एक्सप्लोरर

योगी सरकार का बड़ा फैसला: कृषि श्रमिकों की न्यूनतम मजदूरी 252 प्रतिदिन, मिलेगा सम्मान और सुरक्षा

Lucknow News:श्रम एवं सेवायोजन विभाग के प्रमुख सचिव डॉ. एम.के. शनमुगा सुंदरम ने बताया कि नई मजदूरी दरें सभी प्रकार के कृषि कार्यों पर लागू होंगी. यह नीति ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करेगी.

उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने कृषि श्रमिकों के लिए बड़ा तोहफा दिया है. न्यूनतम मजदूरी में ऐतिहासिक बढ़ोतरी करते हुए इसे 252 रुपये प्रतिदिन और 6552 रुपये मासिक निर्धारित किया गया है. यह फैसला लाखों खेतिहर मजदूरों, पशुपालन, मधुमक्खी पालन, कुक्कुट पालन और मशरूम उत्पादन जैसे कृषि आधारित उद्योगों से जुड़े श्रमिकों को आर्थिक सुरक्षा और सम्मानजनक जीवन प्रदान करेगा. साथ ही मजदूरी भुगतान के लिए नकद, कृषि उपज और डिजिटल माध्यमों को मंजूरी दी गई है.

श्रम एवं सेवायोजन विभाग के प्रमुख सचिव डॉ. एम.के. शनमुगा सुंदरम ने बताया कि नई मजदूरी दरें सभी प्रकार के कृषि कार्यों पर लागू होंगी. इनमें परंपरागत खेती, मशरूम उत्पादन, दुग्ध उत्पादन, पशुपालन, मधुमक्खी पालन, कुक्कुट पालन और फसल को मंडी तक पहुंचाने जैसे कार्य शामिल हैं. मजदूरी का भुगतान नकद, आंशिक नकद, कृषि उपज या डिजिटल माध्यमों से हो सकता है, लेकिन यह तय दर से कम नहीं होगा. डिजिटल भुगतान को बढ़ावा देने से ग्रामीण अर्थव्यवस्था में पारदर्शिता आएगी. प्रति घंटे मजदूरी भी दैनिक दर का 1/6 हिस्सा से कम नहीं होगी, जिससे अल्पकालिक श्रमिकों के हित सुरक्षित रहेंगे.

श्रमिकों के लिए योगी सरकार की प्रतिबद्धता

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि श्रमिकों का कल्याण उनकी सरकार की प्राथमिकता है. पहले ई-श्रम पोर्टल के जरिए असंगठित क्षेत्र के करोड़ों मजदूरों को सरकारी योजनाओं से जोड़ा गया. यह नई मजदूरी नीति उसी दिशा में एक और कदम है. यदि कोई श्रमिक पहले से 252 रुपये प्रतिदिन से अधिक कमा रहा है, तो उसका वेतन यथावत रहेगा. यह नीति ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करेगी और श्रमिकों की उत्पादकता बढ़ाएगी.

बनेगा आत्मनिर्भर उत्तर प्रदेश

योगी सरकार का यह निर्णय न केवल मजदूरी वृद्धि का कदम है, बल्कि उत्तर प्रदेश की श्रम नीति में क्रांतिकारी बदलाव का प्रतीक है. यह सबका साथ, सबका विकास की नीति को साकार करता है. लाखों कृषि श्रमिकों को आर्थिक स्थिरता और सम्मान मिलेगा, जिससे उत्तर प्रदेश न केवल कृषि उत्पादक, बल्कि श्रमिक कल्याण में भी अग्रणी बनेगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
रामपुर में अवैध हथियार बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार
रामपुर में अवैध हथियार बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार
बस्ती के 'अद्भुत बाबू' की चर्चा, एक साथ दो जिलों में कर रहा नौकरी
बस्ती के 'अद्भुत बाबू' की चर्चा, एक साथ दो जिलों में कर रहा नौकरी
उत्तराखंड: डाक विभाग में 61 भर्तियां, 58 के हाई स्कूल में 100% नंबर
उत्तराखंड: डाक विभाग में 61 भर्तियां, 58 के हाई स्कूल में 100% नंबर

वीडियोज

Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण
CM Yogi Vs Akhilesh Yadav! 27 में किसका 'हिन्दू कार्ड' चलेगा ?
Bollywood News: बी-टाउन में दिखी करवा चौथ की रौनक, प्रियंका चोपड़ा ने रचाई पिया के नाम की मेहंदी (29.10.26)
Yeh Fitoor Tera: 🫨Saumya के आखिर किस कदम से Jeet को होगा उसके बेइंतहा प्यार का यकीन! #sbs
Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: शरद पवार गुट ने की कांग्रेस की तारीफ, EVM पर क्या कहा?
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: शरद पवार गुट ने की कांग्रेस की तारीफ, EVM पर क्या कहा?
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
ODI में बिना छक्का लगाए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 3 बल्लेबाज, नंबर-1 है भारतीय
ODI में बिना छक्का लगाए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 3 बल्लेबाज, नंबर-1 है भारतीय
हार की राह पर खड़े बेंजामिन बोले- चुनाव चोरी हुए, पुलिस-इलेक्शन कमिटी का आरोपों से इनकार
हार की राह पर खड़े बेंजामिन बोले- चुनाव चोरी हुए, पुलिस-इलेक्शन कमिटी का आरोपों से इनकार
पटाखों पर रोक के पक्ष में नहीं SC, कहा- जागरुकता के लिए विराट कोहली जैसी हस्तियों को शामिल करें
पटाखों पर रोक के पक्ष में नहीं SC, कहा- जागरुकता के लिए विराट कोहली जैसी हस्तियों को शामिल करें
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Embed widget