी, पार्किंग और पत्रकारों - वकीलों व व्यापारियों के लिए कम कीमत वाले मकान बनाए जाने का एलान तक कर दिया है. ऑपरेशन माफिया को लेकर बड़े नाम वाले कई रसूखदार और सफेदपोश अपराधियों में इस कदर खौफ पैदा हो गया है कि वह अपने अवैध निर्माण को खुद ही तुड़वाने लगे हैं.

बिकरू कांड के बाद शुरू हुआ अभियान कानपुर के बिकरू कांड के बाद यूपी की योगी सरकार ने सूबे में माफियाओं, बाहुबलियों और दूसरे अपराधियों के खिलाफ ऑपरेशन नेस्तनाबूत अभियान चलाए जाने का एलान किया था. इसके तहत माफियाओं के आर्थिक स्रोतों पर चोट किये जाने का फैसला लिया गया था. प्रयागराज में इस अभियान की शुरुआत पिछले साल 26 अगस्त से हुई थी. पहले दिन पूर्व बाहुबली सांसद अतीक की 7 संपत्तियों को गैंगस्टर एक्ट के तहत जब्त किया गया था. जिले में सरकारी बुलडोजरों के जरिये ध्वस्तीकरण अभियान की पहली कार्रवाई 5 सितंबर को हुई थी. इस दिन हाईकोर्ट पानी की टंकी के पास अतीक अहमद के करीबी रिश्तेदार इमरान की दो मंजिला इमारत जमींदोज की गई थी.

अतीक के खिलाफ हुई सबसे ज्यादा कार्रवाई सबसे ज्यादा चोट माफिया घोषित किये गए पूर्व बाहुबली सांसद अतीक अहमद और उसके गैंग पर हुई. पहले अतीक का दफ्तर गिराया गया, उसके बाद उसका पुश्तैनी घर. जिस घर से अतीक के गुनाहों की हुकूमत चलती थी, 22 सितंबर को उसे कुछ ही घंटों में जमींदोज कर दिया गया. अतीक की आलीशान हवेली अब मलबे के ढेर में तब्दील हो चुकी है. अतीक के घर और दफ्तर के साथ ही उसके छोटे भाई पूर्व खालिद अज़ीम उर्फ़ अशरफ की ससुराल, साढ़ू इमरान आलीशान हवेली और दो मंजिला कॉमर्शियल बिल्डिंग के अलावा करीब दो दर्जन करीबियों व गैंग मेम्बर्स के आशियानों पर भी सरकारी बुलडोजरों के जरिये चोट की गई. प्रयागराज में अकेले अतीक और उसके गुर्गों की एक हजार करोड़ रूपये से ज्यादा की संपत्ति या तो मलबे और मिट्टी के ढेर में तब्दील कर दी गई है या फिर उन्हें जब्त कर वहां प्रशासक नियुक्त कर दिए गए हैं.

विजय मिश्रा के खिलाफ भी हुई बड़ी कार्रवाई अतीक के बाद सबसे बड़ा नाम भदोही के दबंग विधायक विजय मिश्र का नाम आता है. शहर के अल्लापुर इलाके में विजय मिश्र की करीब दस करोड़ रूपये की आलीशान कोठी पिछले साल पांच नवंबर को जमींदोज की गई. इसके ठीक नजदीक चार मंजिला शॉपिंग काम्प्लेक्स को भी ध्वस्त किये जाने की तैयारी की गई थी, लेकिन दबंग विधायक ने पूरे काम्प्लेक्स को गिरने से बचाने के लिए हाईकोर्ट में इस बात का हलफनामा दे दिया कि अवैध हिस्से को वह खुद ही गिरवा देगा. हाईकोर्ट में दिए गए हलफनामे पर अमल करते हुए विजय मिश्र अपने काम्प्लेक्स के अवैध हिस्से को खुद ही गिरवा रहा है.

ऑपरेशन को लोगों से मिल रही वाहवाही योगी सरकार के इस ऑपरेशन को खूब वाहवाही मिल रही है. आम जनता की बात करें तो ज्यादातर लोग इस अभियान से बेहद खुश हैं और वह मानते हैं कि इससे अपराधियों के हौसले पस्त होंगे. इसके साथ ही अपराधों पर भी लगाम लग सकेगी.

ये भी पढ़ें:

उत्तराखंड त्रासदी पर संसद में गृहमंत्री अमित शाह ने दिया हर अपडेट, जानें ताजा हालात

उत्तराखंड त्रासदी में लापता 93 श्रमिकों के बचने की उम्मीद नहीं, परिजनों को मिलेंगे 20-20 लाख रुपये- आरके सिंह

मोहम्मद मोईन को पत्रकारिता का करीब तीन दशक का अनुभव है. वह प्रिंट - इलेक्ट्रानिक और डिजिटल तीनों ही माध्यमों में सालों तक काम कर चुके हैं. ABP नेटवर्क से वह पिछले करीब 18 सालों, स्टार न्यूज़ के समय से ही जुड़े हुए हैं. राजनीति - धर्म और लीगल टापिक के साथ सम सामयिक विषयों के एक्सपर्ट हैं. पत्रकार होने के साथ ही राजनीतिक विश्लेषक, एक्सपर्ट पैनलिस्ट, आलोचक और टिप्पणीकार भी हैं. इनकी चुनावी भविष्यवाणी ज्यादातर मौकों पर सटीक साबित हुई है. 8 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव कवर कर चुके हैं. 7 कुंभ और महाकुंभ की कवरेज कर अपनी अलग पहचान बनाई है. यह अपनी बेबाक- निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. मोहम्मद मोईन ने चार विषयों पत्रकारिता एवं जनसंचार, राजनीति विज्ञान, हिंदी और मध्यकालीन व आधुनिक इतिहास विषयों में मास्टर डिग्री यानी स्नातकोत्तर किया हुआ है. लॉ ग्रेजुएट भी हैं. देश के कई राज्यों में काम करने का अनुभव रखते हैं. देश की तमाम नामचीन हस्तियों का इंटरव्यू ले चुके हैं और कई चर्चित घटनाओं को कवर चुके हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'पहले युवा बाहर जाते थे, अब उद्योग यूपी आ रहे', पूर्वी उत्तर प्रदेश के विकास पर बोले CM योगी
'पहले युवा बाहर जाते थे, अब उद्योग यूपी आ रहे', पूर्वी उत्तर प्रदेश के विकास पर बोले CM योगी
दिल्ली में 13 अगस्त कई सड़कें रहेंगी बंद, पढ़ लें पूरा जानकारी
दिल्ली में 13 अगस्त कई सड़कें रहेंगी बंद, पढ़ लें पूरा जानकारी
UP में बिजली विभाग की बड़ी उपलब्धि, जुलाई में 20 लाख से ज्यादा शिकायतों का 99% निस्तारण
UP में बिजली विभाग की बड़ी उपलब्धि, जुलाई में 20 लाख से ज्यादा शिकायतों का 99% निस्तारण
स्वतंत्रता दिवस को लेकर UP में बड़ी तैयारी, योगी सरकार ने आजादी के उत्सव को रोजगार से जोड़ा
स्वतंत्रता दिवस को लेकर UP में बड़ी तैयारी, योगी सरकार ने आजादी के उत्सव को रोजगार से जोड़ा

वीडियोज

Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
Embed widget