एक्सप्लोरर

'2017 से पहले की सरकारें करती थीं वसूली, अब हो रहा विकास'- मंत्री कीर्तिवर्धन सिंह

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय विदेश राज्यमंत्री व सांसद कीर्तिवर्धन सिंह ने मंच से प्रत्येक विकास परियोजना के लिए सीएम को विशेष आभार जताया.

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम के दौरान सोमवार को केंद्रीय विदेश राज्यमंत्री व सांसद कीर्तिवर्धन सिंह ने मंच से प्रत्येक विकास परियोजना के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का विशेष आभार जताया. उन्होंने अपने विशेष अंदाज में कहा, ''का हाल चाल हौ भाई सबके, मजा मा है सब जने?'' ठेठ अवधी में उनकी इस बात को सुनकर जनता उत्साहित हो गई. इसके बाद उन्होंने 2014 से पहले और 2017 के बाद के हालात का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यकाल की विकास परियोजनाओं को गिनाया. उन्होंने इसके लिए मुख्यमंत्री का आभार जताया.

उन्होंने कहा कि जैसा कि हम कहत रहन, टाइम कम है, थोड़ा तेज-तेज जल्दी बोल दैबे, लेकिन दिमाग मा तनिक बैठाय लियो भाई. कहा कि 2014 के पहले जौन जमाना रहा. ऊ आप लोग हम लोग देखन है. और 2014 औ 2017 के बाद के जमाना हम लोग देखन है. हमका एक एक चीज गिनावै के जरूरत नाई है. पहले का जमाना याद रखे के जरूरत हा. तब लोग बिजली और सड़क जैसी बुनियादी सुविधाओं के लिए तरसत रहे. घर की महिलाएं असुरक्षा के चलते बाहर निकलने से कतराती थीं. सपा सरकार में वसूली होती थी तो बसपा मुखिया के जन्मदिन पर भी वसूली की चर्चा रहती थी. उन्हें 18 साल के मतदाताओं को संबोधित करते हुए कहा कि हम नौजवान भाइयों से कहा चाहित है कि आप लोगन के आगे जमाना है.

आप लोगन का भविष्य है. आप लोग ऊ कष्ट दाई समय नाई देखा गए है, जब यहां सरकार के नाम पर भ्रष्टाचार के अलावा कुछ नहीं होता था और कानून के नाम पर माफिया का राज के अलावा कुछ नहीं होता था. आज हमारी माताएं बहनें, हमारे समूह सखी लोग यहां बैठी हैं , जिनके लिए सरकार ने अपनी आमदनी कमाने का जरिया खोल दिया है. आत्मनिर्भर बनाने का रास्ता बनाया है. आज आप लोग याद कीन जाए, का हम सब जने अपने घर से घर के महिलाओं का बाहर जाए देत रहन. डर लगता था कि नहीं लगता था, का होइ जाई इनके साथे. आज ऊ सब चीज खत्म है. 

उन्होंने कहा कि आज हम वहौ टाइम याद दिवावा चाहित हन. आज जिस सड़क से हम लोग मनकापुर गौरा चौकी या दरजीकुआ से बभनान तक जाइत हन. कितने साल से वही सड़क के गढ़हा पर आप लोग चले होय. कोई सुनने वाला नहीं था. काहे की सरकार केकर रही, सरकार सपा की थी. राज माफिया के रहा. सरकार बसपा की होती थी, हमारे प्रधान, बीडीसी और ब्लॉक प्रमुखों से पैसा वसूला जाता था कि बहन जी का जन्मदिन है. बहन जी का हीरा का मोटा-मोटा गहना पहने का है. याद है कि नाई. कहा कि याद रखे के चही आप लोगन का. कहा कि जिस तरह हम लोग बिजली के लिए तरसते थे. हफ्ते में चार घंटे रात मा और दूसरा हफ्ते में चार घंटा दिन मा बिजली आवत रही. कब आवै ऊ पता नाई रहा. ऊका याद रखे के चही.

आज हम देखित है कि जब हमरे घर के बिटियन का ब्याह होत है तो एसी जाता है, वाशिंग मशीन जाती है, मसाला पीसे वाला जात है. और ई सब कैसै चलत है. आज गांव-गांव में पंखे के सुख में हमारा किसान भाई सोता है. आज डीजल का लाइन नाई लागत है. बिजली के सुख से पंप चलाए देत है, रात भर खेत भरा करत है. कहा कि पहले हमारे गांव के लोग राशन के लिए रोते थे, मिलता नहीं था. आज अंगूठा हमारा किसान भाई मशीन में अंगूठा लगाते हैं, तुरंत जितना राशन मिलना है, मिल जाता है और वो भी फ्री मा. है बदलाव की नहीं. 

कीर्तिवर्धन सिंह ने कहा कि हम महाराज जी का धन्यवाद दीन चाहित है कि जितने बार वह गोंडा की धरती पे आए हैं, अन्य किसी मुख्यमंत्री ने घूमकर इधर देखा भी नहीं. अनगिनत बार महाराज जी आए हैं. कहा कि आज मुख्यमंत्री की देन है कि हमारे यहां मेडिकल कॉलेज है, पुल हैं, बड़े बिजलीघर हैं, सब सुलभ है.

कहा कि मुख्यमंत्री गोंडा की जनता को अपने घर का समझते हैं. कहा कि यह छपिया की धरती है. गोंडा क्रांतिकारियों का जिला है. यहां महाराजा देवी बख्श सिंह से लेकर कई पुरखों का गांव है. महाराज जी ने वीर स्वतंत्रता संग्राम सेनानी महाराजा देवी बख्श सिंह के नाम पर मेडिकल कॉलेज का नाम रखा है. सब योगी सरकार में मिल रहा है. उन्होंने अन्य कई योजनाओं और बदलाव को चिह्नित कर मुख्यमंत्री का आभार जताया. साथ ही जनता को चुनाव के समय यह सब चीजें याद रखने के लिए प्रेरित किया. उनके भाषण के दौरान जय श्री राम का उद्घोष गूंजता रहा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

लखनऊ: 23-26 नवंबर तक होगा राष्ट्रीय जनजातीय उत्सव, 150 से अधिक शिल्पकार दिखाएंगे हुनर
लखनऊ: 23-26 नवंबर तक होगा राष्ट्रीय जनजातीय उत्सव, 150 से अधिक शिल्पकार दिखाएंगे हुनर
'मां दुर्गा की पूजा से सपाई व कसाई परेशानी तो अपने घर में शोक मनाओ'- सीएम योगी
'मां दुर्गा की पूजा से सपाई व कसाई परेशानी तो अपने घर में शोक मनाओ'- सीएम योगी
AMU छात्रसंघ चुनाव में लड़कियां नहीं दे सकतीं वोट! 4,000 छात्राओं वाले मामले का क्या है सच?
AMU छात्रसंघ चुनाव में लड़कियां नहीं दे सकतीं वोट! 4,000 छात्राओं वाले मामले का क्या है सच?
पीलीभीत, आजमगढ़ के बाद अब मीरजापुर? 28,000 नाम रिपीट, कैसे हुआ खुलासा?
पीलीभीत, आजमगढ़ के बाद अब मीरजापुर? 28,000 नाम रिपीट, कैसे हुआ खुलासा?
Advertisement

वीडियोज

Yeh Fitoor Tera: 🫨Saumya ने खोला बड़ा सच! ताने सुनते ही सबके सामने ला दी Jeet की कुर्बानी! #sbs
Bollywood News: शाहरुख खान ने 61वें जन्मदिन पर फैंस को दिया फिल्म 'किंग' के पहले गाने का सरप्राइज तोहफा (02.11.26)
Sansani | Jaipur News: जयपुर की डरावनी कहानी | ABP News
INDIA BLOC Ramlila Maidan Rally | Rahul Gandhi: 'महारैली' का मंच.. ज्ञानेश पर सीधी जंग ! | Congress
Chitra Tripathi | India Bloc Ramlila Maidan Rally: 'रामलीला' से हिलेगा' मोदी किला'? | Breaking | ABP
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सरकार विरोधी, मुस्लिम...', दीया मिर्जा के पटाखे नहीं जलाने वाली अपील पर सियासी बवाल
'सरकार विरोधी, मुस्लिम...', दीया मिर्जा के पटाखे नहीं जलाने वाली अपील पर सियासी बवाल
'यूपी में पटेल समाज का भी मुख्यमंत्री हो', चुनाव से पहले योगी सरकार के मंत्री की मांग
'यूपी में पटेल समाज का भी मुख्यमंत्री हो', चुनाव से पहले योगी सरकार के मंत्री की मांग
कितने बजे से शुरू होंगे भारत-न्यूजीलैंड वनडे सीरीज के मैच? जानें सभी 5 मुकाबलों की टाइमिंग
कितने बजे से शुरू होंगे भारत-न्यूजीलैंड वनडे सीरीज के मैच? जानें सभी 5 मुकाबलों की टाइमिंग
दिल्ली पुलिस के जवानों के प्रदर्शन पर सौरव दास का तंज, 'पीस बॉन्ड पर हस्ताक्षर के लिए...'
दिल्ली पुलिस के जवानों के प्रदर्शन पर सौरव दास का तंज, 'पीस बॉन्ड पर हस्ताक्षर के लिए...'
'रवि दुबे को ऑस्कर मिलेगा...', 'रामायणम्' के लक्ष्मण का पोस्टर रिलीज, फैंस हुए क्रेजी
'रवि दुबे को ऑस्कर मिलेगा...', 'रामायणम्' के लक्ष्मण का पोस्टर रिलीज, फैंस हुए क्रेजी
बांग्लादेश में भारी बवाल, लेबर लीडर ने भारत को लेकर लगाई ये गुहार, बोले- हो जाएंगे कंगाल
बांग्लादेश में भारी बवाल, लेबर लीडर ने भारत को लेकर लगाई ये गुहार, बोले- हो जाएंगे कंगाल
तेज प्रताप को अप्रिय घटना का डर, पूछा- क्या सरकार अनहोनी का इंतजार कर रही?
तेज प्रताप को अप्रिय घटना का डर, पूछा- क्या सरकार अनहोनी का इंतजार कर रही?
Mooli Paratha Tips: मूली के पराठे बेलते समय फट क्यों जाते हैं? आटा लगाते समय करें ये काम
मूली के पराठे बेलते समय फट क्यों जाते हैं? आटा लगाते समय करें ये काम
Embed widget