एक्सप्लोरर

यूपी में 25 और जिलों में इस योजना को शुरू करने की तैयारी, महिलाओं को सौंपा जाएगा जिम्मा

UP Shakti Rasoi: उत्तर प्रदेश में शक्ति रसोई की सफलता को देखते हुए अब इस योजना को और विस्तार देने की तैयारी की जा रही है. जिसके तहत प्रदेश के 25 नए जिलों में भी इसका विस्तार होगा.

UP Shakti Rasoi Scheme: उत्तर प्रदेश में महिलाओं के द्वारा चलाई जा रही शक्ति रसोई को अब और विस्तार देने की तैयारी है. शक्ति रसोई अब प्रदेश के 15 जिलों में चलाई जाती है. जो 25 जगहों पर सफलता पूर्वक संचालित की जा रही है. इस योजना की शुरुआत एक साल पहले हुई थी और पहले ही साल में इसने शानदार प्रदर्शन किया है. पहले साल में शक्ति रसोई के संचालन से दो करोड़ रुपये की बिक्री हुई. जिसके बाद इसकी सफलता को देखते हुए अब दूसरे चरण में इस योजना को 25 और राज्यों में शुरू करने की तैयारी की जा रही है. इस रसोई की पूरी जिम्मेदारी महिलाओं के हाथों में होगी. 

सचिव नगरीय रोजगार एवं गरीबी उन्मूलन क्रियान्वयन विभाग एवं निदेशक सूडा डॉ अनिल कुमार ने अधिकारियों को दूसरे चरण में 25 नए जनपदों में शक्ति रसोई का संचालन शुरू करने के निर्देश दिए हैं. इनके संचालन की जिम्मेदारी स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं को सौंपी जाएगी. सूडा भवन में वीडियो कॉन्फ़्रेंसिंग के ज़रिए जानकारी देते हुए डॉ अनिल कुमार ने कहा कि शक्ति रसोई की सफलता को देखते हुए इसका अन्य जिलो में भी विस्तार किया जाएगा. 

शक्ति रसोई की सफलता के बाद फैसला
पिछले साल पायलट प्रोजेक्ट के रूप में लखनऊ, झांसी, वाराणसी, प्रयागराज, गोरखपुर, अयोध्या, आगरा, देवरिया, आजमगढ़, सोनभद्र, कानपुर नगर, मुरादाबाद, मऊ, हरदोई और कन्नौज में 25 स्थानों पर शक्ति रसोई का संचालन किया गया था. पहले ही साल में इनमें 2 करोड़ रुपये की बिक्री हुई है. जिसके बाद विभाग इस योजना की सफलता से काफी उत्साहित नजर आ रहा है. 

डॉ अनिल कुमार ने कहा कि शक्ति रसोई का संचालन महिलाओं के द्वारा किया जाता है जो स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी हुई हैं. इन महिलाओं के इसके लिए पहले प्रशिक्षण दिया जाता है. अब इस योजना को 25 और राज्यों में विस्तार करने की प्लान है. इसके तहत अलीगढ़, गौतम बुद्ध नगर, गोंडा, लखीमपुर खीरी, बाराबंकी, मथुरा, सुल्तानपुर, रायबरेली, बरेली, जौनपुर, उन्नाव, कानपुर देहात, सीतापुर, बांदा, बलिया, एटा, सहारनपुर, गाजियाबाद, शामली, पीलीभीत, कौशांबी, शाहजहांपुर, संभल और महोबा में भी शक्ति रसोई शुरू होगी. 

शक्ति रसोई से जुड़ने वाली महिलाओं का बैंक खाता खुलवाया जाएगा. उन्हें इसके लिए विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा और इन्हें क्यू आर कोड भी उपलब्ध करवाया जाएगा. ये सभी पेट पूजा एप के ज़रिए जुड़ी होंगी. 

मिल्कीपुर में BJP की जीत में रहा अहम रोल, अब सीएम योगी से मिले, सामने आई तस्वीर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सोनभद्र: बीजेपी MLA का व्हाट्सएप नंबर हैक, की पैसे की मांग, FIR दर्ज
सोनभद्र: बीजेपी MLA का व्हाट्सएप नंबर हैक, की पैसे की मांग, FIR दर्ज
UP Weather Updates: यूपी में बारिश पर लगा ब्रेक, मौसम हुआ सुहाना, सुबह-शाम ठंडक बढ़ी
यूपी में बारिश पर लगा ब्रेक, मौसम हुआ सुहाना, सुबह-शाम ठंडक बढ़ी
UP Election: सपा सम्मेलन में खाली कुर्सियों पर सियासत, BJP बोली- 'साथ नहीं जनता...'
सपा सम्मेलन में खाली कुर्सियों पर सियासत, BJP बोली- 'साथ नहीं जनता...'
CM योगी आदित्यनाथ ने विधि-विधान से किया महानिशा पूजन व हवन, जगत कल्याण की प्रार्थना
CM योगी ने विधि-विधान से किया महानिशा पूजन व हवन, जगत कल्याण की प्रार्थना

वीडियोज

Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP के समर्थन में उतरे जगन रेड्डी, NDA को लगा बढ़ा झटका
CJP के समर्थन में उतरे जगन रेड्डी, NDA को लगा बढ़ा झटका
पुणे में खोदा गया 10 फुट गहरा गड्ढा बना जानलेवा, गिरकर बुजुर्ग की मौत
पुणे में खोदा गया 10 फुट गहरा गड्ढा बना जानलेवा, गिरकर बुजुर्ग की मौत
'वे आशुतोष रांका और सौरव दास को...', CJP की रत्ना सिंह ने गंभीर आरोप लगाए
'वे आशुतोष रांका और सौरव दास को...', CJP की रत्ना सिंह ने गंभीर आरोप लगाए
'डरे हुए हैं', टाइगर श्रॉफ पर हमले के बाद एक्टर्स ने किया रिएक्ट, बोले- संभलकर रहना पड़ेगा
'डरे हुए हैं', टाइगर श्रॉफ पर हमले के बाद एक्टर्स ने किया रिएक्ट, बोले- संभलकर रहना पड़ेगा
'शमी ना होता तो...', NZ टूर पर टीम इंडिया के चयन को लेकर भड़के मोहम्मद कैफ
'शमी ना होता तो', NZ टूर पर टीम इंडिया के चयन को लेकर भड़के मोहम्मद कैफ
Delhi Air Pollution: दिल्ली में खराब हुई हवा, आज आसमान रहेगा साफ, बढ़ेगी ठंड
दिल्ली में खराब हुई हवा, आज आसमान रहेगा साफ, बढ़ेगी ठंड
बांग्लादेश के पूर्व वायु सेना प्रमुख को कतर किया गया गिरफ्तार, क्या हैं आरोप?
बांग्लादेश के पूर्व वायु सेना प्रमुख को कतर किया गया गिरफ्तार, क्या हैं आरोप?
फ्लाइट में सफर कर रहे भाई बहन के सहयात्री निकले राहुल द्रविड़, वीडियो वायरल
फ्लाइट में सफर कर रहे भाई बहन के सहयात्री निकले राहुल द्रविड़, वीडियो वायरल
Embed widget