एक्सप्लोरर

UP News: किसानों से जुड़ी योजनाओं को मंजूरी मिलने पर सीएम योगी बोले- 'खुशहाल किसान ही नए भारत की पहचान'

UP News: केंद्र सरकार ने गन्ना किसानों के गन्ने के लिए उचित और लाभकारी मूल्य को बढ़ा दिया है, जिसके लिए सीएम योगी आदित्यनाथ ने पीएम नरेंद्र मोदी की सराहना की है और उन्हें धन्यवाद कहा है.

Yogi Adityanath News: केंन्द्र सरकार ने किसानों की आय बढ़ाने के लिए कई बड़े फैसले लिए हैं. इसके तहत गन्ना किसानों के लिए गन्ने का अब तक का उच्चतम एफआरपी को स्वीकृति दे दी गई है. सरकार ने 2023-24 सीजन के लिए गन्ने के उचित और लाभकारी मूल्य यानी एफआरपी (FRP)  को 10 रुपये प्रति क्विंटल बढ़कर 315 रुपये प्रति क्विंटल कर दिया है. इसके अलावा किसानों की नवीन योजनाओं के लिए 3 करोड़ 70 लाख की नई योजनाओं को मंजूरी दी गई है. केंद्र सरकार के इस फैसले का मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) ने स्वागत किया है. 

केंद्र सरकार ने खेती को बढ़ावा देने और किसानों की आय में बढ़ोतरी की दिशा में कई बड़े कदम उठाए हैं. जिसके तहत जहां गन्ने के एफआरपी में बढ़ोतरी की गई है तो वहीं वैकल्पिक उर्वरकों को बढ़ावा देने और रसायनिक उर्वरकों को कम कम करने के लिए 3 करोड़ से ज्यादा की योजनाओं को मंजूरी दी गई है. यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने केंद्र सरकार के इस कदम का स्वागत किया और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद दिया है. उन्होंने कहा कि इससे किसानों की स्थिति में सुधार होगा.

सीएम योगी ने किया फैसले का स्वागत 

सीएम योगी ने कहा, आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में आज केंद्रीय कैबिनेट द्वारा चीनी सीजन 2023-24 हेतु गन्ना किसानों के लिए गन्ने के अब तक के उच्चतम उचित और लाभकारी मूल्य (FRP) को ₹315 प्रति क्विंटल करने की स्वीकृति प्रदान करने का निर्णय अत्यंत सराहनीय है. यह निर्णय गन्ना किसानों के स्वावलंबन से समृद्धि की यात्रा को नए आयाम प्रदान करेगा. आज खुशहाल किसान ही नए भारत की पहचान हैं. आभार प्रधानमंत्री जी' 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को कहा धन्यवाद

वहीं दूसरे ट्वीट में सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा, 'किसान-कल्याण हेतु संकल्पित आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में आज केंद्रीय कैबिनेट ने ₹3,70,128.7 करोड़ के कुल परिव्यय के साथ किसानों के लिए नवीन योजनाओं के एक विशेष पैकेज की स्वीकृति प्रदान की है. यह विशेष पैकेज अन्नदाता किसानों की समृद्धि, धरती माता की उर्वरता, पोषण व उत्पादकता को पुनर्जीवित करने के साथ ही खाद्य सुरक्षा व पर्यावरणीय स्थिरता को सुनिश्चित करने में सहायक सिद्ध होगा. इस निर्णय हेतु आपका आभार प्रधानमंत्री जी.'

ये भी पढ़ें-  Chandrashekhar Azad Attack: चंद्रशेखर आजाद के हेल्थ पर डॉक्टर बोले- 'बिल्कुल ठीक हैं, घबराने की कोई बात नहीं'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी में शक्ति प्रदर्शन की तैयारी में बसपा, मायावती ने बुलाई अहम बैठक
यूपी में शक्ति प्रदर्शन की तैयारी में बसपा, मायावती ने बुलाई अहम बैठक
अखिलेश का CM योगी पर हमला, बोले- 1.27 करोड़ वोट कटे तो रामलीला मैदान आना चाहिए
अखिलेश का CM योगी पर हमला, बोले- 1.27 करोड़ वोट कटे तो रामलीला मैदान आना चाहिए
बाराबंकी में नीतीश मौर्य हत्याकांड का खुलासा, 14 लाख रुपये और महिला से बातचीत बनी वजह
बाराबंकी में नीतीश मौर्य हत्याकांड का खुलासा, 14 लाख रुपये और महिला से बातचीत बनी वजह
'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ', CM धामी की पदयात्रा में उमड़ी भीड़
'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ', CM धामी की पदयात्रा में उमड़ी भीड़

वीडियोज

ABP News: REEL का जुनून... मौत को चैलेंज ! | Sansani
Jan Mahabhiyog Programme: अभी-अभी 'जन महाभियोग'पर आई बड़ी खबर! | Rahul Gandhi | Congress | ABP
Jan Mahabhiyog Programme: जन महाभियोग में क्या-क्या हुआ? पूरी कहानी | Rahul Gandhi | BJP | Gyanesh
Jan Mahabhiyog Programme: जन-महाभियोग-रैली..खतरे में ज्ञानेश की कुर्सी? | Rahul Gandhi | Congress
Sandeep Chaudhary: 'ज्ञानेश हटाओ'...लोकतंत्र बचाओ या राजनीति चमकाओ? | Jan Mahabhiyog | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल देश को बदनाम कर रहे', रामलीला मैदान की रैली पर जेपी नड्डा भड़के
राहुल देश को बदनाम कर रहे', रामलीला मैदान की रैली पर जेपी नड्डा भड़के
अखिलेश का CM योगी पर हमला, बोले- 1.27 करोड़ वोट कटे तो रामलीला मैदान आना चाहिए
अखिलेश का CM योगी पर हमला, बोले- 1.27 करोड़ वोट कटे तो रामलीला मैदान आना चाहिए
'महंगाई मैन का चाबुक', कमर्शियल LPG सिलेंडर के दाम बढ़ने पर क्या बोली कांग्रेस
'महंगाई मैन का चाबुक', कमर्शियल LPG सिलेंडर के दाम बढ़ने पर क्या बोली कांग्रेस
भारत ने कबड्डी में लिखा नया इतिहास, कॉमनवेल्थ चैंपियनशिप में जीता डबल गोल्ड
भारत ने कबड्डी में लिखा नया इतिहास, कॉमनवेल्थ चैंपियनशिप में जीता डबल गोल्ड
सोहेल खान का दिखा जबरदस्त ट्रांसफॉर्मेशन, रैंप वॉक में दिखाया दमदार स्वैग!
सोहेल खान का दिखा जबरदस्त ट्रांसफॉर्मेशन, रैंप वॉक में दिखाया दमदार स्वैग!
यूपी में शक्ति प्रदर्शन की तैयारी में बसपा, मायावती ने बुलाई अहम बैठक
यूपी में शक्ति प्रदर्शन की तैयारी में बसपा, मायावती ने बुलाई अहम बैठक
फ्रांस के बाद जर्मनी में Gen-Z प्रदर्शनकारियों की हिंसा, दुकानों को लूटा, आग लगाई
फ्रांस के बाद जर्मनी में Gen-Z प्रदर्शनकारियों की हिंसा, दुकानों को लूटा, आग लगाई
Water Chestnut Farming: अपना तालाब नहीं है तो भी करें सिंघाड़े की खेती, जानें कैसे होगी कमाई
अपना तालाब नहीं है तो भी करें सिंघाड़े की खेती, जानें कैसे होगी कमाई
Embed widget