एक्सप्लोरर

भूजल बचाने के लिए योगी सरकार चलाएगी बड़ा अभियान, 300 से ज्यादा रैलियों की तैयारी

UP Ground Water Crisis: सीए योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में एक बड़ा जन अभियान शुरू किया जा रहा है.चार महीने तक भूजल संरक्षण के लिए प्रदेश भर में कार्यक्रम चलाए जाएंगे.300 भूजल रैलियों का आयोजन होगा.

UP News: उत्तर प्रदेश में अब भूजल संकट से निपटने के लिए सरकार सीधे जनता से संवाद करेगी. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में एक बड़ा जन अभियान शुरू किया जा रहा है, जिसमें बच्चों, शिक्षकों, सामाजिक संगठनों, एनजीओ और पंचायत प्रतिनिधियों को साथ लेकर चार महीने तक भूजल संरक्षण के लिए प्रदेशभर में कार्यक्रम चलाए जाएंगे.

सरकार की योजना है कि जल बचाने की सोच को समाज के हर वर्ग तक पहुंचाया जाए और इसके लिए पूरे प्रदेश में 300 भूजल रैलियों का आयोजन होगा. इन रैलियों में स्कूली बच्चों और अध्यापकों की विशेष भागीदारी रहेगी ताकि भविष्य की पीढ़ी में पानी के संरक्षण को लेकर जागरूकता बचपन से ही विकसित की जा सके.

इतना ही नहीं, पूरे राज्य में 19 बड़े जन-जागरूकता कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे. इन कार्यक्रमों में विशेषज्ञ लोगों को जल प्रबंधन और बचत के आसान तरीके बताएंगे. लोग जानेंगे कि कैसे वे घर, खेत या समाज में पानी की एक-एक बूंद को बचा सकते हैं.

हर जिले में होंगे कार्यक्रम

मुख्यमंत्री योगी ने अफसरों को निर्देश दिए हैं कि हर जिले में लघु गोष्ठियों के माध्यम से जल संरक्षण की तकनीक, वर्षा जल संचयन, और पारंपरिक जल स्रोतों की मरम्मत के बारे में आम लोगों को बताया जाए. सामाजिक संगठन, ग्राम प्रधान, ब्लॉक प्रमुख, अध्यापक और अधिकारी मिलकर यह अभियान चलाएंगे.

देश के कई राज्यों की तरह उत्तर प्रदेश में भी भूजल का स्तर लगातार गिर रहा है. खासकर पश्चिमी यूपी, बुंदेलखंड और तराई क्षेत्रों में यह संकट और गहरा है. केन्द्र सरकार की एक रिपोर्ट के अनुसार, यूपी के कई जिलों में भूजल ‘अति दोहन’ की स्थिति में पहुंच चुका है. ऐसे में जनभागीदारी से ही स्थायी समाधान निकाला जा सकता है.

इस जन अभियान का मकसद सिर्फ एक बार जल बचाना नहीं, बल्कि लोगों की सोच में बदलाव लाना है. यह अभियान बच्चों के माध्यम से घर-घर पहुंचेगा और लोगों को समझाया जाएगा कि अगर आज जल नहीं बचाया गया तो कल जीवन संकट में आ सकता है.

क्या होगा इस अभियान में—

  • हर जिले में जल संरक्षण पर 300 भूजल रैलियां
  • 19 बड़े कार्यक्रम, जिसमें जनता से सीधा संवाद
  • स्कूलों में बच्चों को जल संरक्षण पर प्रेरित करने वाले अभियान
  • विशेषज्ञों द्वारा गोष्ठियां, जल बचाने के वैज्ञानिक तरीके बताए जाएंगे
  • एनजीओ, पंचायत, समाजसेवी संस्थाओं को अभियान से जोड़ा जाएगा

यह पहली बार है जब उत्तर प्रदेश में सरकार और समाज मिलकर इतने बड़े पैमाने पर जल संरक्षण का अभियान छेड़ रहे हैं. इससे भविष्य में पानी की किल्लत को काफी हद तक टाला जा सकेगा.

मैं बलराम पांडेय ABP नेटवर्क में वरिष्ठ संवाददाता हूं. मीडिया उद्योग में 19 वर्षों से अधिक अनुभव के साथ, मैं रिपोर्टिंग और विश्लेषण में अपने अनुभव का लाभ उठाकर दर्शकों को आकर्षित और जागरूक करने वाली उच्च-प्रभाव वाली कहानियाँ पेश करता हूं. वर्तमान में, मैं दिल्ली सरकार और राजनीतिक घटनाओं, प्रवर्तन निदेशालय (ED), CBI को कवर करने, के साथ बड़े इंटरव्यू और समसामयिक मामलों पर व्यावहारिक विश्लेषण प्रदान करने के लिए ज़िम्मेदारी निभा रहा हूं 
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नितिन नवीन की नई टीम में BJP सांसद भोला सिंह का नाम, जानें कौन हैं?
नितिन नवीन की नई टीम में BJP सांसद भोला सिंह का नाम, जानें कौन हैं?
नितिन नवीन की नई टीम में यूपी से 8 नेता, स्मृति ईरानी का बढ़ा कद
नितिन नवीन की नई टीम में यूपी से 8 नेता, स्मृति ईरानी का बढ़ा कद
नितिन नवीन की टीम में यूपी से इस मुस्लिम नेता को मिली जगह
नितिन नवीन की टीम में यूपी से इस मुस्लिम नेता को मिली जगह
2 साल बाद खत्म हुआ स्मृति ईरानी का वनवास, नितिन नवीन की टीम में मिली नई जिम्मेदारी
2 साल बाद खत्म हुआ स्मृति ईरानी का वनवास, नितिन नवीन की टीम में मिली नई जिम्मेदारी

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
स्वतंत्रता दिवस से पहले पीएम मोदी ने तोड़ा शहजाद भट्टी का नेटवर्क- अमित शाह
स्वतंत्रता दिवस से पहले पीएम मोदी ने तोड़ा शहजाद भट्टी का नेटवर्क- अमित शाह
BJP की नई राष्ट्रीय कमेटी में वसुंधरा राजे का नाम है या नहीं?
BJP की नई राष्ट्रीय कमेटी में वसुंधरा राजे का नाम है या नहीं?
रोनाल्डो की शादी की पहली तस्वीर आई सामने, किसी हीरोइन से कम नहीं लग रहीं जॉर्जिना
रोनाल्डो की शादी की पहली तस्वीर आई सामने, किसी हीरोइन से कम नहीं लग रहीं जॉर्जिना
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
खरगे की बैठक से पहले 108 BLA का इस्तीफा, गोवा में कांग्रेस को झटका
खरगे की बैठक से पहले 108 BLA का इस्तीफा, गोवा में कांग्रेस को झटका
PM मोदी से मिले महाराष्ट्र CM देवेंद्र फडणवीस, बताया क्या हुई बात
PM मोदी से मिले महाराष्ट्र CM देवेंद्र फडणवीस, बताया क्या हुई बात
Best Soil for Crops: मिट्टी का रंग बताता है खासियत, जानें काली-लाल और पीली मिट्टी का फर्क
मिट्टी का रंग बताता है खासियत, जानें काली-लाल और पीली मिट्टी का फर्क
Embed widget