एक्सप्लोरर

योगी सरकार में स्कूल शिक्षा को परिणामोन्मुख बनाने की पहल, 3 माह के केपीआई से तय होगी जवाबदेही

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश की स्कूल शिक्षा व्यवस्था को अधिक गुणवत्तापूर्ण और जवाबदेह बनाने के लिए नवंबर-दिसंबर 2026 तथा जनवरी 2027 की कार्ययोजना निर्धारित की गई है.

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश की स्कूल शिक्षा व्यवस्था को अधिक गुणवत्तापूर्ण, परिणामोन्मुख और जवाबदेह बनाने के लिए नवंबर-दिसंबर 2026 तथा जनवरी 2027 की कार्ययोजना निर्धारित की गई है. महानिदेशक, स्कूल शिक्षा एवं राज्य परियोजना निदेशक मोनिका रानी द्वारा जारी निर्देशों में की परफॉर्मेंस इंडिकेटर (केपीआईज) के माध्यम से शैक्षिक गतिविधियों की प्रगति पर नियमित निगरानी और समयबद्ध लक्ष्यपूर्ति सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया है. 

जिला एवं ब्लॉक स्तर के अधिकारियों को निर्धारित गतिविधियों का क्रियान्वयन कराने और प्रगति का विवरण संबंधित पोर्टल पर अपलोड करने के निर्देश दिए गए हैं. अधिकारियों को निर्धारित समयसीमा में सभी गतिविधियां पूरी कर प्रगति संबंधित पोर्टल पर दर्ज है. केपीआई की समीक्षा मासिक बैठकों में होगी, जिससे योजनाओं के क्रियान्वयन, लक्ष्यपूर्ति और जवाबदेही को मजबूत किया जा सके.

समीक्षा बैठकों और पोर्टल पर रिपोर्टिंग से मजबूत होगी मॉनिटरिंग

गुणवत्ता शिक्षा के अंतर्गत जिला स्तरीय बैठकों, इंडिकेटर नेशनल बेंचमार्किंग एंड मॉनिटरिंग कमिटी (एनबीएमसी) से प्राप्त डेटा आधारित डिस्ट्रिक्ट टास्क फोर्स (डीटीएफ) की मासिक समीक्षा, बीएसए द्वारा बीईओ के साथ साप्ताहिक समीक्षा तथा बीईओ-एआरपी की मासिक बैठक आयोजित करने को कहा गया है. बैठकों से संबंधित कार्यवृत्त पोर्टल पर अपलोड किए जाएंगे. समग्र शिक्षा एवं पीएम पोषण योजना की गतिविधियों के क्रियान्वयन और व्यय-विवरण की समय पर पोर्टल पर उपलब्धता भी सुनिश्चित की जाएगी.

शिक्षक प्रशिक्षण और डिजिटल सामग्री के उपयोग पर जोर

शिक्षक प्रशिक्षण के अंतर्गत विकासखंड स्तर पर प्रशिक्षण, शिक्षकों के लिए निर्देशानुसार प्रशिक्षण और डिजिटल शिक्षण सामग्री के कक्षा-कक्ष में उपयोग पर ध्यान दिया जाएगा. शिक्षकों द्वारा दीक्षा पर उपलब्ध डिजिटल सामग्री और निष्ठा कोर्स का उपयोग सुनिश्चित कराने के साथ प्रोजेक्ट-आधारित, गतिविधि-आधारित और कैच-अप शिक्षण को प्रभावी बनाया जाएगा. निपुण लक्ष्य प्राप्ति, विद्यार्थियों के आकलन और प्रगति पत्रक व तालिका के अद्यतन की भी निगरानी होगी.

तय समय पर होगा कक्षा 1 और 2 के विद्यार्थियों का निपुण आकलन

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 21 से 30 दिसंबर 2026 तथा 20 से 30 जनवरी 2027 के दौरान कक्षा 1 और 2 के विद्यार्थियों का निपुण विद्यालय आकलन पारदर्शी एवं समयबद्ध ढंग से पूरा कराया जाएगा. निपुण लक्ष्य हासिल करने वाले विद्यार्थियों की उपलब्धि सुनिश्चित करने और प्रोजेक्ट-आधारित शिक्षण सामग्री का विद्यालयों में उपयोग कराने पर भी जोर है.

निर्माण कार्यों के अंतर्गत प्रदेश के 75 जनपदों में मुख्यमंत्री मॉडल कम्पोजिट विद्यालयों के निर्माण की प्रगति और गुणवत्ता की निगरानी की जाएगी. बालिका शिक्षा के अंतर्गत स्वीकृत केजीबीवी निर्माण कार्यों को पूरा कराने, छात्राओं की उपस्थिति और नामांकन की स्थिति पर ध्यान देने तथा संबंधित अधिकारियों द्वारा निर्धारित संख्या में विद्यालयों का निरीक्षण करने के निर्देश हैं.

आरटीई, बाल वाटिका और सामुदायिक सहभागिता के लिए लक्ष्य निर्धारित

आरटीई के अंतर्गत आवंटित बच्चों का शत-प्रतिशत सत्यापन पोर्टल पर किया जाएगा. प्री-प्राइमरी के अंतर्गत बाल वाटिका में 3 से 6 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों का प्रवेश, ईसीसीई गतिविधियों और आंगनवाड़ी केंद्रों से समन्वय की निगरानी होगी. सामुदायिक सहभागिता के अंतर्गत लर्निंग बाय डूइंग, स्कूल चलो अभियान और आउट-ऑफ-स्कूल बच्चों के सर्वे एवं नामांकन से जुड़ी गतिविधियां संचालित की जाएंगी.

समेकित शिक्षा में विशेष आवश्यकता वाले बच्चों की पहचान, सहायक उपकरणों और संसाधनों की उपलब्धता तथा यू-डायस+ पोर्टल पर आवश्यक डाटा अद्यतन करने के निर्देश दिए गए हैं. एमआईएस के अंतर्गत यू-डायस पोर्टल पर नवीन नामांकन, जिला रैंकिंग के लिए आवश्यक सूचनाएं, आईसीटी, स्मार्ट क्लास, डिजिटल लाइब्रेरी और अपार आईडी से संबंधित कार्यों की प्रगति दर्ज की जाएगी.

“योगी सरकार में राज्यमंत्री संदीप सिंह ने कहा कि  गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और विद्यार्थियों के बेहतर अधिगम के लिए प्रतिबद्ध है. निर्धारित केपीआई से शैक्षिक गतिविधियों की नियमित निगरानी और समयबद्ध लक्ष्यपूर्ति सुनिश्चित होगी.”

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

जेलों की सुरक्षा को मिलेगी इंसास की ताकत, योगी सरकार खरीदेगी 676 राइफल
जेलों की सुरक्षा को मिलेगी इंसास की ताकत, योगी सरकार खरीदेगी 676 राइफल
योगी सरकार ने इन कर्मियों को दिया दिवाली का गिफ्ट, 397.19 करोड़ की धनराशि आवंटित
योगी सरकार ने इन कर्मियों को दिया दिवाली का गिफ्ट, 397.19 करोड़ की धनराशि आवंटित
यूपी में कल इन शिक्षकों को मिलेगी स्पेशल छुट्टी, योगी सरकार का आदेश जारी
यूपी में कल इन शिक्षकों को मिलेगी स्पेशल छुट्टी, योगी सरकार का आदेश जारी
'2017 से पहले की सरकारें करती थीं वसूली, अब हो रहा विकास'- मंत्री कीर्तिवर्धन सिंह
'2017 से पहले की सरकारें करती थीं वसूली, अब हो रहा विकास'- मंत्री कीर्तिवर्धन सिंह
Advertisement

वीडियोज

Yeh Fitoor Tera: 🫨Saumya ने खोला बड़ा सच! ताने सुनते ही सबके सामने ला दी Jeet की कुर्बानी! #sbs
Bollywood News: शाहरुख खान ने 61वें जन्मदिन पर फैंस को दिया फिल्म 'किंग' के पहले गाने का सरप्राइज तोहफा (02.11.26)
Sansani | Jaipur News: जयपुर की डरावनी कहानी | ABP News
INDIA BLOC Ramlila Maidan Rally | Rahul Gandhi: 'महारैली' का मंच.. ज्ञानेश पर सीधी जंग ! | Congress
Chitra Tripathi | India Bloc Ramlila Maidan Rally: 'रामलीला' से हिलेगा' मोदी किला'? | Breaking | ABP
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सरकार विरोधी, मुस्लिम...', दीया मिर्जा के पटाखे नहीं जलाने वाली अपील पर सियासी बवाल
'सरकार विरोधी, मुस्लिम...', दीया मिर्जा के पटाखे नहीं जलाने वाली अपील पर सियासी बवाल
'यूपी में पटेल समाज का भी मुख्यमंत्री हो', चुनाव से पहले योगी सरकार के मंत्री की मांग
'यूपी में पटेल समाज का भी मुख्यमंत्री हो', चुनाव से पहले योगी सरकार के मंत्री की मांग
कितने बजे से शुरू होंगे भारत-न्यूजीलैंड वनडे सीरीज के मैच? जानें सभी 5 मुकाबलों की टाइमिंग
कितने बजे से शुरू होंगे भारत-न्यूजीलैंड वनडे सीरीज के मैच? जानें सभी 5 मुकाबलों की टाइमिंग
दिल्ली पुलिस के जवानों के प्रदर्शन पर सौरव दास का तंज, 'पीस बॉन्ड पर हस्ताक्षर के लिए...'
दिल्ली पुलिस के जवानों के प्रदर्शन पर सौरव दास का तंज, 'पीस बॉन्ड पर हस्ताक्षर के लिए...'
'रवि दुबे को ऑस्कर मिलेगा...', 'रामायणम्' के लक्ष्मण का पोस्टर रिलीज, फैंस हुए क्रेजी
'रवि दुबे को ऑस्कर मिलेगा...', 'रामायणम्' के लक्ष्मण का पोस्टर रिलीज, फैंस हुए क्रेजी
बांग्लादेश में भारी बवाल, लेबर लीडर ने भारत को लेकर लगाई ये गुहार, बोले- हो जाएंगे कंगाल
बांग्लादेश में भारी बवाल, लेबर लीडर ने भारत को लेकर लगाई ये गुहार, बोले- हो जाएंगे कंगाल
तेज प्रताप को अप्रिय घटना का डर, पूछा- क्या सरकार अनहोनी का इंतजार कर रही?
तेज प्रताप को अप्रिय घटना का डर, पूछा- क्या सरकार अनहोनी का इंतजार कर रही?
Mooli Paratha Tips: मूली के पराठे बेलते समय फट क्यों जाते हैं? आटा लगाते समय करें ये काम
मूली के पराठे बेलते समय फट क्यों जाते हैं? आटा लगाते समय करें ये काम
Embed widget