एक्सप्लोरर

UP Politics: 'मिट्टी में मिलाने' के बाद CM योगी की माफियाओं को सख्त चेतावनी, अधिकारियों को दिया ये निर्देश

Gorakhpur News: यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों से कहा कि ऐसी कार्रवाई करें कि कोई भी दबंग जमीन कब्जा करने की जुर्रत न कर आए.

Yogi Adityanath Janata Darshan in Gorakhpur: गोरखपुर दौरे पर आए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) ने मंगलवार को जनता दर्शन में लोगों की समस्याएं सुनते हुए प्रशासन और पुलिस के अधिकारियों को निर्देश दिया कि यह हरहाल में सुनिश्चित करना होगा कि किसी भी व्यक्ति की जमीन पर कोई भू-माफिया अवैध कब्जा न कर पाए. इसके लिए जरूरी है कि भू माफिया को करारा कानूनी सबक सिखाया जाए. उन्होंने कहा, जमीन कब्जाने से संबंधित शिकायतों पर त्वरित व प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने में किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं होनी चाहिए.

सीएम योगी ने जनता दर्शन में आए लोगों को आश्वस्त किया कि सबकी समस्या का समाधान कराया जाएगा. किसी को भी चिंता करने या परेशान होने की आवश्यकता नहीं है. गोरखनाथ मंदिर परिसर के महंत दिग्विजयनाथ स्मृति सभागार के बाहर आयोजित जनता दर्शन में सीएम योगी ने 500 लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं और त्वरित, गुणवत्तापूर्ण व संतुष्टिपरक कार्यवाही का भरोसा दिया. जनता दर्शन में कुछ महिलाएं जमीनी विवाद व कब्जा किए जाने की शिकायत लेकर पहुंची थीं.

योगी आदित्यनाथ ने इत्मीनान से उनकी परेशानी जानी और अधिकारियों से कहा कि ऐसी कार्रवाई करें कि कोई भी दबंग जमीन कब्जा करने की जुर्रत न कर आए. जमीन के आपसी विवाद के मामलों में उन्होनें पक्षों के बीच कॉउंसलिंग करने और तदुपरांत यथोचित विधिक कार्यवाही का निर्देश दिया. मुख्यमंत्री ने अपराध व जमीनी विवाद संबंधी शिकायतों को लेकर आए लोगों को आश्वस्त किया, घबराइए मत, सख्त कार्रवाई की जाएगी.

UP Politics: भगवान राम को लेकर सपा नेता राजपाल कश्यप का विवादित बयान, BJP पर लगाया गंभीर आरोप

सरकार इलाज में धन की कमी आड़े नहीं आने देगी- योगी
इस दौरान मुख्यमंत्री साथ चल रहे अधिकारियों को प्रार्थना पत्र की पत्रियां उनके अधिकार क्षेत्र के साथ सौंपते रहे और कार्रवाई के लिए जरूरी दिशा निर्देश देते रहे. अन्य जिलों से संबंधित शिकायतों को उन जिलों के अफसरों को भेजने के निर्देश दिए. सीएम ने जनता दर्शन में राजस्व से संबंधित शिकायतों पर अधिकारियों को निर्देशित किया कि जमीन की पैमाइश और राजस्व संबंधी मामलों का तहसीलों में निस्तारण तेज किया जाए. जहां जरूरत पड़े पुलिस बल भी साथ लिया जाए. उन्होंने थानों और तहसीलों में समस्याओं के गुणवत्तापूर्ण समाधान के प्रति अधिकारियों को निर्देशित किया.

जनता दर्शन में कुछ लोग गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए आर्थिक मदद की गुहार लेकर पहुंचे थे. मुख्यमंत्री ने उन्हें भरपूर मदद का भरोसा दिया. अधिकारियों को निर्देशित किया कि इलाज संबंधी इस्टीमेट की प्रक्रिया को प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण कराकर शासन को भेजें. सरकार इलाज में धन की कमी आड़े नहीं आने देगी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP चुनाव 2027: BJP के '80-20' नैरेटिव की सपा ने निकाली काट, समझें रणनीति
UP चुनाव 2027: BJP के '80-20' नैरेटिव की सपा ने निकाली काट, समझें रणनीति
'एक थप्पड़ तक नहीं मारा...', मायके से नहीं लौटी नाराज पत्नी तो BJP नेता के बेटे ने दी जान
'एक थप्पड़ तक नहीं मारा...', मायके से नहीं लौटी नाराज पत्नी तो BJP नेता के बेटे ने दी जान
अलीगढ़: कुत्ते के भौंकने पर गुस्साया शख्स, लाइसेंसी रिवॉल्वर से मारी गोली
अलीगढ़: कुत्ते के भौंकने पर गुस्साया शख्स, लाइसेंसी रिवॉल्वर से मारी गोली
यूपी में करते हैं गो पालन तो योगी सरकार की इस योजना से होगी बंपर कमाई, जानें- कैसे?
यूपी में करते हैं गो पालन तो योगी सरकार की इस योजना से होगी बंपर कमाई, जानें- कैसे?

वीडियोज

Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Jharkhand Protest Live: देवेंद्र महतो की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल ले जाया गया
Live: देवेंद्र महतो की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल ले जाया गया
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
कौन बनेगा चेन्नई सुपर किंग्स का अगला हेड कोच? CSK से आया जवाब
कौन बनेगा चेन्नई सुपर किंग्स का अगला हेड कोच? CSK से आया जवाब
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
पेपर लीक केस में ED का बड़ा एक्शन, बिहार-झारखंड समेत कई राज्यों में दर्ज की ECIR
पेपर लीक केस में ED का बड़ा एक्शन, बिहार-झारखंड समेत कई राज्यों में दर्ज की ECIR
रांची छात्र आंदोलन पर संजय सिंह बोले, 'हेमंत सोरेन की सरकार जल्द ही...'
रांची छात्र आंदोलन पर संजय सिंह बोले, 'हेमंत सोरेन की सरकार जल्द ही...'
संसद से पास बैंकर्स बुक्स एविडेंस बिल, जानें राज्यसभा में क्या बोलीं वित्त मंत्री?
संसद से पास बैंकर्स बुक्स एविडेंस बिल, जानें राज्यसभा में क्या बोलीं वित्त मंत्री?
Embed widget