एक्सप्लोरर

COVID-19 Vaccination: गोरखपुर में बड़ा काम कर रही है सरकार, कोरोना की तीसरी लहर पर लगेगी लगाम 

Gorakhpur COVID-19 Vaccination: गोरखपुर (Gorakhpur) में मेगा वैक्‍सीनेशन अभियान (vaccination Drive) चलाया गया है. 21 लाख लाभार्थियों को टीका लगाने के लक्ष्‍य को पाने की स्‍वास्‍थ्‍य विभाग की मंशा है.

Coronavirus Third Wave: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के गोरखपुर (Gorakhpur) में 20 लाख लाभार्थियों को कोरोना (Corona) का टीका लग चुका है. सरकार की मंशा है कि तीसरी लहर (Coronavirus Third Wave) आने से पहले सभी लोगों को टीका लगाकर सुरक्षित किया जाए. यही वजह है कि जिलों में मेगा वैक्‍सीनेशन अभियान (vaccination Drive) चलाया जा रहा है. सोमवार को भी गोरखपुर में मेगा वैक्‍सीनेशन अभियान चलाया गया है. 21 लाख लाभार्थियों को टीका लगाने के लक्ष्‍य को पाने की स्‍वास्‍थ्‍य विभाग की मंशा है.

लोगों को लगाया जा रहा है टीका 
गोरखपुर के शहरी क्षेत्र के जिला चिकित्‍सालय, महिला चिकित्‍सालय, एम्स, बीआरडी मेडिकल कॉलेज, संक्रामक रोग विभाग और शहरी क्षेत्र के प्राथमिक स्‍वास्‍थ्‍य केन्‍द्रों पर बने 20 बूथों पर कोविशील्‍ड और कोवैक्‍सीन लगाई जा रही है. इसके अलावा ग्रामीण क्षेत्रों के 160 सामुदायिक और प्राथमिक स्‍वास्‍‍थ्‍य केन्‍द्रों पर वैक्‍सीन लगाई जा रही है. सीएमओ डॉ सुधाकर पाण्‍डेय ने बताया कि सोमवार को मेगा वैक्‍सीनेशन के दौरान 94500 लाभार्थियों को टीका लगना है. शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों के 180 बूथों पर वैक्‍सीन लगाई जा रही है. इसे बढ़ाया भी जा सकता है.

तीसरी लहर के प्रकोप को रोका जा सके
डॉ सुधाकर पाण्‍डेय ने बताया कि स्‍कूलों में भी वैक्‍सीन लगाने का काम चल रहा है. उन्‍होंने बताया कि अब तक 20 लाख लोगों को वैक्‍सीन लगाई जा चुकी है. सोमवार को शाम तक 21 लाख लोगों को वैक्‍सीन लगाने के लक्ष्‍य को पूरा करना है. मेगा वैक्‍सीनेशन अभियान का उद्देश्‍य है कि जल्‍द से जल्‍द 100 प्रतिशत टीकाकरण सुनिश्चित किया जा सके. जिससे इस महामारी की तीसरी लहर के प्रकोप को रोका जा सके.

वैक्सीन लगवाने पहुंचे लोग 
गोरखपुर के महिला चिकित्‍सालय पर बने बूथ पर टीका लगवाने आई स्‍टूडेंट अद्विता बताती हैं कि वैक्‍सीन लगवाना जरूरी है. इससे इम्‍यून पावर बढ़ेगी, साथ ही परिवार को भी सुरक्षा मिलेगा. वैक्‍सीन की उन्‍हें दूसरी डोज लग रही है. उन्‍होंने अपील करते हुए कहा कि सभी लोग वैक्‍सीन लगवाएं. पारुल वर्मा नौकरी के लिए प्रिपरेशन कर रही हैं. वो बताती हैं कि दूसरी डोज लगवाने के लिए आई हैं. वो कहती हैं कि, वो सभी से अपील करती हैं कि पहली और दूसरी डोज जरूर लें. सरकार बार-बार अपील कर रही है. काजल सिंह कहती हैं कि लोगों को पहली और दूसरी डोज दोनों ही लगवानी चाहिए.

जरूर लगवानी चाहिए वैक्‍सीन 
प्रमिला गोरखपुर के कृष्‍णानगर कॉलोनी की रहने वाली हैं. वो बताती हैं कि दूसरी डोज लगवा रही हैं. उन्होंने कहा कि पहली डोज लगने में थोड़ा बुखार हुआ था. प्रमिला बताती हैं कि उनके परिवार में सभी लोगों ने दूसरी डोज ले ली है. वो कहती हैं कि सभी को वैक्‍सीन जरूर लगवानी चाहिए. प्रीति दुबे बड़गो आजाद चौक की रहने वाली हैं. वो कहती हैं कि उनको पहली डोज लग रही है. उन्‍होंने कहा कि इससे वो परिवार और बच्‍चों को भी सुरक्षित रख सकती हैं. उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि सभी लोग वैक्‍सीन लगवाएं, ये उनकी सुरक्षा के लिए बेहतर है.

ये भी पढ़ें:  

यूपी के पूर्व राज्यपाल अजीज कुरैशी की सफाई, बोले- मैंने किसी के खिलाफ कोई निजी टिप्पणी नहीं की

शिवपाल यादव बोले- सपा से गठबंधन के लिए प्रयास जारी, ब्राह्मणों को लेकर दिया बड़ा बयान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आलू किसानों को राहत देगी योगी सरकार, ₹1100 करोड़ का बजट
आलू किसानों को राहत देगी योगी सरकार, ₹1100 करोड़ का बजट
आकाश आनंद के ससुर के बाद मायावती ने एक और बड़े नेता को पार्टी से निकाला, लगाए गंभीर आरोप
आकाश आनंद के ससुर के बाद मायावती ने एक और बड़े नेता को पार्टी से निकाला, लगाए गंभीर आरोप
नोएडा एयरपोर्ट के रनवे पर नहीं हुआ जलभराव, यीडा ने दी सफाई
नोएडा एयरपोर्ट के रनवे पर नहीं हुआ जलभराव, यीडा ने दी सफाई
लखनऊ में फर्जी फर्मों पर करोड़ों का कारोबार, बिना रिकॉर्ड के खपा दी लाखों गोलिया दवा
लखनऊ में फर्जी फर्मों पर करोड़ों का कारोबार, बिना रिकॉर्ड के खपा दी लाखों गोलिया दवा

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सद्दाम से शुरू हुई कहानी का THE END! 23 साल बाद इराक से लौटेंगे अमेरिकी सैनिक
सद्दाम से शुरू हुई कहानी का THE END! 23 साल बाद इराक से लौटेंगे अमेरिकी सैनिक
JPSC घोटाले की खुली पोल! OMR में हेरफेर, 50 लाख में अफसर, एक्सपर्ट्स ने भरे आंसर
JPSC घोटाले की खुली पोल! OMR में हेरफेर, 50 लाख में अफसर, एक्सपर्ट्स ने भरे आंसर
वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में टीम इंडिया के कितने मैच बाकी? देखें WTC का शेड्यूल
वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में टीम इंडिया के कितने मैच बाकी? देखें WTC का शेड्यूल
45 साल की उम्र में तीसरी शादी करेंगे पवन सिंह? राधे मां ने कर दी भविष्यवाणी, पावर स्टार ने यूं किया रिएक्ट
तीसरी शादी करेंगे पवन सिंह? राधे मां ने कर दी भविष्यवाणी
NDA और विपक्ष के सांसद प्रदर्शन करते हुए आमने सामने आए, बीच में खड़ी रही सिक्योरिटी
NDA और विपक्ष के सांसद प्रदर्शन करते हुए आमने सामने आए, बीच में खड़ी रही सिक्योरिटी
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
नक्सल प्रभावित इलाके में ड्यूटी, फिर भी नहीं छोड़ा UPSC का सपना, अफसर ने रचा इतिहास
नक्सल प्रभावित इलाके में ड्यूटी, फिर भी नहीं छोड़ा UPSC का सपना, अफसर ने रचा इतिहास
घर में भी उगा सकते हैं कद्दू, बस इन बातों का रखें ध्यान
घर में भी उगा सकते हैं कद्दू, बस इन बातों का रखें ध्यान
Embed widget