एक्सप्लोरर

यूपी के 75 जिलों के लिए योगी सरकार का बड़ा फैसला, शहीदों के नाम पर करने जा रही ये खास काम

Lucknow News: शहरों में बढ़ते वायु प्रदूषण को देखते हुए सरकार नगर निगम और पालिका क्षेत्रों में ऑक्सी वन लगाने जा रही है. इन वनों से वायु की गुणवत्ता बेहतर होगी और शहरी लोगों को शुद्ध वातावरण मिलेगा.

UP News: उत्तर प्रदेश में योगी सरकार अब पर्यावरण बचाने के साथ ही देश के वीर शहीदों को भी एक नई पहचान देने जा रही है. इसके लिए सरकार ने पूरे प्रदेश में कई विशेष वन विकसित करने का फैसला किया है. इनमें सबसे खास होंगे ‘शौर्य वन’, जो देश के अमर शहीदों और वीर सेनानियों के सम्मान में लगाए जाएंगे. हर जिले में ऐसे वन बसाए जाएंगे ताकि लोगों में देशभक्ति का भाव जागे और पर्यावरण की भी रक्षा हो सके.

यह पहल ‘ग्रीन यूपी’ अभियान का हिस्सा है, जिसके तहत सरकार राज्य को हरियाली से भर देना चाहती है. वन एवं वन्य जीव विभाग ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को इस योजना की विस्तृत जानकारी दी है. इसमें अटल वन, एकता वन, एकलव्य वन, त्रिवेणी वन, ऑक्सी वन, गोपाल वन और शक्ति वाटिका जैसे प्रेरणादायक वनों के निर्माण की भी योजना है.

प्रेरणा और पर्यावरण का मेल

हर शौर्य वन में स्थानीय लोग मिलकर पौधरोपण करेंगे. यह अभियान सिर्फ पेड़ लगाने तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि इसे देशभक्ति और प्रेरणा का केंद्र बनाया जाएगा. वहीं, पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जन्म शताब्दी पर ‘अटल वन’, सरदार पटेल की स्मृति में ‘एकता वन’ और बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती पर ‘एकलव्य वन’ भी विकसित किए जाएंगे.

शहरी क्षेत्रों में ऑक्सी वन, गौशालाओं में गोपाल वन

शहरों में बढ़ते वायु प्रदूषण को देखते हुए सरकार नगर निगम और पालिका क्षेत्रों में ऑक्सी वन लगाने जा रही है. इन वनों से वायु की गुणवत्ता बेहतर होगी और शहरी लोगों को शुद्ध वातावरण मिलेगा. इसके साथ ही, गौशालाओं में छायादार और चारा देने वाले पेड़ों से ‘गोपाल वन’ विकसित होंगे, जिससे गायों को चारा मिलेगा और गौशालाएं भी हरी-भरी बनेंगी.

त्रिवेणी वन और शक्ति वाटिका से जुड़ेगी संस्कृति

2025 में होने वाले महाकुंभ की स्मृति में गंगा और यमुना किनारे नीम, पीपल और पाकड़ जैसे धार्मिक महत्व वाले पौधों से त्रिवेणी वन बसाए जाएंगे. इससे आस्था और पर्यावरण दोनों को बल मिलेगा. इसी प्रकार, चैत्र नवरात्रि पर 781 जगहों पर ‘शक्ति वाटिका’ नाम से वन लगाए गए हैं, जो धार्मिक और सांस्कृतिक चेतना को आगे बढ़ाएंगे.

‘एक पेड़ मां के नाम 2.0’ जल्द शुरू होगा

सरकार ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान का दूसरा चरण भी जल्द शुरू करने जा रही है. इसके तहत लोग अपनी मां के नाम से पौधा लगाकर पर्यावरण और भावनात्मक जुड़ाव को बढ़ावा देंगे. इस पूरी योजना का मकसद पेड़-पौधे लगाकर न सिर्फ पर्यावरण को बचाना है, बल्कि जनभागीदारी के साथ सामाजिक और सांस्कृतिक एकता को भी मजबूत करना है. योगी सरकार की यह पहल पर्यावरण प्रेमियों और देशभक्तों दोनों के लिए प्रेरणास्पद बन रही है.

मैं बलराम पांडेय ABP नेटवर्क में वरिष्ठ संवाददाता हूं. मीडिया उद्योग में 19 वर्षों से अधिक अनुभव के साथ, मैं रिपोर्टिंग और विश्लेषण में अपने अनुभव का लाभ उठाकर दर्शकों को आकर्षित और जागरूक करने वाली उच्च-प्रभाव वाली कहानियाँ पेश करता हूं. वर्तमान में, मैं दिल्ली सरकार और राजनीतिक घटनाओं, प्रवर्तन निदेशालय (ED), CBI को कवर करने, के साथ बड़े इंटरव्यू और समसामयिक मामलों पर व्यावहारिक विश्लेषण प्रदान करने के लिए ज़िम्मेदारी निभा रहा हूं 
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हाई कोर्ट के आदेश पर लखनऊ नगर निगम सक्रिय, 90 दिन में हटेगा अतिक्रमण
हाई कोर्ट के आदेश पर लखनऊ नगर निगम सक्रिय, 90 दिन में हटेगा अतिक्रमण
हापुड़ में गवाही देने जा रहे युवक की पीट-पीटकर हत्या, आरोपियों की तलाश शुरू
हापुड़ में गवाही देने जा रहे युवक की पीट-पीटकर हत्या, आरोपियों की तलाश शुरू
IPS की मां की हत्या मामले में फैलाया जा रहा झूठ? और उलझी गुत्थी
IPS की मां की हत्या मामले में फैलाया जा रहा झूठ? और उलझी गुत्थी
गंगा-यमुना समेत कई नदियां उफान पर, दर्जनों जिले अलर्ट, योगी सरकार ने कसी कमर
गंगा-यमुना समेत कई नदियां उफान पर, दर्जनों जिले अलर्ट, योगी सरकार ने कसी कमर

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जेल में इमरान खान से मिलीं नूरीन नियाजी, क्या हुई भाई-बहन की बात?
जेल में इमरान खान से मिलीं नूरीन नियाजी, क्या हुई भाई-बहन की बात?
झारखंड में रद्द हुईं ये 44 परीक्षाएं, सरकार ने जारी की लिस्ट
झारखंड में रद्द हुईं ये 44 परीक्षाएं, सरकार ने जारी की लिस्ट
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
आज आपके शहर में कितने का बिक रहा घरेलू सिलेंडर, कमर्शियल सिलेंडर का भी देखें रेट
LPG Rate Today 19 August: आज आपके शहर में कितने का बिक रहा घरेलू सिलेंडर, कमर्शियल सिलेंडर का भी देखें रेट
भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Delhi Revises Class 9 Exam Rules : दिल्ली में 9वीं के एग्जाम नियम बदले, जानें अब कौन-से विषय होंगे जरूरी?
दिल्ली में 9वीं के एग्जाम नियम बदले, जानें अब कौन-से विषय होंगे जरूरी?
Viral Video: लखनऊ में महिलाओं का अनोखा दंगल, पुरुषों की एंट्री बैन
लखनऊ में महिलाओं का अनोखा दंगल, पुरुषों की एंट्री बैन
Embed widget