एक्सप्लोरर

काशी विश्वनाथ मंदिर में ये काम करके बुरे फंसे तेज प्रताप यादव, जांच का आदेश जारी

Kashi Vishwanath Temple News: श्री काशी विश्वनाथ मंदिर के मुख्य परिसर में मंदिर प्रशासन के अलावा किसी भी व्यक्ति को मोबाइल कैमरा ले जाने की अनुमति नहीं है.

UP News: अपने बयानों और निजी जीवन को लेकर अक्सर सुर्खियों में रहने वाले राजद नेता लालू प्रसाद यादव के बेटे तेज प्रताप यादव एक बार फिर सुर्खियों में है. दरअसल तेज प्रताप 12 जून को काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन करने पहुंचे थे. इस दौरान दर्शन करने के बाद मंदिर के मुख्य परिसर से बाहर निकलते समय उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ था. अब इस वायरल वीडियो के आधार पर मंदिर प्रशासन ने संज्ञान लिया है.

काशी विश्वनाथ के प्रतिबंधित क्षेत्र में बनाया गया वीडियो 

काशी विश्वनाथ मंदिर के मुख्य कार्यपालक अधिकारी विश्व भूषण मिश्रा की तरफ से तेज प्रताप यादव के वायरल होते वीडियो को लेकर बयान जारी करते हुए कहा गया है कि - किसी राजनेता का एक वायरल वीडियो संज्ञान में आया है. जबकि मंदिर का वह परिसर रेड जोन प्रतिबंधित क्षेत्र है. पूर्व में भी किसी श्रद्धालु के आग्रह निवेदन पर ही मंदिर प्रशासन के व्यक्ति द्वारा वहां उसकी तस्वीर ली जाती है. लेकिन इस प्रकार से बनाए गए वीडियो को लेकर जांच के आदेश दिए गए हैं. श्री काशी विश्वनाथ मंदिर के मुख्य परिसर में मंदिर प्रशासन के अलावा किसी भी व्यक्ति को मोबाइल कैमरा ले जाने की अनुमति नहीं है. सीनियर पुलिस अधिकारियों को इस संबंध में पत्र लिखा गया है.

वायरल वीडियो को लेकर चर्चा में आए तेज प्रताप

तेज प्रताप यादव 12 जून को वाराणसी पहुंचे थे. इस दौरान उन्होंने काशी विश्वनाथ मंदिर और काल भैरव मंदिर में भी दर्शन पूजन किया था. वह अपने समर्थकों के साथ श्री काशी विश्वनाथ मंदिर से बाहर निकल रहे थे और इसी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ था. जिसके बाद इस वीडियो की खूब चर्चा हुई थी कि मंदिर के मुख्य परिसर में ही तेज प्रताप यादव ने इस प्रकार से रील वीडियो कैसे बनवाया. अब इस मामले में मंदिर प्रशासन की तरफ से संज्ञान लिया गया है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी के 48 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने दिया अलर्ट
यूपी के 48 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने दिया अलर्ट
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
अवंती बाई लोधी की जयंती पर CM योगी का बड़ा ऐलान, गिनाईं उपलब्धियां
अवंती बाई लोधी की जयंती पर CM योगी का बड़ा ऐलान, गिनाईं उपलब्धियां
अम्बेडकरनगर में IPS आशुतोष मिश्रा की मां की हत्या, घर में हुई लूटपाट
अम्बेडकरनगर में IPS आशुतोष मिश्रा की मां की हत्या, घर में हुई लूटपाट

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
Video: पहली तीज पर पत्नी का डांस वायरल, लोगों ने लुटाया प्यार
पहली तीज पर पत्नी का डांस वायरल, लोगों ने लुटाया प्यार
NIOT Recruitment 2026 : 10वीं पास और ITI वालों को मिल रही नौकरी, NIOT में निकली ग्रेड-ए की भर्ती
10वीं पास और ITI वालों को मिल रही नौकरी, NIOT में निकली ग्रेड-ए की भर्ती
Embed widget