एक्सप्लोरर

यूपी में अब एक ही जगह पर मिलेगा राशन से जन्म प्रमाण पत्र तक, बिजली बिल का भी हो जाएगा पेमेंट

योगी सरकार दुकानों को आधुनिक रूप देने की योजना पर भी काम कर रही है. इसके तहत ‘अन्नपूर्णा भवन’ बनाए जा रहे हैं. अब तक 3,534 भवन तैयार हो चुके हैं.

उत्तर प्रदेश सरकार ने गरीबों को राशन पहुंचाने की प्रक्रिया को डिजिटल तकनीकों की मदद से पारदर्शी और भ्रष्टाचार मुक्त बना दिया है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में खाद्य एवं रसद विभाग ने कई तकनीकी नवाचार किए हैं, जिससे प्रदेश के 1.15 करोड़ से ज्यादा राशन कार्डधारकों को सीधा लाभ मिल रहा है.

सरकार ने राशन वितरण में पारदर्शिता के लिए ई-केवाईसी और आधार सत्यापन प्रणाली को लागू किया है. अब राशन कार्डधारक किसी भी उचित दर की दुकान पर ई-केवाईसी करा सकते हैं. मार्च 2025 तक 77.37% लाभार्थियों की ई-केवाईसी पूरी हो चुकी है. इसके अलावा, 10.02 लाख राशन कार्डधारकों ने दूसरे राज्यों में भी अपनी ई-केवाईसी कराई, जिससे इस योजना की पहुंच और उपयोगिता साफ दिखती है.

ई-पॉस मशीनों से खत्म हुआ राशन में घोटाला
सरकार ने ई-पॉस (इलेक्ट्रॉनिक पॉइंट ऑफ़ सेल) मशीनों को राशन वितरण में अनिवार्य कर दिया है, जिससे बिचौलियों और फर्जी कार्डधारकों पर लगाम लगी है. इससे अब जरूरतमंदों को उनका हक का राशन सीधे मिल रहा है. सरकार का दावा है कि अब हर पात्र परिवार को पूरा राशन पारदर्शी तरीके से मिल रहा है.

फेसबुक लाइव से 9 लाख से ज्यादा गन्ना किसान हुए प्रशिक्षित, विपक्ष ने उठाए सवाल

अन्नपूर्णा भवन से होगी राशन वितरण की नई शुरुआत
योगी सरकार उचित दर की दुकानों को आधुनिक रूप देने की योजना पर भी काम कर रही है. इसके तहत ‘अन्नपूर्णा भवन’ बनाए जा रहे हैं. अब तक 3,534 भवन तैयार हो चुके हैं, जबकि 2,000 भवनों का निर्माण जारी है. अगले वित्तीय वर्ष में सरकार ने इसके लिए 200 करोड़ रुपये का बजट भी रखा है.

अन्नपूर्णा भवनों में मिलेंगी कई सुविधाएं

अन्नपूर्णा भवन सिर्फ राशन वितरण केंद्र नहीं होंगे, बल्कि यहां जनसुविधाओं की भी व्यवस्था होगी. इन भवनों में –

जनरल स्टोर और सस्ती जेनरिक दवाएं मिलेंगी.

सीएससी (कॉमन सर्विस सेंटर) से आधार कार्ड, जाति प्रमाणपत्र, जन्म-मृत्यु प्रमाणपत्र और बिजली बिल भुगतान की सुविधा दी जाएगी.

इंटरनेट और ब्रॉडबैंड सेवाएं भी यहां उपलब्ध कराई जाएंगी.

विपक्ष का दावा- अभी भी कई गरीब वंचित
हालांकि, विपक्षी दलों ने योगी सरकार के दावों पर सवाल उठाए हैं. समाजवादी पार्टी ने कहा कि सरकार पारदर्शिता की बात कर रही है, लेकिन अभी भी हजारों गरीब परिवार राशन से वंचित हैं.

विपक्ष का कहना है कि कई जगहों पर राशन की चोरी जारी है और जरूरतमंदों को पूरा राशन नहीं मिल रहा है. विपक्षी नेताओं ने सरकार से सभी गरीबों को राशन दिलाने के लिए और अधिक ठोस कदम उठाने की मांग की है.

डिजिटल सिस्टम से सुधार, लेकिन असल परीक्षा अभी बाकी
सरकार की डिजिटल और तकनीकी सुधारों ने राशन वितरण में पारदर्शिता को बढ़ाया है, लेकिन अभी भी इसे हर जरूरतमंद तक पहुंचाने की चुनौती बनी हुई है. सरकार का लक्ष्य है कि जल्द ही 100% लाभार्थियों की ई-केवाईसी पूरी की जाए, ताकि किसी भी गरीब को राशन से वंचित न रहना पड़े.

मैं बलराम पांडेय ABP नेटवर्क में वरिष्ठ संवाददाता हूं. मीडिया उद्योग में 19 वर्षों से अधिक अनुभव के साथ, मैं रिपोर्टिंग और विश्लेषण में अपने अनुभव का लाभ उठाकर दर्शकों को आकर्षित और जागरूक करने वाली उच्च-प्रभाव वाली कहानियाँ पेश करता हूं. वर्तमान में, मैं दिल्ली सरकार और राजनीतिक घटनाओं, प्रवर्तन निदेशालय (ED), CBI को कवर करने, के साथ बड़े इंटरव्यू और समसामयिक मामलों पर व्यावहारिक विश्लेषण प्रदान करने के लिए ज़िम्मेदारी निभा रहा हूं 
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वाराणसी MLC नतीजों के बीच केशव के बाद ब्रजेश पाठक बोले- हम विश्लेषण करेंगे
वाराणसी MLC नतीजों के बीच केशव के बाद ब्रजेश पाठक बोले- हम विश्लेषण करेंगे
यूपी में अब इन लोगों का ही वोटर लिस्ट में जुड़ेगा नाम, योगी सरकार का आदेश जारी
यूपी में अब इन लोगों का ही वोटर लिस्ट में जुड़ेगा नाम, योगी सरकार का आदेश जारी
'अखिलेश का दोगलपान, हमारे समाज को बटोरने की कोशिश कर रहे', सपा चीफ पर बरसे आकाश आनंद
'अखिलेश का दोगलपान, हमारे समाज को बटोरने की कोशिश कर रहे', सपा चीफ पर बरसे आकाश आनंद
Explained: क्या AIMIM वाकई BJP की 'बी-टीम' है? रामदेव के 'ओवैसी दावे' पर एक्सपर्ट्स का खुलासा
AIMIM वाकई BJP की 'बी-टीम' है? रामदेव के 'ओवैसी दावे' पर एक्सपर्ट्स का खुलासा

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
स्पेन: हाई-स्पीड ट्रेनों के बीच भीषण टक्कर, मौत का आंकड़ा बढ़कर 46 पहुंचा
स्पेन: हाई-स्पीड ट्रेनों के बीच भीषण टक्कर, मौत का आंकड़ा बढ़कर 46 पहुंचा
UP MLC Election Results 2026 Live: सपा के खाते में आई एक और MLC सीट, मान सिंह यादव जीते
Live: सपा के खाते में आई एक और MLC सीट, मान सिंह यादव जीते
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
भारत-न्यूजीलैंड का चौथा टी20 हाउसफुल, सारे टिकट बिके; 40 हजार की होगी भीड़
भारत-न्यूजीलैंड का चौथा टी20 हाउसफुल, सारे टिकट बिके; 40 हजार की होगी भीड़
हरदीप पुरी फिर जाएंगे राज्यसभा, मंत्री पद जाने की अटकलों पर लगा विराम
हरदीप पुरी फिर जाएंगे राज्यसभा, मंत्री पद जाने की अटकलों पर लगा विराम
UP MLC चुनाव के नतीजों पर केशव मौर्य बोले- सपा का खाता वहां खुला जहां नहीं खुलना था
UP MLC चुनाव के नतीजों पर केशव मौर्य बोले- सपा का खाता वहां खुला जहां नहीं खुलना था
MLC चुनाव में कांग्रेस का सूपड़ा साफ, बिहार-महाराष्ट्र ही नहीं कर्नाटक में भी शून्य
MLC चुनाव में कांग्रेस का सूपड़ा साफ, बिहार-महाराष्ट्र ही नहीं कर्नाटक में भी शून्य
Embed widget