एक्सप्लोरर

'योगी मॉडल' अपनाने के कर्नाटक CM के बयान पर केशव प्रसाद मौर्य बोले- ये खुशी की बात

Yogi Model in Karnataka: कर्नाटक के सीएम बसवराज बोम्मई ने जरूरत पड़ने पर 'योगी मॉडल' अपनाने की बात कही थी जिसपर यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने अपनी प्रतिक्रिया दी है.

UP News: क्राइम कंट्रोल (Crime Control) को लेकर 'योगी मॉडल' (Yogi Model) लागू करने के कर्नाटक सीएम बसवराज बोम्मई (Basavaraj Bommai) के बयान पर यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य (Keshav Prasad Maurya) ने अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा कि यूपी में जो कुछ भी अच्छा काम हो रहा है वह बीजेपी शासित राज्य अगर लागू करते हैं, तो यह यूपी के लिए खुशी की बात है.

दूसरे राज्यों के अच्छे मॉडल यूपी में भी लागू होते हैं : मौर्य

डिप्टी सीएम ने कहा कि यूपी में सीएम योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सुधार कार्य किए गए हैं. अपराधियों के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई की गई है. उसकी हर ओर सराहना हो रही है. केशव प्रसाद ने कहा कि कई राज्य ऐसे हैं जहां पर अच्छे काम हो रहे हैं. दूसरे राज्यों के अच्छे मॉडल को यूपी सरकार भी लागू करती है. उन्होंने कहा कि ऐसा ही होना चाहिए क्योंकि पीएम नरेंद्र मोदी 'एक भारत श्रेष्ठ भारत' की बात कहते हैं.

Greater Noida: सीढ़ियों पर रहने को मजबूर बुजुर्ग दंपत्ति को वापस मिला घर, किरायेदार ने जमा लिया था कब्जा

बीजेपी कार्यकर्ता की हत्या पर बोम्मई ने कही थी यह बात

उल्लेखनीय है कि दक्षिणी राज्य कर्नाटक के मंगलुरु में बीजेपी कार्यकर्ता प्रवीण नेट्टारू की हत्या का विरोध हो रहा है. इस विरोध के बीच सीएम बासवराज बोम्मई ने कहा कि अगर जरूरत पड़ी तो वह कर्नाटक में 'योगी मॉडल' लागू करने के लिए तैयार हैं. प्रेस को जारी बयान में सीएम बोम्मई ने कहा, 'य़ूपी की स्थिति के लिए योगी सही सीएम हैं. इसी तरह कर्नाटक में स्थिति से निपटने के अलग तरीके हैं और उन सभी का उपयोग हो रहा है. अगर जरूरत पड़ी तो कर्नाटक में योगी मॉडल भी आ सकता है.'

ये भी पढ़ें - 

National Herald Case: 'अपनी जिद में विपक्ष की आवाज दबा रही केंद्र सरकार', नेशनल हेराल्ड केस पर बोले हरीश रावत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

देहरादून में फोटो की दुकान जलकर राख, दमकल विभाग ने टाली घटना
देहरादून में फोटो की दुकान जलकर राख, दमकल विभाग ने टाली घटना
Aligarh News: नमाज पढ़ रही पत्नी पर पति ने डाला तेजाब, काम को लेकर होता था विवाद
नमाज पढ़ रही पत्नी पर पति ने डाला तेजाब, काम को लेकर होता था विवाद
हापुड़ में दबंगों के हमले में घायल बुजुर्ग की मौत, 8 दिन बाद तोड़ा दम
हापुड़ में दबंगों के हमले में घायल बुजुर्ग की मौत, 8 दिन बाद तोड़ा दम
गैस सिलेंडर हुआ सस्ता तो दुकानदारों को राहत, जानें क्या कहा?
गैस सिलेंडर हुआ सस्ता तो दुकानदारों को राहत, जानें क्या कहा?

वीडियोज

जंतर मंतर की पुलिस फाइल्स!
Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी के वीडियो पर संजय सिंह बोले- मेरी मां...मां नहीं
PM मोदी के वीडियो पर संजय सिंह बोले- मेरी मां...मां नहीं
परीक्षा संशोधन बिल बन गया कानून, राष्ट्रपति ने लगाई मुहर
परीक्षा संशोधन बिल बन गया कानून, राष्ट्रपति ने लगाई मुहर
श्रीलंका सीरीज से पहले एमएस धोनी से मिलने पहुंचे ऋषभ पंत, देखें तस्वीर
श्रीलंका सीरीज से पहले एमएस धोनी से मिलने पहुंचे ऋषभ पंत, देखें तस्वीर
'गंदी नाली के कीडे बन गए हैं', सीजेपी प्रोटेस्ट पर फूटा मुकेश खन्ना का गुस्सा, बोले- ‘ये स्पॉन्सर्ड आंदोलन था’
'गंदी नाली के कीडे बन गए हैं', सीजेपी प्रोटेस्ट पर फूटा मुकेश खन्ना का गुस्सा, युवाओं को दी चेतावनी
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
4,000 फीट नीचे मौत का मंजर! पाकिस्तान की खदान में धमाके के बाद 32 शव बरामद
4,000 फीट नीचे मौत का मंजर! पाकिस्तान की खदान में धमाके के बाद 32 शव बरामद
Bulb Fuse Reason: बार-बार फ्यूज हो जाता है बल्ब, बस कर लें ये काम
बार-बार फ्यूज हो जाता है बल्ब, बस कर लें ये काम
Sleeping With Earplugs: कान में ईयरप्लग लगाकर सोते हैं तो हो जाएं सावधान, बढ़ सकता है खतरा
कान में ईयरप्लग लगाकर सोते हैं तो हो जाएं सावधान, बढ़ सकता है खतरा
Embed widget