एक्सप्लोरर

Ram Mandir निर्माण में घोटाले के आरोपों वाले सवाल पर योगी सरकार के मंत्री का जवाब, कहा- 'सरकार का एक भी पैसा नहीं लगा'

Ram Mandir News: राम मंदिर निर्माण को लेकर कई तरह के सवाल उठाए जा रहे हैं, जिन्हें लेकर योगी सरकार के मंत्री ने पलटवार किया है.

Ayodhya Ram Mandir: अयोध्या में भव्य राम मंदिर में प्रभु रामलला के दर्शनों के लिए रोजाना बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं. राज्य सरकार द्वारा श्रद्धालुओं की सुविधाओं के लिए लगातार प्रयास भी किए जा रहे हैं. इस बीच राम मंदिर निर्माण में घोटाले को लेकर भी कई तरह के आरोप लग रहे हैं, जिसे लेकर योगी सरकार के मंत्री जयवीर सिंह ने जबर्दस्त वार किया है. उन्होंने साफ कहा कि मंदिर निर्माण के लिए देश-विदेश से बहुत पैसा आ रहा है. 

न्यूज एजेंसी आईएएनएस से बात करते हुए यूपी के पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने कई मुद्दों को लेकर खुलकर बात की. उन्होंने कहा कि हमारी सरकार आने वाले समय में प्रदेश के जितने भी धाम हैं, उन्हें विकसित करके पर्यटकों के लिए सुविधाएं उपलब्ध कराएंगी. ऐसा करने के पीछे सरकार का उद्देश्य उत्तर प्रदेश को दुनिया का सबसे आकर्षक धार्मिक पर्यटन का केंद्र बनाना है, जिसकी दिशा में हमने कदम बढ़ा दिए हैं.

राम मंदिर निर्माण में घोटाले के आरोप पर जवाब

मंत्री जयवीर सिंह कहा कि पर्यटन विकास के लिए उत्तर प्रदेश सरकार कटिबद्ध है. 2022 के आंकड़ों की मानें तो सबसे ज्यादा पर्यटकों को उत्तर प्रदेश ने आकर्षित किया है. राम मंदिर निर्माण में घोटाले के आरोपों वाले सवाल पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने कहा कि मंदिर निर्माण में सरकार का एक भी पैसा नहीं लगा. लोगों के श्रद्धा भाव से राम मंदिर ट्रस्ट में देश-दुनिया से इतना पैसा आ रहा है कि उसका ब्याज भी खर्च नहीं हो पा रहा है.

जयवीर सिंह ने आगे कहा कि हम सनातन संस्कृति को मजबूत करने के लिए रामराज्य की परिकल्पना के आधार के साथ आगे बढ़ रहे हैं, ऐसे में किसी का हक़ नहीं मारा जायेगा और किसी का तुष्टिकरण भी नहीं होने दिया जायेगा.  रामलला स्थापित हो गए हैं, काशी में हमारे नन्दी जी ने जरा सा सिर हिलाया तो व्यास जी की गद्दी शुरू हो गयी. अब हमारे नटखट कृष्ण जी कहां मानने वाले हैं.

धार्मिक स्थलों का होगा सौंदर्यीकरण

योगी के मंत्री ने दावा किया कि इस बार हम यूपी में पूरी 80 और देश में 400 पार लोकसभा सीट जीतेंगे. मैनपुरी इस समय चमक रहा है, दमक रहा है, विकास के इसी मॉडल के लिए यूपी सरकार कटिबद्ध है. आने वाले समय में नैमिषारण्य हो, चित्रकुट धाम हो, मथुरा, वृंदावन हो, बटेश्वर धाम, मां पाटेश्वरी देवी मंदिर हो, इसको विकसित करके इनको रोड और एयर कनेक्टिविटी देकर प्रदेश को दुनिया का नंबर वन आध्यात्मिक और धार्मिक पर्यटन केंद्र बनाना है.

बता दें कि योगी सरकार 2.0 में प्रदेश के 300 से ज्यादा मंदिरों के रख-रखाव, सौंदर्यीकरण, नवीकरण के लिए 150 करोड़ से ज्यादा रुपए खर्च किए गए हैं. योगी सरकार की कोशिश संस्कृति को सहेजने और पर्यटन को बढ़ावा देने की है, जिसके तहत यह काम किया गया है.  सरकार की तरफ से इन 300 के करीब मंदिरों के नवीकरण के लिए 50 लाख से 2 करोड़ रुपए तक की राशि आवंटित की गई है. जबकि, बड़े मंदिरों के लिए इससे भी ज्यादा राशि का आवंटन किया गया है. इनमें से कई मंदिर ऐसे हैं, जो सदियों पुराने हैं और पिछली सरकारों की अनदेखी और मरम्मत के अभाव में बदहाल हो गए हैं.

इन मंदिरों के अस्तित्व और वैभव को बचाने के लिए यूपी की योगी सरकार की तरफ से यह प्रयास किया जा रहा है. इन मंदिरों की पुरानी संरचना को फिर से तैयार करने के साथ इसके भीतर के काम और चारदीवारी के निर्माण का भी काम कराया जा रहा है. 

Lok Sabha Election 2024: पश्चिमी यूपी की इस सीट पर अखिलेश यादव ने तय किया प्रत्याशी! RLD के अलग होने के बाद खोजा नया चेहरा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हापुड़: कांवड़ रूट पर मीट की दुकानें बंद, शराब के ठेके ढके
हापुड़: कांवड़ रूट पर मीट की दुकानें बंद, शराब के ठेके ढके
गाजियाबाद: कांवड़ शिविर की इजाजत आसान, 9 विभाग एक छत के नीचे
गाजियाबाद: कांवड़ शिविर की इजाजत आसान, 9 विभाग एक छत के नीचे
CM योगी बोले, 'JNU में ऐसे भटके लोग आपको मिलेंगे, वो...'
CM योगी बोले, 'JNU में ऐसे भटके लोग आपको मिलेंगे, वो...'
चाय में जहर मिलाती है पत्नी, कानपुर पुलिस को पति ने दिए सबूत
चाय में जहर मिलाती है पत्नी, कानपुर पुलिस को पति ने दिए सबूत

वीडियोज

7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!
Lock Upp 2: Shreya Kalra का बड़ा खुलासा, बचपन की दर्दनाक घटना सुनकर भावुक हुए सभी
Samay Raina का Munawar Faruqui पर Aamir Khan वाला Joke हुआ Viral, India’s Got Latent में मचा हंगामा
Ramayana Trailer Update: 30 July को आएगा ट्रेलर, फैंस में बढ़ी जबरदस्त Excitement
Batwara 1947 Trailer Review: Sunny Deol छा गए, लेकिन क्या ट्रेलर बना उम्मीदों जितना दमदार?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, बागी गुट को लेकर की ये मांग
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, बागी गुट को लेकर की ये मांग
उद्धव ठाकरे बोले, 'हां, मेरा परिवारवाद है लेकिन उसकी एक...'
उद्धव ठाकरे बोले, 'हां, मेरा परिवारवाद है लेकिन उसकी एक...'
राहुल गांधी ने अमित शाह को घेरा, सौरव दास बोले, 'ये सीरियस...'
राहुल गांधी ने अमित शाह को घेरा, सौरव दास बोले, 'ये सीरियस...'
श्रीलंका सीरीज से पहले ईशान किशन बने कप्तान, वैभव सूर्यवंशी उपकप्तान
श्रीलंका सीरीज से पहले ईशान किशन बने कप्तान, वैभव सूर्यवंशी उपकप्तान
Xप्लेन: राहुल गांधी के 'दो बोल' से बवाल! जानें सदन के अंदर और बाहर का हाल?
राहुल गांधी के 'दो बोल' से बवाल! जानें सदन के अंदर और बाहर का हाल?
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर? जानकर नम हो जाएंगी आखें
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर?
‘मौत भी मंजूर, लेकिन...’, बांग्लादेश लौटने पर शेख हसीना का बड़ा बयान
‘मौत भी मंजूर, लेकिन...’, बांग्लादेश लौटने पर शेख हसीना का बड़ा बयान
Indian AI Engineer loss US Job: US में नौकरी गई, प्रोजेक्ट चला गया भारत...भारतीय AI इंजीनियर की कहानी वायरल
US में नौकरी गई, प्रोजेक्ट चला गया भारत...भारतीय AI इंजीनियर की कहानी वायरल
Embed widget