एक्सप्लोरर

'लव जिहाद' के नाम पर हो रहे धर्म परिवर्तन पर योगी सरकार सख्त, जल्द लाएगी ऑर्डिनेंस

हाल के दिनों में उत्तर प्रदेश का चाहे कानपुर जिला हो, मेरठ हो, हरदोई हो या फिर आगरा हो, लव जिहाद के मामले लगातार सामने आए हैं.

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में पिछले कुछ दिनों में लगातार लव जिहाद के मामले सामने आए हैं. चाहे कानपुर हो, आगरा हो, मेरठ हो लगातार ऐसे मामले सामने आने के बाद अब प्रदेश सरकार इस तैयारी में है कि यूपी में धर्म परिवर्तन को लेकर एक ऑर्डिनेंस लाया जाए. इसके लिए न्याय विभाग को प्रस्ताव तैयार करने को कहा गया है. अगर ऑर्डिनेंस आता है तो यूपी देश का 9वां ऐसा राज्य होगा जहां धर्मांतरण पर अलग से कानून होगा.

हाल के दिनों में उत्तर प्रदेश का चाहे कानपुर जिला हो, मेरठ हो, हरदोई हो या फिर आगरा हो, लव जिहाद के मामले लगातार सामने आए हैं. पहले लड़के छद्म नाम रखकर लड़कियों को फंसाते हैं और फिर उन पर धर्म परिवर्तन का दबाव डालते हैं. इन मामलों का जिक्र संघ प्रमुख मोहन भागवत के यूपी प्रवास के दौरान भी हुआ. कानपुर में तो मोहन भागवत ने लव जिहाद के बढ़ते मामलों पर चिंता भी जाहिर की थी और संघ के पदाधिकारियों को यह निर्देश भी दिए थे कि वह घर घर जाकर इस पर जन जागरण अभियान भी चलाएं. बढ़ते मामलों को लेकर अब प्रदेश सरकार की चिंता भी सामने आई है. यही वजह है कि यूपी में धर्म परिवर्तन के खिलाफ एक नया ऑर्डिनेंस लाने के लिए सरकार ने तैयारी कर ली है.

8 राज्य ऐसे हैं जहां धर्म परिवर्तन पर अलग से कानून है

बाकायदा न्याय विभाग को इस पर एक प्रस्ताव बनाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है. देश के 8 राज्य ऐसे हैं जहां धर्म परिवर्तन पर अलग से कानून है. हालांकि यूपी उनमें शामिल नहीं है. अब न्याय विभाग इन राज्यों में धर्म परिवर्तन पर जो कानून हैं उनके नियमों को देखेगा और उसके हिसाब से यह प्रस्ताव तैयार कर शासन को मंजूरी के लिए भेजा जाएगा. बीजेपी के नेता कह रहे हैं कि लगातार जिस तरह से लव जिहाद के नाम पर धर्म परिवर्तन के मामले बढ़े हैं वह वाकई चिंता की बात है और ऐसे में सरकार का यह कदम सराहनीय है.

देश के अभी जिन आठ राज्यों में धर्म परिवर्तन पर अलग से कानून है उनमें अरुणाचल प्रदेश, मध्य प्रदेश, झारखंड, छत्तीसगढ़, उड़ीसा गुजरात और यहां तक कि उत्तराखंड भी शामिल है. ऐसे में उत्तर प्रदेश अगर इस ऑर्डिनेंस को लागू करता है तो वह देश का 9वां राज्य होगा जहां धर्मांतरण के विरुद्ध कोई कानून अलग से होगा. इस पर हालांकि कांग्रेस का कहना है कि अभी प्रदेश को ऐसे किसी अध्यादेश की जरूरत नहीं है बल्कि प्रदेश में अभी बेरोजगारी की समस्या है, कानून व्यवस्था की स्थिति दुरुस्त करने की जरूरत है, रोजगार बंद हो रहे हैं उससे निपटने की जरूरत पहले हैं.

हालांकि अभी इसमें थोड़ा वक्त लग सकता है क्योंकि पहले इसका एक प्रस्ताव तैयार होगा और उसे मंजूरी के लिए शासन को भेजा जाएगा. शासन से जब मंजूरी मिलेगी तब इसे कैबिनेट में लाया जाएगा. लेकिन इतना जरूर है कि ऐसा कानून आने के बाद इस तरह के मामलों पर रोक लगेगी.

ये भी पढ़ें-

योगी सरकार पर भड़के संजय सिंह, कहा- जनता के मुद्दे उठाने पर देशद्रोह का मुकदमा किया गया

नौकरियों को लेकर सीएम योगी का बड़ा फैसला, तीन महीने में भर्ती प्रक्रिया पूरी की जाएगी, 6 महीने में मिलेगा नियुक्ति पत्र

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Fatehpur News: पति को चारपाई से बांधकर बेरहमी से पीटा, करंट लगाने का भी आरोप, हालत नाजुक
फतेहपुर: पति को चारपाई से बांधकर बेरहमी से पीटा, करंट लगाने का भी आरोप, हालत नाजुक
राम मंदिर केस: 70 संदिग्ध घटनाएं, नोट जेब में रखते दिखे कर्मचारी, SIT रिपोर्ट में खुलासा
राम मंदिर केस: 70 संदिग्ध घटनाएं, नोट जेब में रखते दिखे कर्मचारी, SIT रिपोर्ट में खुलासा
चंपत राय का इस्तीफा मंजूर होने पर अरविंद केजरीवाल की पहली प्रतिक्रिया, जानें अब क्या कहा?
चंपत राय का इस्तीफा मंजूर होने पर अरविंद केजरीवाल की पहली प्रतिक्रिया, जानें अब क्या कहा?
Aligarh News: 20 साल बाद जेल से छूटा पति, पत्नी को ससुराल ले जाने के बहाने खेत में मारी गोली, फरार
अलीगढ़: 20 साल बाद जेल से छूटा पति, पत्नी को ससुराल ले जाने के बहाने खेत में मारी गोली, फरार

वीडियोज

Aamir Khan की शादी में Kiran Rao क्यों नहीं दिखीं?
Vaibhav Sooryavanshi: डेब्यू कैप पाते ही रो पड़े वैभव सूर्यवंशी! 15 साल की उम्र में रच दिया इतिहास!.
Diljit Dosanjh की Sutluj रिलीज के 2 दिन बाद ही ZEE5 से क्यों हटाई गई?
Hyundai Creta Electric अब ₹10.99 लाख में! BAAS क्या है? सस्ती EV का पूरा सच | Creta EV Explained
Shilpa Shinde की धमाकेदार एंट्री, Lock Upp 2 में बढ़ेगा ड्रामा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हूती, हमास और हिज्बुल्लाह की मौजूदगी, ईरान ने दिखाई ताकत, खामेनेई की आखिरी सलामी से सीधा संदेश
हूती, हमास और हिज्बुल्लाह की मौजूदगी, ईरान ने दिखाई ताकत, खामेनेई की आखिरी सलामी से सीधा संदेश
चंपत राय का इस्तीफा मंजूर होने पर अरविंद केजरीवाल की पहली प्रतिक्रिया, जानें अब क्या कहा?
चंपत राय का इस्तीफा मंजूर होने पर अरविंद केजरीवाल की पहली प्रतिक्रिया, जानें अब क्या कहा?
BCCI ने इंग्लैंड के खिलाफ ODI सीरीज के किया टीम इंडिया में बदलाव, 2 साल बाद खूंखार ऑलराउंडर की वापसी
BCCI ने इंग्लैंड के खिलाफ ODI सीरीज के किया टीम इंडिया में बदलाव, 2 साल बाद खूंखार ऑलराउंडर की वापसी
Satluj: बैन के बाद प्रोजेक्टर लगाकर 'सतलुज' देख रहे लोग, दिलजीत दोसांझ बोले- अब ये फिल्म नहीं रुकेगी
बैन के बाद प्रोजेक्टर लगाकर 'सतलुज' देख रहे लोग, दिलजीत दोसांझ बोले- अब ये फिल्म नहीं रुकेगी
जैसे ही इंडोनेशिया के आसमान में घुसा पीएम मोदी का प्लेन, सामने आए फाइटर जेट्स, फिर ऐसा था नजारा- Video
जैसे ही इंडोनेशिया के आसमान में घुसा पीएम मोदी का प्लेन, सामने आए फाइटर जेट्स, फिर ऐसा था नजारा- Video
Explained: वक्फ बोर्ड में पहली बार दो हिंदू सदस्य नियुक्त, कहीं वाह-वाह... तो कहीं विरोध! इसके नतीजे अच्छे या बुरे?
वक्फ बोर्ड में पहली बार दो हिंदू सदस्य नियुक्त, कहीं वाह-वाह, कहीं विरोध! नतीजे अच्छे या बुरे?
चांदी चोरी से सोने के रामचरितमानस के गायब होने तक…, चंपत के इस्तीफे के बाद VHP ने बताई पूरी सच्चाई
चांदी चोरी से सोने के रामचरितमानस के गायब होने तक…, चंपत के इस्तीफे के बाद VHP ने बताई पूरी सच्चाई
पाकिस्तान की इस ब्यूटी क्रीम से हो रही किडनी की बीमारी, भारत सरकार ने लगाया बैन
पाकिस्तान की इस ब्यूटी क्रीम से हो रही किडनी की बीमारी, भारत सरकार ने लगाया बैन
Embed widget