एक्सप्लोरर

योगी सरकार का अयोध्या को तोहफा, रामनगरी में बनेगा 900 करोड़ का भरत पथ, 20 किलोमीटर होगी लंबाई

Ayodhya News: राम मंदिर निर्माण के बाद से अयोध्या में देश-विदेश से लाखों श्रद्धालु रोजाना पहुंच रहे हैं. इस बढ़ती भीड़ को देखते हुए सरकार लगातार नए रास्ते बना रही है.

UP News: भगवान श्रीराम की नगरी अयोध्या में विकास की एक और नई गाथा लिखी जा रही है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में अब अयोध्या को ‘भरत पथ’ नाम का एक नया भव्य मार्ग मिलने जा रहा है. यह पथ राम के अनुज भरत की तपोस्थली भरतकुंड को अयोध्या के मुख्य धार्मिक स्थलों से जोड़ेगा. इसकी कुल लंबाई 20 किलोमीटर होगी और अनुमानित लागत 900 करोड़ रुपये है.

यह पथ रानोपाली रेलवे क्रॉसिंग से शुरू होकर, विद्याकुंड और दर्शननगर होते हुए भरतकुंड तक जाएगा. अभी यह रास्ता टू-लेन है, जिसे चौड़ा करके दोनों ओर 9-9 मीटर चौड़ी सड़क और बीच में 2.5 मीटर का डिवाइडर बनाया जाएगा. इसे राम पथ की तर्ज पर ही सुंदर, सुरक्षित और श्रद्धा से ओतप्रोत रूप दिया जाएगा.

योगी सरकार ने बदली अयोध्या की तस्वीर

राम मंदिर निर्माण के बाद से अयोध्या में देश-विदेश से लाखों श्रद्धालु रोजाना पहुंच रहे हैं. इस बढ़ती भीड़ को देखते हुए सरकार लगातार नए रास्ते बना रही है. पहले राम पथ, फिर भक्ति पथ, जन्मभूमि पथ, और अब भरत पथ जैसे रास्तों से शहर को बेहतर, सुंदर और श्रद्धा से जुड़ा रूप दिया जा रहा है. साथ ही पंचकोसी और चौदहकोसी परिक्रमा मार्गों का भी चौड़ीकरण किया जा रहा है.

भरतकुंड: जहां भरत ने किया था 14 साल का व्रत

भरतकुंड का नाम रामायण काल से जुड़ा है. मान्यता है कि जब भगवान राम वनवास गए थे, तब उनके भाई भरत ने 14 साल तक अयोध्या न लौटकर यहीं तपस्या की थी. इसी स्थल पर उन्होंने राजा दशरथ का पिंडदान भी किया था. यहां एक पवित्र पौराणिक सरोवर है, जहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन और स्नान के लिए आते हैं. यह स्थान विशेषकर प्रयागराज और पूर्वांचल से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए बेहद महत्व रखता है.

भरत पथ से मिलेगी श्रद्धालुओं को बड़ी राहत

‘भरत पथ’ के बनने से श्रद्धालुओं को आवागमन में सुविधा मिलेगी और अयोध्या की यात्रा और अधिक सुलभ, सुरक्षित और आध्यात्मिक हो जाएगी. इस मार्ग पर सुंदर स्ट्रीट लाइटिंग की भी व्यवस्था की जाएगी, जिससे रात के समय भी श्रद्धालुओं को परेशानी न हो.

काम को हरी झंडी मिलने का इंतजार

लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता एसपी भारती के अनुसार, भरत पथ के लिए तैयार की गई डीपीआर (डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट) मुख्यालय भेज दी गई है. सरकार से स्वीकृति मिलते ही इसका काम शुरू कर दिया जाएगा. योगी सरकार की यह नई पहल अयोध्या को विश्वस्तरीय धार्मिक और सांस्कृतिक केंद्र के रूप में स्थापित करने की दिशा में एक और मजबूत कदम माना जा रहा है.

मैं बलराम पांडेय ABP नेटवर्क में वरिष्ठ संवाददाता हूं. मीडिया उद्योग में 19 वर्षों से अधिक अनुभव के साथ, मैं रिपोर्टिंग और विश्लेषण में अपने अनुभव का लाभ उठाकर दर्शकों को आकर्षित और जागरूक करने वाली उच्च-प्रभाव वाली कहानियाँ पेश करता हूं. वर्तमान में, मैं दिल्ली सरकार और राजनीतिक घटनाओं, प्रवर्तन निदेशालय (ED), CBI को कवर करने, के साथ बड़े इंटरव्यू और समसामयिक मामलों पर व्यावहारिक विश्लेषण प्रदान करने के लिए ज़िम्मेदारी निभा रहा हूं 
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Fatehpur News: पहले प्रेम जाल, फिर शादी और आखिर में कत्ल..., पति की साजिश से हर कोई हैरान
फतेहपुर: पहले प्रेम जाल, फिर शादी और आखिर में कत्ल..., पति की साजिश से हर कोई हैरान
वाराणसी में विदेशी नागरिक ने जमकर मचाया उत्पात, अब मेंटल हॉस्पिटल में किया गया भर्ती
वाराणसी में विदेशी नागरिक ने जमकर मचाया उत्पात, अब मेंटल हॉस्पिटल में किया गया भर्ती
मुरादाबाद: जौहर यूनिवर्सिटी के लिए 'संकट मोचन' बनेगी सपा? डेलीगेशन ने कमिश्नर के सामने रखी ये मांग
मुरादाबाद: जौहर यूनिवर्सिटी के लिए 'संकट मोचन' बनेगी सपा? डेलीगेशन ने कमिश्नर के सामने रखी ये मांग
अमरोहा: 3 रीलबाज सगी बहनों ने अपने कैमरामेन से की शादी? मंदिर प्रशासन का इनकार, जांच की मांग
अमरोहा: 3 रीलबाज सगी बहनों ने अपने कैमरामेन से की शादी? मंदिर प्रशासन का इनकार, जांच की मांग

वीडियोज

त्रिपुरा के DGP अनुराग धनखड़ का निधन, बागपत में पसरा सन्नाटा
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राजा रघुवंशी मर्डर केस : दोबारा जेल जाएगी सोनम, सुप्रीम कोर्ट ने कहा - 'आरोपी ज़मानत की हकदार नहीं'
राजा रघुवंशी मर्डर केस : दोबारा जेल जाएगी सोनम, सुप्रीम कोर्ट ने कहा - 'आरोपी ज़मानत की हकदार नहीं'
दिल्ली प्रोटेस्ट में विदेशी फंडिंग? याचिका पर दिल्ली हाई कोर्ट ने तुरंत सुनवाई के लिए भरी हामी
दिल्ली प्रोटेस्ट में विदेशी फंडिंग? याचिका पर दिल्ली हाई कोर्ट ने तुरंत सुनवाई के लिए भरी हामी
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
Jana Nayagan Review: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री थलपति विजय और भारत की डेमोक्रेसी को सेलिब्रेट करती फिल्म
जना नायकन रिव्यू: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री थलपति विजय और भारत की डेमोक्रेसी को सेलिब्रेट करती फिल्म
भारत में छात्रों के प्रदर्शन पर दानिश कनेरिया की टिप्पणी से छिड़ा विवाद, सोशल मीडिया पर मिली तीखी प्रतिक्रिया
भारत में छात्रों के प्रदर्शन पर दानिश कनेरिया की टिप्पणी से छिड़ा विवाद, सोशल मीडिया पर मिली तीखी प्रतिक्रिया
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
Explained: PM मोदी के आश्वासन से नहीं मानेंगे 'कॉकरोच'! क्यों सिर्फ फास्ट ट्रैक कोर्ट नहीं रोक पाएगी CJP आंदोलन?
PM मोदी के आश्वासन से नहीं मानेंगे 'कॉकरोच'! क्यों सिर्फ फास्ट ट्रैक कोर्ट से नहीं थमेगा आंदोलन
CJP Protest Viral Video : क्या CJP प्रदर्शन में जान गंवाने वालों की छिपाई गईं लाशें? सामने आया वायरल वीडियो का सच
क्या CJP प्रदर्शन में जान गंवाने वालों की छिपाई गईं लाशें? सामने आया वायरल वीडियो का सच
Embed widget