एक्सप्लोरर

UP Politics: भगवान राम को लेकर सपा नेता राजपाल कश्यप का विवादित बयान, BJP पर लगाया गंभीर आरोप

UP News: समाजवादी पार्टी के नेता राजपाल कश्यप ने रामचरितमानस पर पार्टी के एक नेता द्वारा दिए गए विवादित बयान के बाद सफाई दी है. इसके साथ ही बीजेपी पर हमला बोला है.

Prayagraj News: भगवान राम (Lord Ram) को लेकर समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के नेता राजपाल कश्यप (Rajpal Kashyap) का बयान सामने आया है. उन्होंने कहा कि भगवान राम समाजवादी थे. वह पिछड़ों, वंचितों औऱ शोषित के मसीहा थे. समाजवादी सोच की वजह से ही वह लंका के युद्ध में कोल, भील, गड़रिया, पाल और निषाद समुदाय के लोगों को साथ लेकर गए थे. राजपाल कश्यप ने कहा कि वनवास के समय भी वह जंगलों में आदिवासियों और वनवासियों के साथ ही रहते थे.

राजपाल कश्यप ने कहा, 'भगवान राम बीजेपी की विचारधारा से जुड़े वर्ग को लेकर युद्ध करने नहीं गए थे. भगवान राम किसी जाति के नहीं थे, वह सिर्फ और सिर्फ समाजवादी थे. हालांकि बीजेपी ने उन्हें जातिवादी बना दिया है. समाजवाद के आदर्श होने के बावजूद समाजवादी पार्टी मंच और बैनर पोस्टरों में उनकी तस्वीर इसलिए नहीं लगाती क्योंकि समाजवादी लोग उन्हें दिलों में रखते हैं. समाजवादी पार्टी बीजेपी की तरह उनका राजनीतिकरण नहीं करना चाहती.'

निषादराज की प्रतिमा अयोध्या में लगनी चाहिए- राजपाल
कश्यप ने आगे कहा, 'समाजवादी पार्टी के लोग अपने घरों में भगवान राम की पूजा करते हैं. बीजेपी के लोग भगवान राम को लेकर दिखावे की राजनीति करते हैं. रामराज्य की परिकल्पना समाजवाद पर ही आधारित है. रामराज्य कतई समाजवाद की परिकल्पना से अलग नहीं है. भगवान राम हमेशा भाईचारे का संदेश देते थे सामाजिक समरसता का संदेश देते थे और समाजवादी सोच का संदेश देते थे. समाजवादी सोच की वजह से ही वह अपने बाल सखा निषादराज को अपने साथ अयोध्या ले गए थे. अयोध्या में भगवान राम के साथ ही निषादराज की भी प्रतिमा लगाई जानी चाहिए. भगवान राम और निषादराज की गले मिलते हुई प्रतिमा अयोध्या में लगाई जानी चाहिए. अगर बीजेपी सरकार भगवान राम और निषाद राज के आपस में मिलते हुए प्रतिमा नहीं लगाती है तो यह काम सरकार बनने पर समाजवादी पार्टी करेगी.'

फूलन देवी की लगाएंगे प्रतिमा- राजपाल
राजपाल कश्यप ने कहा, 'यूपी में समाजवादी पार्टी की सरकार बनने पर भगवान राम और निषादराज की आपस में मिलते हुए प्रतिमा लगवाई जाएगी. एक भव्य स्मारक भी बनवाया जाएगा. निषादराज की प्रतिमा मंदिर परिसर के अंदर भी लगाई जा सकती है. बाहर शहर में भी किसी जगह पर सपा की सरकार आने पर मिर्जापुर और भदोही में फूलन देवी की भी प्रतिमा लगाकर स्मारक बनाया जाएगा.' राजपाल कश्यप ने रामचरितमानस मामले में सफाई भी दी. उन्होंने कहा, 'किसी भी धार्मिक ग्रंथ का विरोध नहीं करती है. समाजवादी पार्टी ने कभी भगवान राम पर कोई अमर्यादित टिप्पणी भी नहीं की है. स्वामी प्रसाद मौर्य ने सिर्फ कुछ पंक्तियों पर सवाल उठाए हैं. समाजवादी पार्टी के पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष हैं राजपाल कश्यप पूर्व एमएलसी राजपाल को सपा ने जातीय जनगणना की मांग की जिम्मेदारी सौंपी है

ये भी पढ़ें-

Kanpur News: बेटे से चल रही थी जमीन की लड़ाई, विवाद इतना बढ़ा कि गोली मारकर ले ली जान

मोहम्मद मोईन को पत्रकारिता का करीब तीन दशक का अनुभव है. वह प्रिंट - इलेक्ट्रानिक और डिजिटल तीनों ही माध्यमों में सालों तक काम कर चुके हैं. ABP नेटवर्क से वह पिछले करीब 18 सालों, स्टार न्यूज़ के समय से ही जुड़े हुए हैं. राजनीति - धर्म और लीगल टापिक के साथ सम सामयिक विषयों के एक्सपर्ट हैं. पत्रकार होने के साथ ही राजनीतिक विश्लेषक, एक्सपर्ट पैनलिस्ट, आलोचक और टिप्पणीकार भी हैं. इनकी चुनावी भविष्यवाणी ज्यादातर मौकों पर सटीक साबित हुई है. 8 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव कवर कर चुके हैं. 7 कुंभ और महाकुंभ की कवरेज कर अपनी अलग पहचान बनाई है. यह अपनी बेबाक- निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. मोहम्मद मोईन ने चार विषयों पत्रकारिता एवं जनसंचार, राजनीति विज्ञान, हिंदी और मध्यकालीन व आधुनिक इतिहास विषयों में मास्टर डिग्री यानी स्नातकोत्तर किया हुआ है. लॉ ग्रेजुएट भी हैं. देश के कई राज्यों में काम करने का अनुभव रखते हैं. देश की तमाम नामचीन हस्तियों का इंटरव्यू ले चुके हैं और कई चर्चित घटनाओं को कवर चुके हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी चुनाव: BJP की तैयारी तेज, सभी विधानसभाओं में विस्तारकों की होगी तैनाती
यूपी चुनाव: BJP की तैयारी तेज, सभी विधानसभाओं में विस्तारकों की होगी तैनाती
रामपुर: कारोबारी की हत्या का खुलासा, मां की दूसरी शादी से नाराज बेटे ने रची साजिश
रामपुर: कारोबारी की हत्या का खुलासा, मां की दूसरी शादी से नाराज बेटे ने रची साजिश
'ललकार कर भागने वाले को भगोड़ा...', ओपी राजभर का अखिलेश यादव पर निशाना
'ललकार कर भागने वाले को भगोड़ा...', ओपी राजभर का अखिलेश यादव पर निशाना
कौन हैं ढाल सिंह बिसेन, जिन्हें बनाया गया उत्तराखंड का नया राज्यपाल?
कौन हैं ढाल सिंह बिसेन, जिन्हें बनाया गया उत्तराखंड का नया राज्यपाल?

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
Embed widget